IIT कानपुर में वाधवानी इनोवेशन सेंटर की स्थापना, हेल्थ टेक्नोलॉजी रिसर्च को मिलेगा नया मंच

IIT Kanpur News: आईआईटी कानपुर में वाधवानी इनोवेशन सेंटर फॉर लाइफ साइंसेज एंड मेडिकल टेक्नोलॉजीज की स्थापना हुई। सेंटर में AI, बायोटेक व मेडिकल टेक्नोलॉजी में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
IIT Kanpur Launches Wadhwani Innovation Center  Life Sciences and Medical Technologies
आईआईटी कानपुर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

IIT Kanpur Wadhwani Innovation Center: स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अनुसंधान को उत्पादों और समाधानों में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, आईआईटी कानपुर में वाधवानी इनोवेशन सेंटर फॉर लाइफ साइंसेज एंड मेडिकल टेक्नोलॉजीज की स्थापना की गई। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के रूप में कार्य करेगा। सेंटर को पांच वर्षों में 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता मिलेगी। इससे लाइफ साइंसेज, बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल टेक्नोलॉजी और एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में संभावनाशील नवाचारों के विकास, परीक्षण और व्यावसायीकरण में मदद मिलेगी।

डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, महानिदेशक DRDO की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

सेंटर का शुभारंभ डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह, महानिदेशक, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), नई दिल्ली की उपस्थिति में हुआ।

यह नया सेंटर थेरेप्यूटिक्स, रीजनरेटिव मेडिसिन और ड्रग डिलीवरी से लेकर वैक्सीन, मेडिकल डिवाइस और डायग्नोस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले अनुसंधान को सहयोग प्रदान करेगा। इसके साथ ही, न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस और एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं जैसे उभरते क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

IIT Kanpur Launches Wadhwani Innovation Center  Life Sciences and Medical Technologies
UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों को झटका, OMR और नॉर्मलाइजेशन में अंक संशोधन से आयोग ने किया इनकार

आईआईटी कानपुर की अनुसंधान क्षमताओं का लाभ उठाते हुए यह सेंटर प्रयोगशाला में विकसित संभावनाशील विचारों को वास्तविक स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग होने वाले उत्पादों और समाधानों में बदलने में मदद करेगा। इसके तहत शोधकर्ताओं को वैलिडेशन, बौद्धिक संपदा (IP) और नियामक प्रक्रियाओं में सहयोग दिया जाएगा तथा उन्हें तकनीक हस्तांतरण और व्यावसायीकरण के लिए उद्योग जगत से जोड़ने में मदद की जाएगी।

सेंटर के शुभारंभ पर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने किया स्वागत

सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल, निदेशक, आईआईटी कानपुर ने कहा, “आईआईटी कानपुर में वाधवानी चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (WIN-CoE) की स्थापना का स्वागत है। आईआईटी कानपुर में रीजनरेटिव मेडिसिन, मॉलिक्यूलर मेडिसिन, न्यूरोसाइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित बायोमेडिकल रिसर्च का एक मजबूत इकोसिस्टम है। स्वास्थ्य के उभरते क्षेत्रों में भी संस्थान अत्याधुनिक अनुसंधान कर रहा है। WIN-CoE इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए तकनीक के विकास और हस्तांतरण, उद्यमिता और व्यावसायीकरण के माध्यम से संभावनाशील अनुसंधान को उत्पादों में बदलने में सहायक होगा।”

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com