Bihar Job Fair 2026: जहानाबाद में 25 सितंबर को रोजगार मेला, 50 पदों पर भर्ती; ₹30 हजार तक मिलेगी सैलरी

Bihar Jehanabad Rojgar Mela 2026: बिहार के जहानाबाद में 25 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें 50 पदों पर भर्ती होगी और चयनित युवाओं को 30 हजार रुपये तक सैलरी मिलेगी।
Bihar Rojgar Mela 2026
बिहार के जहानाबाद में 25 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Bihar Rojgar Setu 2026: जहानाबाद नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस रोजगार मेले का आयोजन स्थल संयुक्त श्रम भवन है, जो जिला कोषागार के सामने ब्लॉक परिसर जहानाबाद में है। कंपनी ने जिन पदों पर बहाली निकाली है, उसमें आयरनर (Ironer), डिलीवरी ड्राइवर (Delivery Driver), हेल्पर (Helper) शामिल है।

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जरूरी है। वहीं, जहां तक उम्र सीमा की बात है तो कंपनी ने 18 साल निर्धारित की है। कार्यस्थल बेंगलुरु निर्धारित किया गया है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी को बिहार से बाहर कार्य करने को तैयार रहना होगा।

जहानाबाद में लगेगा रोजगार मेला

जहानाबाद नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जिला कोषागार के सामने, ब्लॉक परिसर, जहानाबाद में किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित स्थान पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेला में कंपनी की ओर से आयरनर (Ironer), डिलीवरी ड्राइवर (Delivery Driver) और हेल्पर (Helper) पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए कंपनी की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले अपनी पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी संबंधित नियोजन कार्यालय से सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।

बेंगलुरु में मिलेगा काम, बाहर जाने को रहना होगा तैयार

इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बेंगलुरु निर्धारित किया गया है। इसका मतलब है कि जहानाबाद या बिहार के अन्य जिलों से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को रोजगार के लिए बिहार से बाहर जाकर काम करने के लिए तैयार रहना होगा।

कितने हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी?

रोजगार मेले में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार हर महीने 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे में 10वीं पास युवाओं के लिए यह रोजगार का अवसर हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को बेंगलुरु में काम करना होगा।

Bihar Rojgar Mela 2026
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी! 100 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी, देखें किस राज्य में सबसे ज्यादा सीटें

NCS और रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल और बिहार राज्य रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार पहले इन पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि जॉब कैंप की प्रक्रिया में शामिल होने में परेशानी न हो।

जॉब कैंप की प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त

अभ्यर्थियों के लिए जॉब कैंप से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निशुल्क रखी गई हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को जॉब कैंप से संबंधित कोई परेशानी या जानकारी चाहिए तो वह नियोजन कार्यालय द्वारा जारी संपर्क नंबर पर संपर्क कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com