UP Assistant Teacher Exam: सहायक अध्यापक भर्ती का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी, जानें पूरा पैटर्न

UP Assistant Teacher Exam: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम-परीक्षा पैटर्न स्पष्ट हो गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा।
UP Assistant Teacher Recruitment 2026 Exam Pattern and Syllabus Announced
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा (सोर्स- सांकेतिक फोटो)
Published on
Updated on

UP Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2026 के पाठ्यक्रम और परीक्षा की रूपरेखा स्पष्ट कर दी है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती परीक्षा लिखित माध्यम से आयोजित होगी और इसमें प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती भी की जाएगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 120 प्रश्न, दो घंटे की होगी परीक्षा

कक्षा एक से पांच तक के सहायक अध्यापक पद की परीक्षा के लिए आयोग ने विषयवार पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे रखी गई है। किसी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर निर्धारित नियम के अनुसार एक अंक काटा जाएगा।

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के साथ विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसके अलावा शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल, प्रबंधन एवं अभिवृत्ति जैसे विषयों से भी सवाल आएंगे।

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 Exam Pattern and Syllabus Announced
90 लाख में SDM की नौकरी! आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप, कई पीड़ितों ने खोला राज

इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न

परीक्षा में सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं पर आधारित 25 प्रश्न, जबकि पांच प्रश्न तार्किक ज्ञान से होंगे। भाषा वर्ग में हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी से कुल 30 प्रश्न रखे गए हैं।

इसके अलावा विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान तथा जीवन कौशल/प्रबंधन एवं अभिवृत्ति से आठ-आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित से 16 प्रश्न और सूचना तकनीकी से चार प्रश्न निर्धारित किए गए हैं।

उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भी 120 सवाल, दो खंडों में बंटा पेपर

कक्षा छह से आठ तक के सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2026 के लिए भी कुल 120 प्रश्नों का प्रश्नपत्र होगा। इसे दो खंडों में विभाजित किया गया है। पहले खंड में सामान्य ज्ञान के 30 अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि दूसरे खंड में 90 अंकों के प्रश्न होंगे।

UP Assistant Teacher Recruitment 2026 Exam Pattern and Syllabus Announced
यूजीसी नेट/जेआरएफ में प्रयागराज के 293 विद्यार्थियों ने बजाया डंका, शिक्षा शास्त्र में शानदार प्रदर्शन

दूसरे खंड में विषय के अनुसार प्रश्नों का स्वरूप अलग-अलग रहेगा। भाषा शिक्षक के लिए संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में से निर्धारित विकल्प के अनुसार प्रश्न होंगे। सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन विषय से सवाल पूछे जाएंगे। वहीं विज्ञान एवं गणित शिक्षक के लिए संबंधित विषय के प्रश्न शामिल होंगे। इसके साथ ही वैकल्पिक विषय के रूप में भाषा और सामाजिक अध्ययन में से किसी एक विषय का चयन करने का प्रावधान रखा गया है।

पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं विषयवार परीक्षा संरचना को स्पष्ट कर दिया है। अभ्यर्थी विस्तृत पाठ्यक्रम और परीक्षा से संबंधित जानकारी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सलाह है कि वे विषयवार पाठ्यक्रम के अनुसार रणनीति बनाकर तैयारी शुरू करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com