TIFR Recruitment 2026: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में निकली भर्ती, 10वीं से MSc तक वालों के लिए मौका

TIFR Vacancy : TIFR मुंबई में 5 प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, ITI, ग्रेजुएशन और MSc/BE/BTech योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
TIFR Mumbai has announced five project vacancies for candidates ranging.
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च(फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

TIFR Jobs : टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR), मुंबई ने विभिन्न प्रोजेक्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन यह स्वायत्त संस्थान मुंबई के कोलाबा परिसर के लिए प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी), प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी), प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) और प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट के कुल 5 पदों पर भर्ती करेगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में पद के अनुसार 10वीं, ITI, ग्रेजुएशन और MSc/BE/BTech योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

मुंबई में सरकारी संस्थान में नौकरी का मौका

प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी) के लिए एयर कंडीशनिंग ट्रेड में NTC या NAC प्रमाणपत्र और कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। एक साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) के लिए भौतिकी, गणित, कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ MSc/MS या BE/BTech डिग्री होनी चाहिए।

इसके साथ विज्ञान संचार और वेब या मल्टीमीडिया टूल्स का अनुभव भी मांगा गया है। प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन, कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान तथा कम से कम एक साल का क्लेरिकल अनुभव जरूरी है। वहीं, प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट के लिए 10वीं पास और संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव मांगा गया है।

84,200 रुपये तक वेतन, ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग है। प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी) और प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष, जबकि प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) के लिए 45 वर्ष है। वेतन की बात करें तो प्रोजेक्ट साइंटिफिक ऑफिसर (बी) को HRA समेत 84,200 रुपये, प्रोजेक्ट लेबोरेटरी असिस्टेंट (बी) और प्रोजेक्ट क्लर्क (ए) को 41,100 रुपये, जबकि प्रोजेक्ट वर्क असिस्टेंट को 32,300 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ये सभी अस्थायी परियोजना पद हैं। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर नियुक्ति को अधिकतम तीन साल तक हर साल बढ़ाया जा सकता है, लेकिन इससे संस्थान में स्थायी नौकरी का अधिकार नहीं मिलेगा।

TIFR Mumbai has announced five project vacancies for candidates ranging.
UP APO-2025 भर्ती में आरक्षण पर फंसा पेंच, इलाहाबाद HC में UPPSC ने दाखिल किया हलफनामा; जानें क्या दी दलील
Navbharat Live
navbharatlive.com