RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Railway Nursing Jobs: RRB पैरामेडिकल भर्ती 2026 के तहत 590 पदों पर भर्ती निकली है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट समेत कई पदों के लिए 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।
RRB Paramedical Recruitment 2026
रेलवे में पैरामेडिकल के 590 पदों पर भर्तीसोर्स-AI
Published on
Updated on

Government Nursing Jobs: रेलवे में पैरामेडिकल क्षेत्र की सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 05/2026 के तहत 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट और रेडियोग्राफर समेत कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 29,200 से 44,900 तक शुरुआती वेतन मिलेगा।

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

RRB Paramedical Recruitment 2026 में सबसे ज्यादा 365 पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं:

जाने कितनी मिलेगी सैलरी?

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट पद के लिए पे लेवल-7 के तहत शुरुआती वेतन 44,900 रुपये है। फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफ, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर, डायलिसिस टेक्नीशियन और ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थेरेपिस्ट पदों का प्रारंभिक वेतन उनके संबंधित पे लेवल के अनुसार निर्धारित किया गया है।

योग्यता GNM, B.Sc Nursing, B.Pharm से DMLT तक

रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल भर्ती 2026 में हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। इसमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए 3 साल के GNM कोर्स के साथ रजिस्टर्ड नर्स एंड मिडवाइफ प्रमाणपत्र या B.Sc नर्सिंग जरूरी है। फार्मासिस्ट पद के लिए B.Pharm या Pharm.D और फार्मेसी Act के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

वहीं रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन (X-Ray Technician) के लिए 10 और 12 में भौतिकी और रसायन (Physics and Chemistry) के साथ रेडियोग्राफी/एक्स-रे टेक्नीशियन (Radiography/X-ray Technician) में 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स अनिवार्य है।

लैब असिस्टेंट के लिए 10 और 12 में साइंस और चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी (DMLT) में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। वहीं अन्य दूसरे पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा होना चाहिए।

RRB Paramedical Recruitment 2026
UPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट समेत 122 पदों पर आवेदन का शानदार मौका, 22 सितंबर है आखिरी तारीख

18 से 40 वर्ष आयु सीमा, आरक्षित वर्ग को छूट

RRB ने पैरामेडिकल भर्ती 2026 में पद के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं SC/ST को 5 वर्ष, पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 साल, PwBD और अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी रेलवे भर्ती बोर्ड के लागू नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com