NBEMS Notification 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट देने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स आज 11 सितंबर शाम 5 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 है, जबकि कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। NBEMS के अनुसार, इस बार परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और आवेदन शुल्क 6,195 निर्धारित किया गया है। परीक्षा और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी इस खबर में दी गई है।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 11 सितंबर से प्रारंभ होगी और यह 25 सितंबर तक चलेगी। विदेशी मेडिकल स्नातक को आवेदन के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 31 अक्टूबर को स्क्रीनिंग टेस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दरअसल इस साल जून में आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर विरोध किया और जल्द से जल्द परीक्षा कराने की मांग की थी। इसके पश्चात NBEMS ने अक्टूबर में एक और FMGE कराने का फैसला किया।
बात दें कि FMGE अक्टूबर 2026 में एक ही पेपर कराया जाएगा। इस परीक्षा में टोटल 300 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करना होगा।
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से आयोजित कराया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, और सभी प्रश्न अंग्रेज भाषा में रहेंगे।
परीक्षा के दौरान उम्मीदवार किसी भी प्रश्न को 'Mark for Review' कर सकते हैं। यह सुविधा हल किए गए और बिना अटेंप्ट किए गए दोनों प्रकार के प्रश्नों के लिए उपलब्ध होगी।
संबंधित सेक्शन का समय समाप्त होने से पहले अभ्यर्थी उन प्रश्नों पर वापस जाकर अपना उत्तर देख या बदल सकते हैं।
NBEMS ने FMGE अक्टूबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क 5,250 तय किया है। इस पर 18% GST (945) जोड़ने के बाद उम्मीदवारों को कुल 6,195 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
FMGE October 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6,195 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 के उम्मीदवारों को स्पष्ट किया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन फॉर्म जमा कर सकता है।
यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो बोर्ड केवल बाद में जनरेट हुई एप्लिकेशन आईडी वाले फॉर्म पर ही विचार कर सकता है।
NBEMS के अनुसार, अतिरिक्त आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं और उन पर जमा की गई आवेदन फीस भी वापस नहीं मिलेगी।
इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन भरते समय सभी विवरण सावधानी से दर्ज करें और एक से अधिक फॉर्म जमा करने से बचें।
FMGE अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश NBEMS की ओर से समय-समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले और भारत में मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है।
FMGE अक्टूबर 2026 की परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देश NBEMS समय-समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
FMGE उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट है, जिन्होंने विदेश से मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) पूरी की है और भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए पात्रता हासिल करना चाहते हैं। यह परीक्षा भारत में मेडिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (Medical Screening Test) की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है।
NBEMS के शेड्यूल के अनुसार FMGE अक्टूबर 2026 का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किया जाना निर्धारित है यानी 31 अक्टूबर को परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को करीब एक महीने के भीतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वे 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे शुरू होने वाले आवेदन से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें और 25 सितंबर की अंतिम तारीख से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें।
आवेदन करते समय यह भी ध्यान रखना होगा कि FMGE 2026 के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर आवेदन रद्द होने के साथ फीस जब्त होने का जोखिम है।
NBEMS के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार FMGE अक्टूबर 2026 का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है। यानी 31 अक्टूबर को परीक्षा होने के करीब एक महीने के भीतर उम्मीदवारों को परिणाम मिलने की संभावना है।