EIL में एसोसिएट इंजीनियर बनने का मौका: 15 पदों पर निकली भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

EIL Engineer Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एसोसिएट इंजीनियर के 15 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 29 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरें। जानिए पूरी डिटेल जानकारी।
EIL Engineer Recruitment 2026
EIL में एसोसिएट इंजीनियर के 15 पदों पर भर्ती(AI जनेरेटेड इमेज)
Published on
Updated on

Engineers India Limited Vacancy: अगर आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बना रहे हैं और एक प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने निश्चित अवधि के आधार पर अनुभवी इंजीनियरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

जानिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख

ईआईएल द्वारा निकाली गई इस भर्ती में एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के 9 पद और एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-III के 6 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर तक ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन  सफलतापूर्वक जमा कर सकते हैं।

ये है आवश्यक योग्यता 

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मेकेनिकल, इंडस्ट्रियल या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE, B.Tech या B.Sc (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में 5 से 9 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 31 अगस्त 2026 के आधार पर एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड-II के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और ग्रेड-III के लिए 41 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

EIL Engineer Recruitment 2026
RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, 15 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा सेलेक्शन

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित होने पर ग्रेड-II के लिए 72,000 से 80,000 रुपये और ग्रेड-III के लिए 86,400 से 96,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इंटरव्यू ईआईएल के गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई केंद्रों पर आयोजित होंगे, जिसकी सटीक तारीख और समय की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल पर भेजी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com