कमलेश बिंद एनकाउंटर की CBI जांच की मांग; मां पहुंचीं इलाहाबाद हाईकोर्ट, बोली- पहले पकड़ा फिर किया एनकाउंटर

Ghazipur Encounter Case: गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कमलेश की मां ने CBI जांच की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है। अगले सप्ताह सुनवाई हो सकती है।
Kamlesh Bind Encounter Case Reaches Allahabad High Court, Mother Seeks CBI Probe
कमलेश बिंद का परिवार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kamlesh Bind Encounter Case: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश बिंद के एनकाउंटर का मामला अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। कमलेश बिंद की मां ने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के माध्यम से दाखिल की गई है। मामले में अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है।

3-4 जून की रात मुठभेड़ में मारा गया था कमलेश

गाजीपुर में होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के मामले में वांछित कमलेश बिंद को पुलिस ने 3-4 जून की रात मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार कमलेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। विनीत राय की हत्या 29 मई 2026 को होटल के बाहर गोली मारकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की थी।

हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल(सोर्स- नवभारत लाइव)
Kamlesh Bind Encounter Case Reaches Allahabad High Court, Mother Seeks CBI Probe
आगरा में ताज रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल टीम ने खंगाला पूरा होटल

परिजनों ने एनकाउंटर की कहानी पर उठाए सवाल

कमलेश बिंद के परिजनों ने पुलिस एनकाउंटर के दावे पर सवाल उठाए थे। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि कमलेश को पुलिस ने पहले पकड़ लिया था और बाद में एनकाउंटर दिखाया गया। हालांकि यह परिवार का आरोप है, जबकि पुलिस की ओर से मुठभेड़ में कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। इसी विवादित घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग अब हाईकोर्ट में दाखिल याचिका के जरिए की गई है।

संजय निषाद भी उठा चुके हैं एनकाउंटर पर सवाल

कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित किए जाने की मांग भी की थी।

अब कमलेश बिंद की मां की ओर से दाखिल याचिका में CBI जांच की मांग की गई है। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि अदालत इस मामले में किस तरह की जांच या अन्य कार्रवाई पर विचार करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com