NCRTC Recruitment 2026: जूनियर मेंटेनर समेत 23 पदों पर निकली भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन, जाने सैलरी

NCRTC Vacancy: NCRTC ने सुपरवाइजर और जूनियर मेंटेनर समेत 23 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 9 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। चयन सीबीटी और मेडिकल के आधार पर होगा।
NCRTC Recruitment 2026
एनसीआरटीसी भर्ती 2026सोर्स-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Delhi NCRTC Jobs 2026: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुपरवाइजर और नॉन-सुपरवाइजर श्रेणी के 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें जूनियर मेंटेनर, सुपरवाइजर (आईटी, इलेक्ट्रिकल, सिविल), कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स और कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी जैसे पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 18,250 से 1,15,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।

सुपरवाइजर और जूनियर मेंटेनर के पदों पर भर्ती

एनसीआरटीसी की ओर से जारी 23 रिक्तियों में सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के 5, सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (फुल स्टैक डेवलपर) का 1, सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (फुल स्टैक डेवलपर) का 1,

सुपरवाइजर-I (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (एएफसी और एनसीएमसी) (आईटीएमएस) का 1, सुपरवाइजर-I (कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी) का 1, सुपरवाइजर-I (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स) का 1, सुपरवाइजर-I (इलेक्ट्रिकल) के 2, सुपरवाइजर-I (सिविल) के 7, जूनियर मेंटेनर (इलेक्ट्रिकल) के 2 और जूनियर मेंटेनर (फिटर) के 2 पद शामिल हैं।

10 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक तय की गई है।

ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11.55 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

जाने शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय और क्षेत्र के अनुसार पूर्णकालिक 3 वर्ष का डिप्लोमा या बीसीए/बीएससी (आईटी) या BE और B.Tech या एमसीए या इसके बराबर की योग्यता,

ग्रेजुएट और पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा, 3 वर्षीय डिप्लोमा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

NCRTC Recruitment 2026
FMGE Application Date: विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें आवेदन तिथि, फीस और परीक्षा डेट

कितनी हेनी चाहिए आयु सीमा?

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 10 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा, आयु में मिलने वाली सभी संभावित छूटों को मिलाकर 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18,250 से 1.15 लाख तक मिलेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), चिकित्सा फिटनेस परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 18,250 से 1,15,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करते समय किसे मिलेगा छुट

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस और पूर्व सैनिक कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए के साथ ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग चार्ज और लागू होने पर जीएसटी शामिल किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com