UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी अभ्यर्थियों को झटका, OMR और नॉर्मलाइजेशन में अंक संशोधन से आयोग ने किया इनकार

UPTET 2026 Result Revision: यूपी टीईटी 2026 के रिजल्ट में संशोधन को लेकर आयोग से अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिली है। सिर्फ सर्टिफिकेट में ही सुधार का मौका मिलेगा।
UP TET OMR Correction Marks Normalisation News
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

UP TET OMR Correction Marks Normalisation News: शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 के परिणाम में संशोधन की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से राहत नहीं मिली है। आयोग ने ओएमआर शीट में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरने, नॉर्मलाइजेशन के कारण अंक कम होने तथा उत्तरकुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को स्वीकार नहीं किया है।

हालांकि, सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र में नाम, पिता या पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग/श्रेणी से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया जाएगा।

छह सदस्यीय समिति ने किया परीक्षण

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त सभी प्रत्यावेदनों को छह सदस्यीय समिति ने चार श्रेणियों में वर्गीकृत कर परीक्षण किया। पहली श्रेणी ओएमआर शीट में अनुक्रमांक, प्रश्न पुस्तिका क्रमांक अथवा दोनों के गोले गलत भरने से संबंधित थी। आयोग के अनुसार मूल्यांकन और स्कोर प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित है।

इसलिए ओएमआर पर निर्धारित जानकारी सही ढंग से भरना अभ्यर्थी की जिम्मेदारी थी। परीक्षा से पहले जारी निर्देशों और ओएमआर मूल्यांकन से संबंधित नियमों में भी इसकी जानकारी दी गई थी।

उत्तरकुंजी पर भी संशोधन नहीं

चयन आयोग ने उत्तरकुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को भी स्वीकार नहीं किया। आयोग का कहना है कि परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्यावेदनों का परीक्षण किया गया और उसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया।

नॉर्मलाइजेशन पर उठे सवाल

दूसरी श्रेणी में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से प्राप्त अंकों में कमी की शिकायतें शामिल थीं। आयोग ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू किए जाने की जानकारी विज्ञापन में पहले ही दी गई थी।

UP TET OMR Correction Marks Normalisation News
TGT-PGT Protest: पुराने पैटर्न पर अड़े अभ्यर्थी, प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे छात्र; छात्रा की बिगड़ी तबीयत

प्रमाणपत्र की गलतियां होंगी दुरुस्त

सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और वर्ग/श्रेणी से जुड़ी त्रुटियों में सुधार का अवसर दिया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत ही मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com