ओडिशा

ओडिशा में जमुई जैसी हैवानियत! गुहार लगाती रही युवती, आरोपियों का नहीं पसीजा दिल, तीन गिरफ्तार
Odisha Jamui-like Brutality: बिहार के जमुई में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी मन को विचलित और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूरा मामला ओडिशा के ढेंकनाल का बताया जा रहा है। इस घटना में एक युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।

छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिनका पहचान क्रमशः सरोज नायक (41), समीर नायक (37) और संग्राम रथ के रूप में हुई है।

यह मामला ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं। इस दरमियान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट भी की जा रही है।

गमछे का रंग भगवा है...जमुई मामले पर तेजस्वी का CM सम्राट चौधरी पर तंज, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

वीडियो में छोड़ देने की गुहार लगा रही युवती

वायरल वीडियो में युवती बार-बार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आती है। इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की अपील करती नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

18 सितंबर की घटना

वायरल वीडियो 18 सितंबर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दो जोड़े कपिलाश घुमने गए थे। इसी दौरान एक जोड़ा आप्तिजनक हरकत करते हुए पाया गया जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर प्रेमी जोड़ों स्थानीय लोगों से लड़ने लगे जिसपर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रास्ता रोक लिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना को लेकर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है जिसकों लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रहा है।

Odisha River Bank: वाराणसी के नमो घाट की तर्ज पर ओडिशा में बनेगा महानदी रिवर बैंक, काशी मॉडल अपनाएगी सरकार
Pravati Parida Odisha River Bank: पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल, चांदमारी में आयोजित प्रेसवार्ता में ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि वाराणसी के घाटों की तर्ज पर ओडिशा में भी नदी किनारे घाटों और रिवर बैंक को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार महानदी के तट पर वाराणसी के नमो घाट की तर्ज पर एक आधुनिक और आकर्षक रिवर बैंक विकसित करने की दिशा में प्रयास कर रही है।

हमारा प्रयास है कि महानदी पर बनने वाला यह रिवर बैंक नमो घाट से भी सुंदर और बेहतर हो। उन्होंने कहा कि ओडिशा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाराणसी में तीन दिवसीय ‘ओडिशा पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से ओडिशा की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, खान-पान और पर्यटन की संभावनाओं को काशी के लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

काशी मॉडल से प्रेरणा लेगी ओडिशा सरकार

उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने वाराणसी के विकास की सराहना करते हुए कहा कि काशी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास की जो धारा बह रही है,

उससे वाराणसी पर्यटन के साथ-साथ विकास के एक मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार काशी के विकास और पर्यटन मॉडल से सीख लेकर उसे अपने प्रदेश में लागू करने की दिशा में काम करेगी।

महानदी पर बनेगा नमो घाट जैसा रिवर बैंक

उन्होंने कहा कि वाराणसी के घाट, गंगा का तट और यहां की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है।

इसी प्रकार ओडिशा में भी नदियों, समुद्र तटों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़कर बड़े स्तर पर विकसित करने की संभावनाएं हैं।

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

प्रवती परिदा ने कहा कि ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को और मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। ओडिशा पर्व के माध्यम से दोनों राज्यों की कला, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि काशी और ओडिशा दोनों ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध क्षेत्र हैं। दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

UP Development: रायबरेली को CM योगी की 879 करोड़ की सौगात, 346 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे

महानदी तट होगा नया पर्यटन केंद्र

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी ओडिशा की पहचान और जीवनरेखा से जुड़ी महत्वपूर्ण नदी है। सरकार महानदी के किनारे ऐसा रिवर बैंक विकसित करना चाहती है, जहां पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय विरासत का बेहतर समन्वय हो।

उन्होंने कहा कि नमो घाट से प्रेरणा लेते हुए महानदी के तट को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह आने वाले समय में ओडिशा के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सके।

दो राज्यों के सहयोग पर जोर

उन्होंने उम्मीद जताई कि ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में बढ़ता सहयोग दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था, स्थानीय कला और हस्तशिल्प तथा रोजगार के अवसरों को भी मजबूती देगा।

प्रेसवार्ता में ओडिशा पर्व के आयोजन, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और दोनों राज्यों के बीच पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही बड़ी बात
Dharmendra Pradhan NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मुद्दे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 25 जुलाई को इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफे के बाद अब धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि NEET विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को 'गुमराह' करने की कोशिशों के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।

भाजपा नेता और संबलपुर से सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच पद छोड़ने के दो हफ्ते बाद पहला रिएक्शन सामने आया। जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मामले में अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

युवाओं को गुमराह करने की कोशिश

प्रधान ने शनिवार को कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान Gen Z को "गुमराह" करने की कोशिशें की गईं, जिसके चलते उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा देने की बात कही थी।

Sambalpur, Odisha: At the ‘Matira Mahak’ programme in Sambalpur, former Union Minister and Sambalpur MP Dharmendra Pradhan felicitated Padma awardees and distinguished personalities from Western Odisha. Addressing the gathering, he recalled the Delhi protests over the NEET paper… pic.twitter.com/FZY0zRA5Sf
— IANS (@ians_india) August 8, 2026

PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल

प्रधान ने कहा, "जेन Z हमारे बच्चे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। भारत में हर साल कम से कम 2 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। पिछले 10 सालों में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए हैं। उनकी अपनी उम्मीदें हैं और वे भारत को 'विश्व गुरु' बनाएंगे। मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं था।"

धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। इसके बाद प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

नवीन पटनायक पर निशाना साधा

वहीं रायराखोल में एक दूसरी बैठक में, धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक पर निशाना साधा। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह BJD कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन और वापस जाओ के नारों से बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। बता दें, कि इस प्रदर्शन के दौरान एयरपोर्ट के पास BJD युवा और छात्र विंग के कार्यकर्ताओं ने 'धर्मेंद्र प्रधान वापस जाओ’ जैसे नारे लगाए गए थे।

Explainer: धर्मेंद्र प्रधान से हर्ष मल्होत्रा तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा इनाम?

मैंने कोई शर्मिंदगी वाला काम नहीं किया

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूं। अगर मुझे वापस जाने कहोगे, तो भी मैं वापस आऊंगा। प्रधान ने BJD अध्यक्ष पर युवाओं को उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, नवीन बाबू मुझे ओडिशा के लोगों के लिए शर्म की बात और बुरा इंसान भी कहते हैं। मैंने क्या कभी ऐसा कुछ किया, जिससे ओडिशा को मेरी वजह से शर्मिंदा होना पड़े? उनके सवाल पर भीड़ ने नहीं का जवाब दिया।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हो सकता है कि मैं राज्य के लिए सम्मान का काम न किया हो, लेकिन मैंने अपने काम से कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं होने दिया। मैं कभी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे राज्य की प्रतिष्ठा धूल में मिल जाए।

बिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
SC Grants Bail Odisha Life Convict 22 Years: सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा के उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है, जो पिछले 22 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद था। अदालत ने उड़ीसा हाई कोर्ट के उस आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें लगभग नौ साल की देरी से दायर की गई आपराधिक अपील को खारिज कर दिया गया था।

इस फैसले को ‘बेहद चिंताजनक’ बताते हुए न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट को ‘व्यावहारिक दृष्टिकोण’ अपनाना चाहिए था और कम से कम दोषी को उसकी अपील पर मेरिट के आधार पर बहस करने का अवसर देना चाहिए था।

2016 में कोर्ट ने माफी से किया था इनकार

शीर्ष अदालत अर्जुन जानी उर्फ टुनटुन द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिका ओडिशा हाई कोर्ट के 11 जनवरी 2016 के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें हत्या के मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ दायर आपराधिक अपील में 3,157 दिनों की देरी को माफ करने से इनकार कर दिया गया था। याचिकाकर्ता पर ओडिशा के नबरंगपुर स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा चलाया गया था।

उसे 25 अगस्त 2006 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हाई कोर्ट ने अपील को समयसीमा से बाहर बताते हुए कहा था, यह अपील 3157 दिन की देरी से दायर की गई है। जेल से भेजे गए अपील मेमो में हमें देरी माफ करने का कोई ठोस कारण नहीं मिला। देरी माफी आवेदन खारिज किया जाता है और अपील भी खारिज की जाती है।

ओडिशा हाई कोर्ट के रवैये पर SC ने जताई आपत्ति

ओडिशा हाई कोर्ट के इस रवैये पर आपत्ति जताते हुए न्यायमूर्ति पारदीवाला की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि जब अपील दायर की गई थी, तब याचिकाकर्ता 12 वर्ष से अधिक की सजा काट चुका था और यह तथ्य कि अपील जेल के माध्यम से दायर की गई थी, हाई कोर्ट को सहानुभूतिपूर्ण रुख अपनाने के लिए पर्याप्त था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट को देरी माफ करने से इनकार करते समय इस तथ्य पर विचार करना चाहिए था कि याचिकाकर्ता पहले ही 12 वर्ष से अधिक समय जेल में बिता चुका था। अदालत को यह भी देखना चाहिए था कि यह जेल अपील थी। केवल यही बात हाई कोर्ट को व्यावहारिक या सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने के लिए पर्याप्त थी, ताकि कम से कम याचिकाकर्ता को अपनी आपराधिक अपील पर मेरिट के आधार पर बहस करने का एक अवसर मिल सके।

याचिकाकर्ता के वकील ने दिया तर्क

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोरापुट सर्कल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा जारी आचरण प्रमाणपत्र भी अदालत के समक्ष पेश किया। इसमें कहा गया था कि कैदी का जेल में व्यवहार और आचरण संतोषजनक रहा है तथा उसके खिलाफ कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी या दंड दर्ज नहीं किया गया। लंबी कैद और जेल में संतोषजनक आचरण को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए हम आश्वस्त हैं कि याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।

SC ने अनुच्छेद 142 के तहत दिया आदेश

न्यायमूर्ति पारदीवाला की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए एक असाधारण मामले के रूप में हम आदेश देते हैं कि याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाए। अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता को जेल अधीक्षक की संतुष्टि के अनुसार 10,000 रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान

साथ ही, शीर्ष अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता को लागू रिमिशन नीति के तहत सजा में छूट के लिए उचित आवेदन तैयार करने में सहायता प्रदान करे। पीठ ने कहा कि हमने यह आदेश इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए पारित किया है कि याचिकाकर्ता 22 वर्ष से अधिक समय से सजा काट रहा है और इस दौरान उसे एक बार भी रिहा नहीं किया गया। जेल में उसका आचरण भी संतोषजनक पाया गया है। मामले को अनुपालन रिपोर्ट के लिए 28 मई को सूचीबद्ध किया गया है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

President Murmu Odisha Visit: आज से राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय ओडिशा दौरा, विश्वविद्यालय का करेंगी उद्घाटन
President Droupadi Murmu Odisha Tour: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार, 3 अगस्त को अपने 3 दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंच रही हैं। वे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर उतरेंगी। हवाई अड्डे से राष्ट्रपति सीधे लोक भवन जाएंगी। वहां कुछ समय बिताने के बाद वे सड़क मार्ग से कटक जिले के बांसरा में स्थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी।

विश्वविद्यालय का उद्घाटन और रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कटक के बांसरा में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर वे वहां आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति वापस भुवनेश्वर के लोक भवन लौट आएंगी। सोमवार की रात वे लोक भवन में ही विश्राम करेंगी।

ट्रेन से बरहमपुर का सफर और मंदिरों के दर्शन

दौरे के दूसरे दिन, यानी 4 अगस्त की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से बरहमपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगी। मौसम में जारी बारिश को देखते हुए इस ट्रेन यात्रा का फैसला लिया गया है। बरहमपुर पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से तप्तपानी जाएंगी। वहां वे प्रसिद्ध मां कंधुनी देवी मंदिर में दर्शन और आरती में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही वे एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

आर्मी कॉलेज में ठहरने की उम्मीद

अपने ओडिशा प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बरहमपुर-गोपालपुर में स्थित धबलेश्वर मंदिर के दर्शन करने भी जाएंगी। आगे के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलने तक उनके आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज में रुकने की संभावना है। इसके बाद 5 अगस्त को राष्ट्रपति ट्रेन से भुवनेश्वर लौटेंगी और फिर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
Dharmendra Pradhan Reached Odisha First Time After Resignation: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे। राजधानी भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया। इससे पहले संसद परिसर में भी एनडीए सांसदों ने 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारों के साथ उनका स्वागत किया था और उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया था।

इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे महत्वपूर्ण सुधार लागू किए, जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए दिया गया उनका इस्तीफा उनके सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। वहीं, राज्य सरकार के मंत्री विभूति जेना ने भी धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा का गौरव बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान और परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार ओडिसा के भुवनेश्वर पंहुचे। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले सोमवार को जब वे संसद पहुंचे, तो एनडीए के सांसदों ने मकरद्वार पर 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पाग भी पहनाई।

VIDEO | Odisha: Former Union Minister Dharmendra Pradhan arrives at Bhubaneswar Airport to a rousing welcome by a large crowd of supporters.

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cD8dfTsqg7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026

मुख्यमंत्री माझी ने की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) सहित कई महत्वपूर्ण सुधार किए, जिससे देश के लाखों छात्रों के भविष्य की मजबूत नींव पड़ी।

उन्होंने कहा कि ऊंचे नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए इस्तीफा देने का निर्णय उनके मजबूत सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। हमें पूरा भरोसा है कि उनका भविष्य अच्छा होगा। प्रभु श्री जगन्नाथ उनके आगे के नए सफर पर अपनी कृपा सदैव की तरह बनाएं रखें।

ये भी पढ़ें-  संसद में आज Paper Leak Bill पर अहम बहस, 10 साल जेल और 10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के लिए गर्व- मंत्री विभूति जेना

वहीं आगे ओडिशा राज्य सरकार में मंत्री विभूति जेना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जैसे मंत्री ओडिशा के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में चलाए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों और परीक्षा पेपर लीक मामलों में दोबारा परीक्षा कराने जैसे उठाए गए कदमों की सराहना की।

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने के बाद वे पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर समर्थकों की भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया।

धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें, 5 बार CM रहे दिग्गज नेता ने बोला धावा; किसने बढ़ाई शिक्षा मंत्री की टेंशन?
Naveen Patnaik On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में धरना प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें पद से नहीं हटाए जाने को लेकर विपक्ष भी अब आक्रामक हो चुका है। इसी बीच ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख नवीन पटनायक ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद छोड़ देना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व सोमवार, 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक एक बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के बाद सरकार भी बैकफुट पर नजर आ रही है।

'धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए'

दिल्ली में छात्रों और कॉकरोच पार्टी द्वारा हुए प्रदर्शन पर बात करते हुए नवीन पटनायक ने कहा कि जिस तरह से युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाईं गई, जिस तरह से उन्हें चोट पहुंचाया गया। यह देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई युवा छात्र और छात्राओं पर हिंसक हमले हपए और वे गंभीर रूप से घायल हुए। इस स्थिति को उन्होंने बेहद ही गंभीर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह विरोध सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं, देश के कई इलाके में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध हो रहा है।

#WATCH | Delhi | BJD president and Odisha LoP Naveen Patnaik says, "I just had a meeting with BJD MPs on the serious matter of what is happening in Delhi... The situation is very grave. Many young students have been violently attacked. BJD MPs have been to the hospital to see… pic.twitter.com/4yextfwk98
— ANI (@ANI) July 21, 2026

'हमारे सांसद छात्रों के साथ खड़े'

नवीन पटनायक ने कहा कि हिंसक हमले में कई युवा छात्र गंभी रूप से घायल है। हमारी पार्टी बीजू जनता दल के सांसद घायल युवा छात्रों के देखने और उनकी हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल गए हैं... मुझे कल सुबह गंभीर मामलों के लिए भुवनेश्वर वापस जाना है। लेकिन हमारे सांसद इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। मुझसे यह भी पूछा गया है कि क्या शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए... इन हालात में मुझे लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  हम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?

'युवाओं को बातचीत का मंच मिले'

इससे पहले रविवार, 19 जुलाई को नवीन पटनायक ने कहा था कि राजनीति से हटकर मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह कई दिनों से शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ सही तरीके से बातचीत शुरू करे। युवाओं को अपनी बात रखने के लिए सही समय और सही मंच देना सरकार का काम है। पूर्व सीएम ने कहा था कि एक जीवंत लोकतंत्र बातचीत के जरिए ही आगे बढ़ता है, मौन से नहीं। जब देश के लाखों युवाओं के भविष्य की बात हो तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
Odisha Jagannath Temple: ओडिशा में पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं 150 से अधिक घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखों-देखा हाल बयां किया। भगदड़ और सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण समय पर एम्बुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंच सकी। कारण स गुरुवार को ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा उत्सव के दौरान कथित भगदड़ जैसी स्थिति में दम घुटने से 2 व्यक्ति की मौत हो गई। पुरी में घटनास्थल पर मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया कि मरीचि कुंड चौक के पास या तो बाहरी घेरे की रस्सी की बैरिकेड गिर गई, या कुछ लोग अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 40 से 50 लोगों को एक-दूसरे के ऊपर गिरते देखा, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए और चार से पांच को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने लगभग 20 लोगों को बचाया और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, और अब उन्हें पता चला है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 120 लोग अस्पताल में भर्ती
Puri Stampede: ओडिशा के पुरी में मंगलवार को आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण करीब 120 श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

SRU टीमों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रभावित श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद पुरी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी 120 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौत की खबरों पर अभी पुष्टि नहीं

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना में तीन लोगों की मौत होने का दावा किया गया है। हालांकि, इस खबर के प्रकाशित होने तक जिला प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

पुरी में घटनास्थल पर मौजूद एक श्रद्धालु ने बताया कि मरीचि कुंड चौक के पास या तो बाहरी घेरे की रस्सी की बैरिकेड गिर गई, या कुछ लोग अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगभग 40 से 50 लोगों को एक-दूसरे के ऊपर गिरते देखा, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए और चार से पांच को गंभीर चोटें आई हैं।

इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी दावा किया कि गुरुवार को श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ और लगातार बारिश के बीच घुटन और विभिन्न चोटों की शिकायत करने वाले लगभग 200 मरीजों को अब तक पुरी के अस्पतालों और अस्थायी स्वास्थ्य सुविधाओं में भर्ती कराया गया है।

गुरुवार को पवित्र तटीय शहर पुरी में भव्य वार्षिक रथ यात्रा देखने के लिए लाखों लोग एकत्रित हुए। विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा उत्सव की शुरुआत निर्धारित समय से पहले ही दिन में दिव्य भाई-बहनों और अन्य देवी-देवताओं के लिए 'पहंडी बीजे' अनुष्ठान के साथ हुई।

क्या होता है पहंडी?

'पहंडी बीजे' अनुष्ठान के दौरान, पवित्र भाई-बहनों और अन्य देवी-देवताओं को 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर से उनके संबंधित सजे-धजे रथों तक भव्य जुलूस में ले जाया गया। इस जुलूस में घंटा, कहली और तेलिंगी बाजा जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मनमोहक और दिव्य ध्वनि गूंज रही थी।

यह भी पढ़ें-  जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा पुरी, आस्था की बारिश में भीगे लाखों श्रद्धालु, बोले- प्रभु का आशीर्वाद है

पुजारियों ने पवित्र वैदिक मंत्रों का जाप किया और पारंपरिक ओडिसी कलाकारों ने अपने मनमोहक नृत्य प्रदर्शनों से देवताओं का उनके जन्मस्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर में नौ दिवसीय प्रवास के लिए स्वागत किया। हालांकि 'पहंडी बीजे' की रस्में निर्धारित समय से पहले शुरू हो गईं, लेकिन गुरुवार को उनके समापन में दो घंटे से अधिक की देरी हुई।

-एजेंसी इनपुट के साथ

जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा पुरी, आस्था की बारिश में भीगे लाखों श्रद्धालु, बोले- प्रभु का आशीर्वाद है
Lord Jagannath Balabhadra Subhadra Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। रथयात्रा के दिन पुरी में रुक-रुक कर बारिश जारी रही, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। भारी बारिश के बावजूद लाखों की संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन के लिए एकत्रित हुए।

भक्तों का कहना है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में बारिश कोई बाधा नहीं है, बल्कि यह प्रभु का आशीर्वाद है। उनका कहना है कि रथयात्रा के दौरान बारिश होना कोई नई बात नहीं है और वे पहले से ही इसके लिए तैयार रहते हैं। भक्तों के लिए सबसे बड़ा उत्साह भगवान के दर्शन करना और रथ खींचने के पवित्र अवसर का हिस्सा बनना है।

Puri, Odisha: Intermittent rain continues in Puri as devotees gather for the annual Lord Jagannath Rath Yatra. Despite the showers, preparations remain in full swing, with authorities monitoring the situation to ensure the smooth conduct of the grand procession. pic.twitter.com/WKm5L6AE0g
— IANS (@ians_india) July 16, 2026

श्री जगन्नाथ मंदिर के चुनरा सेवायत शरत मोहंती ने बताया कि मंदिर के अंदर सभी महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि मंदिर की सभी नीतियां इतनी जल्दी पूरी हुई हों। उनके अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्वयं भगवान जगन्नाथ की इच्छा है कि वे जल्द से जल्द मंदिर से बाहर निकलकर लाखों भक्तों को रथ पर विराजमान होकर दर्शन दें।

प्रभु का किया विशेष श्रृंगार

उन्होंने बताया कि मंगला आरती के बाद भगवान की स्नान पूजा और अन्य विधियां संपन्न हुईं। इसके बाद भगवान का श्रृंगार और विशेष वेश धारण कराया गया। फिर गोपाल वल्लभ भोग और सकाल धूप यानी राजभोग के रूप में खिचड़ी भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद भगवान को मंगला अर्पण कर रथारोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पाहांडी बिजे की परंपरा निभाई जाएगी, जिसमें भगवान के विग्रहों को क्रम से मंदिर से बाहर लाया जाता है। सबसे पहले चक्रराज सुदर्शन, फिर भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा और अंत में भगवान जगन्नाथ रथ पर विराजमान होंगे।

Now the Lord of the Universe comes out!!

Mahaprabhu Shree Jagannatha’s sacred Pahandi is in progress now.

Amid chants of devotion and the sound of sacred bells, He proceeds towards the Nandighosha Ratha.

Jagannatha Dham, Puri. pic.twitter.com/N9VVS2beZR
— Manas Muduli (@manas_muduli) July 16, 2026

शरत मोहंती ने कहा कि बारिश के बावजूद लाखों भक्त बड़दांड में भगवान के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जैसे ही भगवान बाहर आएंगे, घंटों, मृदंग और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठेगा। भक्तों की निगाहें उस दिव्य क्षण पर टिकी हुई हैं, जब महाप्रभु रथ पर विराजमान होकर सभी को दर्शन देंगे।

प्रभु जगन्नाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था

रथयात्रा में शामिल एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से उन्हें बचपन से ही पुरी आने और रथयात्रा देखने का सौभाग्य मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि बचपन में जब वह लोगों को भगवान का रथ खींचते हुए देखती थीं, तो उनके मन में भी इच्छा होती थी कि एक दिन उन्हें भी यह अवसर मिले। कक्षा 10वीं के बाद भगवान की कृपा से उन्हें हर साल रथ खींचने और दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि जीवन की अंतिम सांस तक भगवान जगन्नाथ उन्हें रथयात्रा से दूर न करें और हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखें। बारिश और भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि वह भीड़ देखने नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने आती हैं। उनके लिए यह कोई मेला नहीं, बल्कि भगवान और भक्तों का दिव्य मिलन है।

उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जगन्नाथ रथयात्रा में आने वाला हर व्यक्ति भगवान की कृपा से यहां पहुंचता है। चाहे पुलिसकर्मी हों, कर्मचारी हों या सेवा में लगे अन्य लोग, सभी को यह अवसर भगवान के आशीर्वाद से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि देवी-देवता भी अलग-अलग रूपों में यहां उपस्थित रहते हैं और भगवान जगन्नाथ की सेवा करते हैं।

श्री जगन्नाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब!#RathYatra #RathaJatra2026 pic.twitter.com/22lgMRQnx4
— Sambit Patra (@sambitswaraj) July 16, 2026

मुंबई से आए एक भक्त ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के प्रति प्रेम और आस्था ही उन्हें यहां खींच लाई है। वहीं कई अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि पहली बार पुरी आकर उन्हें बेहद आनंद और आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। कुछ भक्त परिवार के साथ दूसरी बार यहां पहुंचे हैं और उन्होंने बताया कि उनका आने का कोई निश्चित कार्यक्रम नहीं था, लेकिन भगवान की कृपा से वे रथयात्रा में शामिल हो सके।

यह भी पढ़ें -  Rath Yatra : जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान! पढ़िए 10 अद्भुत बातें

ओडिसी नृत्य कलाकारों ने दी प्रस्तुति

रथयात्रा में शामिल ओडिसी नृत्य कलाकारों ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। एक कलाकार ने कहा कि भगवान जगन्नाथ के सामने सेवा करने का अवसर उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि प्रभु की उपस्थिति में नृत्य करना उनके लिए अनमोल अनुभव है और इससे बड़ा आनंद जीवन में कुछ नहीं हो सकता।

Puri, Odisha: A devotee says, "This is the greatest joy and blessing. Serving in the presence of Lord Jagannath is the most precious opportunity. There is nothing greater in my life than being able to serve before Him..." pic.twitter.com/3roK6wAKtT
— IANS (@ians_india) July 16, 2026

एक अन्य कलाकार ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद भगवान जगन्नाथ की दिव्यता के सामने यह बारिश बहुत छोटी लगती है। उन्होंने कहा कि वह भगवान जगन्नाथ मंदिर की पारंपरिक देवदासी नृत्य परंपरा से जुड़ी हैं और उसी परंपरा के अनुरूप पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भगवान की सेवा कर रही हैं।

लगातार बारिश के कारण पुरी शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए। सुरक्षा कर्मी, स्वयंसेवक और प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटे रहे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
IMD Odisha Weather Forecast 16 July: ओडिशा में आज यानी (16, जुलाई) गुरुवार से शुरू हो रही वार्षिक जगन्नाथ रथ यात्रा के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में बने स्पष्ट लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यह सिस्टम और अधिक मजबूत होकर उत्तर दिशा की ओर बढ़ सकता है। मोहंती के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह मौसम प्रणाली और मजबूत हो सकती है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक व्यापक वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को कई जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ओडिशा के पुरी समेत देशभर में महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी हो चुकी है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे हैं। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके बाद भी रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। रथ यात्रा के सुचारू आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस सतर्क है।

#WATCH | Puri, Odisha | Nandighosha, Darpadalana, and Taladhwaja - the three chariots of Lord Jagannath, Balabhadra and Subhadra have been placed at Singhadwara of Puri Jagannath temple ahead of the annual Rath Yatra, which will begin today. pic.twitter.com/4tfv4nuOQo
— ANI (@ANI) July 16, 2026

ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 16 और 17 जुलाई को भी राज्य में व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, लेकिन 19 जुलाई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम और व्यापक बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अपडेट से जगन्नाथ रथ यात्रा पर संकट मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Jagannath Rath Yatra: जब मां लक्ष्मी तोड़ देती है प्रभु जगन्नाथ का रथ, जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी

मौसम विभाग ने पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए 16 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। मनोरमा मोहंती ने कहा कि पुरी में भारी, बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी तटीय शहर पुरी में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

समुद्र में न जाने की सलाह

आईएमडी ने यह भी चेतावनी दी है कि 15 से 17 जुलाई के बीच ओडिशा तट के समुद्री क्षेत्र में समुद्र की स्थिति उग्र से अत्यंत उग्र बनी रह सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही, भारी बारिश की आशंका वाले जिलों के लोगों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jagannath Temple Land: ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ मंदिर भूमि की सुरक्षा के लिए जारी किए सख्त आदेश
Odisha Govt On Jagannath Temple Land: ओडिशा सरकार ने भगवान श्री जगन्नाथ की जमीनों की सुरक्षा, रखरखाव और बेहतर प्रबंधन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को बहुत व्यापक निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने इस पवित्र मंदिर की भूमि के प्रभावी संरक्षण और पूरी तरह से कानूनी तरीके से उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी और समयबद्ध ठोस कार्रवाई करने को स्पष्ट रूप से कहा है। राज्य सरकार की यह नई और बड़ी पहल संपत्तियों के बेहतरीन संरक्षण में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अरविंद पाढ़ी ने राजस्व बोर्ड, राजस्व मंडलीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और भूमि अभिलेख निदेशालय को एक बहुत ही अहम पत्र लिखा है। इस जारी पत्र में भगवान जगन्नाथ की अपार संपत्तियों से जुड़े सभी पुराने और नए मामलों पर तत्काल जरूरी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। यह बहुत ही अहम कदम पवित्र मंदिर की कीमती संपत्तियों को हर प्रकार के अवैध कब्जे से पूरी तरह से बचाने के लिए उठाया गया है।

लंबित राजस्व मामलों का जल्द निपटारा

डॉ. पाढ़ी ने कहा कि ओडिशा की पूरी पहचान भगवान श्री जगन्नाथ से बहुत ही गहराई से जुड़ी हुई है और उनकी इन संपत्तियों की सुरक्षा करना राज्य की बड़ी नैतिक जिम्मेदारी है। राजस्व विभाग ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से विभिन्न तहसीलों में दायर 11,675 लंबित राजस्व मामलों का जल्द ही निपटारा किया जाए। ये सभी बहुत ही अहम मामले खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, गंजाम, कटक और केंद्रपाड़ा जैसे बड़े जिलों से संबंधित हैं।

संपत्तियों के पुराने रिकॉर्ड की जांच

इसके अलावा, ओडिशा एस्टेट्स एबोलिशन एक्ट की अहम धारा 7(ए) के तहत दायर कुल 257 मामलों में राजस्व बोर्ड के आदेशों को तुरंत लागू करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भूमि रिकॉर्ड को पूरी तरह से सही रखने के लिए अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि जरूरत पड़ने पर पुराने अधिकार अभिलेख के रिकॉर्ड की अच्छी तरह जांच की जाए। इसका मुख्य उद्देश्य खेवट प्रविष्टियों में जरूरी सुधार करना और पवित्र मंदिर की सभी दान संपत्तियों को कानून के अनुसार पूरी तरह से दर्ज करना है।

अवैध कब्जे और सभी फर्जी दावों पर रोक

भगवान जगन्नाथ की जमीनों की सही पहचान, उचित सत्यापन और पुख्ता सुरक्षा के लिए राजस्व निरीक्षक, अमीन और कई अनुभवी क्षेत्रीय अधिकारियों को जल्द ही वहां तैनात किया जाएगा। अवैध कब्जे, अनधिकृत उपयोग, फर्जी दावे और मंदिर की बेशकीमती संपत्तियों पर निजी हित बनाने की सभी कोशिशों को रोकने के लिए नियमित सघन निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे जमीन पर अवैध रूप से किए गए सभी कब्जों को बहुत ही आसानी से और हमेशा के लिए हटाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Bengal Boat Tragedy: बंगाल की खाड़ी में पलटी नाव, 9 मछुआरों की मौत और 6 लापता, पीएम ने किया मुआवजा का ऐलान

मासिक राजस्व बैठकों में होगी पूरी समीक्षा

राजस्व विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह कड़ा निर्देश दिया है कि भगवान जगन्नाथ की पवित्र भूमि से जुड़े इन सभी मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर तुरंत लिया जाए। इन मामलों की प्रगति की पूरी समीक्षा जिला, उपखंड और तहसील स्तर पर होने वाली सभी मासिक राजस्व बैठकों में बहुत ही विस्तार से की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासन को बहुत ही सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि कानूनी प्रबंधन सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक मुकदमों को कम किया जा सके।

Bengal Boat Tragedy: बंगाल की खाड़ी में पलटी नाव, 9 मछुआरों की मौत और 6 लापता, पीएम ने किया मुआवजा का ऐलान
Fatal Bengal Boat Tragedy News: बंगाल की खाड़ी में एक बहुत ही दर्दनाक और भयंकर नाव हादसा सामने आया है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना तट के पास समुद्र में एक मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर अचानक पलट गया। इस भयंकर समुद्री दुर्घटना में 15 मछुआरों से भरी नौका गहरे पानी में डूब गई जिससे भारी तबाही हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति ने इस बेहद दुखद घटना पर अपना गहरा शोक व्यक्त किया है।

हादसे की सूचना मिलते ही तटरक्षक बल और स्थानीय पुलिस ने मिलकर बहुत बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। लगातार आठ दिनों तक चले इस गहन खोज अभियान के बाद डूबे हुए ट्रॉलर को समुद्र से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार ट्रॉलर के अंदर से नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं जबकि छह अन्य अभी भी लापता हैं। प्रशासन और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश के लिए अपना राहत और बचाव कार्य अभी भी लगातार चला रही है।

आठ दिन बाद मिला नौका का मलबा

'जय मां काली' नाम का यह ट्रॉलर दो जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से समुद्र में गया था। यह ट्रॉलर कुल 15 मछुआरों को लेकर मछली पकड़ने के लिए निकला था लेकिन छह जुलाई के बाद इसका संपर्क टूट गया। आठ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को पुलिस ने बक्खाली तट से 35 किलोमीटर दूर इसका मलबा खोज निकाला। रविवार को कई अन्य ट्रॉलरों की मदद से इसे खींचकर पाथरप्रतिमा के सीतारामपुर तट तक बहुत सावधानी से लाया गया है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयंकर हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले में नाव दुर्घटना में लोगों की जान जाना बहुत ही ज्यादा दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तुरंत दी जाएगी। इसके साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों के अच्छे इलाज के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

खराब मौसम बना हादसे की बड़ी वजह

दक्षिण 24 परगना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ। बंगाल की खाड़ी में बहुत तेज हवाओं और खराब मौसम का सामना करने के बाद यह ट्रॉलर अपना संतुलन खोकर पलट गया होगा। हालांकि हादसे के सही और सटीक कारणों का पता पूरी जांच होने के बाद ही स्पष्ट रूप से चल सकेगा। शव बहुत अधिक सड़ चुके हैं इसलिए उनकी पहचान करने के लिए प्रशासन द्वारा डीएनए जांच का सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सावधान! अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD का अलर्ट

लापता मछुआरों में ओडिशा के निवासी

इस नाव में 15 मछुआरों में से तीन पड़ोसी राज्य ओडिशा के बालासोर जिले के रहने वाले सगे भाई थे। इनमें 52 वर्षीय रवींद्र माझी, 49 वर्षीय जयराम माझी और 45 वर्षीय जगन्नाथ माझी शामिल हैं जो काम के लिए शंकरपुर गए थे। बाकी मृतक और लापता मछुआरे पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा और नदिया जिलों के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उनके परिजन मौजूद हैं और सरकार इन शोकाकुल परिवारों की हरसंभव सहायता कर रही है।

फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ... VIDEO वायरल
Balasore ATM Robbery: ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में एटीएम लूट की एक फिल्मी कोशिश सामने आई है। शुक्रवार देर रात तीन से चार बदमाश काले रंग की महिंद्रा थार एसयूवी से इंडिया1 एटीएम कियोस्क पहुंचे और पूरी मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ लिया। हालांकि, काफी मशक्कत के बावजूद आरोपी एटीएम में रखा कैश नहीं निकाल सके और क्षतिग्रस्त मशीन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। बदमाश सबसे पहले एटीएम कियोस्क का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने एटीएम मशीन को मजबूत रस्सी से महिंद्रा थार के पीछे बांधा और वाहन आगे बढ़ाकर मशीन को उसकी जगह से उखाड़ लिया।

रस्सी टूटी, मशीन नहीं उठा पाए आरोपी

एटीएम उखाड़ने के बाद आरोपी उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में रस्सी टूट गई। इसके बाद बदमाशों ने मिलकर मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने की कोशिश की, लेकिन उसका वजन अधिक होने के कारण वे इसमें सफल नहीं हो सके। फिर उन्होंने दोबारा एटीएम को वाहन से बांधा और घसीटते हुए आगे ले गए।

महिंद्रा थार कुचलने के लिए तो विख्यात थी ही अब चोरी के लिए भी इस्तेमाल की जा रहीं है।

शनिवार रात चोर atm मे दाखिल हुए चोरी के इरादे से, ATM का lock तो खुला नहीं, पूरी की पूरी मशीन उडाने के कोशिश, पूरी घटना CCTV मे कैद हो गई।

बालासोर, ओडिशा pic.twitter.com/MSWeDpX7d5
— Chandresh Gupta (@chandresh1912) July 11, 2026

कैश निकालने की कोशिश रही नाकाम

सुनसान स्थान पर पहुंचकर आरोपियों ने एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें मौजूद नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक, बदमाश एटीएम से एक भी रुपये की चोरी नहीं कर पाए। आखिरकार उन्होंने क्षतिग्रस्त मशीन को कियोस्क से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें- ATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच

CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन को बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और मशीन की जांच की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jagannath Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जिसमें उन्होंने इस्कॉन द्वारा अलग तिथियों पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और स्नान यात्रा निकालने पर कड़ी आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि इस चर्चा में इस बात पर जोर देकर कही गई है कि धार्मिक यात्राएं शास्त्रों में निर्धारित तिथि और मुहूर्त के अनुसार ही होनी चाहिए।

यहां तक की इस्कॉन पर यह आरोप है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार तिथियां तय कर रहे हैं, जो सदियों पुरानी सनातन परंपराओं को विखंडित कर रहा है। इसके अलावा कुछ वक्ताओं का तो यह भी मानना है कि जगन्नाथ मंदिर के प्राचीन नियमों और सिद्धांतों का पालन अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

इस चर्चा के अंतिम हिस्से में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विदेशों में अलग-अलग भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के कारण, और हिंदू समुदाय की कम संख्या होने के चलते, वहां उसी तिथि पर यात्रा का आयोजन करना संभव नहीं होता, जिसके कारण वे समय में बदलाव करते हैं। संक्षेप में, यह सनातन परंपराओं की शुद्धता बनाए रखने और धार्मिक आयोजनों में शास्त्रीय पद्धति के पालन के महत्व पर आधारित है। खबर को अच्छे से समझने के लिए इस वीडियो को पूरा देखे...

जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jagannath Rath Yatra Controversy: पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस्कॉन (ISKCON) द्वारा अलग तिथियों पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और स्नान यात्रा निकालने पर कड़ी आपत्ति जताई है। महाराज का कहना है कि शास्त्रों के विपरीत जाकर अलग समय पर यात्रा निकालने से सदियों पुरानी सनातन परंपरा को ठेस पहुंचेगी। राष्ट्रपति को लिए गए पत्र का देश भर के साधु-संतुओं ने समर्थन किया है। साधु संतुओं का मानना है कि इस्कॉन भारत की परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। संतों ने आरोप लगाया है कि इस्कॉन भारत के पैसा विदेश ले जाता है और बाहर बड़े-बड़े मॉल बना रहा है। पुरी के महाराज ने जो पत्र लिखा है वो बिल्कुल सही है। जगन्नाथ जी की यात्रा को शास्त्रों के अनुसार उसके मुहुर्त पर ही निकाला जाना चाहिए। जानिए क्या है पूरा विवाद।

Odisha: सरकारी आवास में मृत मिलीं महिला थाना प्रभारी ब्यूटी महंती; जांच में जुटी पुलिस, फंदे से लटका मिला शव
Odisha Woman Police Inspector Found Dead: ओडिशा के कटक से एक दुखद और चौंकाने वाला खबर सामने आया है। यहां शनिवार सुबह चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक ब्यूटी महंती अपने सरकारी आवास पर मृत पाई गईं। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

काफी देर तक सरकारी क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर किए गए काल

जानकारी के मुताबिक हाल ही में ब्यूटी मोहंती की नियुक्ति चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक के रूप में हुई थी। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उनके सरकारी आवास का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिसकर्मियों को चिंता हुई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई बार फोन भी किया लेकिन उन्हें किसी भी कॉल का जवाब नहीं प्राप्त हुआ तब थाने के कर्मचारियों ने उनके सरकारी आवास पहुंचकर दरवाजा भी खटखटाया।

इसके बाद भी काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आवास का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

फंदे से लटका हुआ मिला शव

पुलिस को कमरे के अंदर पहुंचने पर ब्यूटी महंती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। तुरंत मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ब्यूटी मोहंती के मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा

परिवार से जुड़े हो सकते है विवाद

फिलहाल पुलिस ने चौलियागंज थाना की प्रभारी निरीक्षक के मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि ब्यूटी लंबे समय से घरेलू समस्याओं का सामना कर रही इसी वजह से वह काफी परेशान भी रहती थीं। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि परिवार से जुड़े लगातार विवाद ही इस घटना का एक संभावित कारण हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बता दें कि ब्यूटी महंती इससे पहले स्थानीय महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में ब्यूटी मोहंती को चौलियागंज थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। और तभी यह घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कटक के डीसीपी और सीपी भी पहुंचे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Odisha Drug Free Campus Rule: ओडिशा के उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को निर्देश दिया कि वे अपने कॉलेज परिसर के आसपास का फिजिकल वेरिफिकेशन करें और यह जानकारी दें कि कॉलेज से 500 मीटर के दायरे में कहीं नशीले पदार्थ, मादक दवाएं, शराब, तंबाकू या अन्य नशे वाले पदार्थ बेचने वाली दुकानें तो नहीं हैं।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में विभाग के एसएनओ-सह-उप सचिव रमेश चंद्र बेहरा ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय (एनसीओआरडी) व्यवस्था और छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त शैक्षणिक माहौल बनाने की सरकारी पहल का हिस्सा है।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

विभाग के एसएनओ-सह-उप सचिव रमेश चंद्र बेहरा ने पत्र में कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स समन्वय व्यवस्था और सरकार की प्रतिबद्धता के तहत यह सुनिश्चित किया जाना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 500 मीटर के दायरे में मादक दवाएं, साइकोट्रॉपिक पदार्थ, शराब, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थ बेचने वाली कोई भी दुकान या आउटलेट संचालित न हो। यह संबंधित कानूनों और सरकारी निर्देशों के अनुसार लागू किया जाएगा।

कॉलेज के सभी प्राचार्यों को मिला निर्देश

इन नियमों के पालन की निगरानी और जांच के लिए सभी प्राचार्यों को अपने संस्थानों के आसपास का भौतिक सत्यापन करने और 15 जुलाई 2026 तक एचआईएमएस पोर्टल पर निर्धारित जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने कहा, आपसे अनुरोध है कि भौतिक सत्यापन कर निर्धारित जानकारी 15 जुलाई 2026 तक हर हाल में एचआईएमएस पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।

छात्रों में बढ़ते नशे के इस्तेमाल से चिंता

बता दें, छात्रों के बीच नशे और तंबाकू उत्पादों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंता के बीच ओडिशा सरकार ने नशे पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। कॉलेज प्राचार्यों को जारी यह नया निर्देश राज्य सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में नशे और तंबाकू के इस्तेमाल को रोकना तथा शैक्षणिक परिसरों में रोकथाम के उपायों को और मजबूत करना है।

ये भी पढे़ं-  ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं

सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से उच्च शिक्षण संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ेगी और कॉलेज परिसरों को नशे, शराब और अन्य मादक पदार्थों के प्रभाव से मुक्त रखने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

एजेंसी इनपुट के साथ...

PM Modi Odisha Visit: PM मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, देंगे ₹47,600 करोड़ से अधिक की सौगात
PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 जून को ओडिशा के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे राज्य को 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह राज्य के लिए एक  महत्वपूर्ण अवसर है। आपको बता दें कि सुबह लगभग 11:15 बजे से प्रारंभ होने वाले इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। जिसमें मयूरभंज जिले के पहाड़पुर और रायरंगपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान दोनों नेता जनजातीय विकास, शिक्षा, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ऊर्जा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और सिंचाई जैसे क्षेत्रों में शुरू होने वाली परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और विकासात्मक अवसर माना जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय है 'विकास धारा, ओडिशा सारा'।

20 जून को ओडिशा दौरे पर PM मोदी

इस कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से ओडिशा भर में अवसंरचना को मजबूती मिलेगी, संपर्क में सुधार होगा, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी और समग्र विकास के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए, ये पहलें जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति प्रदान करेंगी और विकास के लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचाएंगी।

रायरंगपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात

बता दें कि जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन की चरण-II विस्तार परियोजना शामिल हैं, जिसमें 660 मेगावाट की दो इकाइयां होंगी। ये परियोजनाएं ओडिशा में ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी।
इसके अलावा, झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इससे घरेलू कोयला संसाधनों के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में नए औद्योगिक और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

भुवनेश्वर से विकास योजनाओं का आगाज

इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें भुवनेश्वर में 300 टीपीडी क्षमता वाला स्रोत-पृथक नगरपालिका ठोस अपशिष्ट आधारित संपीड़ित बायोगैस संयंत्र, कटक और भुवनेश्वर को सीधा जोड़ने वाला काठाजोड़ी नदी पर पुल, बौध जिले में ढालपुर-हरभंगा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नुआपड़ा से घाटीपाड़ा तक एनएच-353 के एक खंड का चार लेन का निर्माण, कुसुमदिही मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और रायरांगपुर में इंडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंचीं, राज्यपाल और सीएम ने किया एअरपोर्ट पर स्वागत

ऊर्जा, सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं पर फोकस

बौध में 300 बिस्तरों वाले जिला मुख्यालय अस्पताल भवन का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही ओडिशा के विभिन्न जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और नौ स्वचालित परीक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन होगा। इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन की जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में एनएच-57 पर नयागढ़ टाउन बाईपास, कुसुमी स्मार्ट सिंचाई परियोजना का भूमिगत पाइपलाइन घटक, जाखपुरा-जाजपुर क्योंझर रोड-बैतरानी रोड मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, हिंदोल रोड-मेरामंडली मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, रायरांगपुर में खेल परिसर और जनजातीय अनुसंधान केंद्र आदि शामिल हैं।

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026: 5989 पदों पर निकली भर्ती, नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Nursing Officer Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के सभी 30 जिलों में की जाएगी।

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा या B.Sc Nursing की डिग्री प्राप्त की है, उनके लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

ओडिशा में 5,989 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसके पास GNM डिप्लोमा या B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास ओडिशा नर्सिंग काउंसिल या भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त किसी राज्य नर्सिंग काउंसिल का वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

चूंकि यह जिला कैडर भर्ती है, इसलिए अभ्यर्थी ने कम से कम कक्षा 7वीं या उससे ऊपर की परीक्षा उड़िया भाषा विषय के साथ पास की हो। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं SC, ST, SEBC और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : UP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक

OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान (ORSP Rules 2017) के पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत वेतन दिया जाएगा। इस पद पर शुरुआती बेसिक सैलरी 29,200 रुपये प्रति माह होगी, जो बढ़कर 92,300 रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया में ऑफलाइन OMR आधारित लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। उम्मीदवार OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

धुएं और लपटों से दहला कटक! मछली बाजार के गोदाम में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
Cuttack Fish Market Fire: ओडिशा की सांस्कृतिक राजधानी कटक में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लिंक रोड के पास स्थित मछली बाजार के एक गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित एक बहुमंजिला इमारत तक फैल गई।

इस हादसे में बैंक, स्टोर और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।

जिला अग्निशमन अधिकारी प्रशांत कुमार ढल के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही भुवनेश्वर कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और तत्काल दमकल कर्मियों के साथ वाटर टैंकर मौके पर रवाना किए गए। प्रारंभिक स्तर पर छह दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था, बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां भी भेजी गईं। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर अब पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

8 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मछली बाजार के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत भी आग की चपेट में आ गई। इमारत में स्टोर और बैंक संचालित थे। आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जबकि बचाव और राहत कार्य जारी है। मौके पर 8 दमकल गाड़ियां और करीब 50 कर्मचारी तैनात रहे।

प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैलने से लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास की कई इमारतें भी प्रभावित हुईं। शुरुआती जांच में आग के पीछे शॉर्ट सर्किट या बिजली संबंधी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:  Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या

आग से कारोबारियों पर आर्थिक मार

भीषण आग में मछली बाजार में रखी बड़ी मात्रा में मछलियां, बर्फ और अन्य सामान नष्ट हो गया, जिससे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आई इमारत के निचले हिस्से में स्थित बैंक को भी नुकसान पहुंचा, जहां फर्नीचर और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

Odisha SIR: ओडिशा में 'मिशन SIR' शुरू, 45,000 से ज्यादा BLO तैनात, निर्वाचन अधिकारी ने बताया पूरा प्लान
CEO RS Gopalan Odisha SIR Update: ओडिशा में आज से मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई। यह अगले महीने तक चलेगी। इस दौरान बीएलओ पूरे राज्य में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाएंगे, जिससे कि वे गणना फॉर्म वितरित कर सकें, उन्हें भरने में लोगों की सहायता कर सकें और भरे हुए फॉर्म वापस जमा कर सकें।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 30 मई से शुरू होने वाली घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया 28 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

33,000 बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरएस गोपालन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अब तक 33,000 बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं और वे वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो मतदाता डिजिटल माध्यम को प्राथमिकता देते हैं, वे गणना फॉर्म सीधे चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और भरे हुए फॉर्म को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

महीने भर चलेगी SIR प्रक्रिया

सीईओ गोपालन ने बताया कि ओडिशा में 20 मई को SIR शुरू हुआ। 30 मई से 28 जून तक BLO घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। वे शाम को 3 बजे से 5 बजे तक बूथ पर भी उपलब्ध रहेंगे। उनका काम 2025 की मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करना, उसे भरवाना और वापस जमा करना है। फॉर्म वापस जमा होने के बाद 5 जुलाई को मसौदा सूची प्रकाशित की जाएगी।

#WATCH | Puri, Odisha: State Chief Electoral Officer R.S. Gopalan says, "We are thankful to Sudarsan Pattnaik for his beautiful sand art. In Odisha, SIR started on 20th May. From 30th May to 28th June, our BLOs will be visiting house-to-house, they will also be available in the… pic.twitter.com/JzZSDgWioX
— ANI (@ANI) May 30, 2026

इसके बाद, हम दावों और आपत्तियों को आमंत्रित करेंगे। दावों और आपत्तियों को दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है। उसके बाद, एक महीने तक सभी दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी, उनकी जांच-पड़ताल होगी और उनका निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

SIR जागरूकता के लिए बनाया सैंड आर्ट

जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कल पुरी के नीलाद्री बीच पर SIR के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सैंड आर्ट बनाया। सभी BLO आज (30 मई) से 28 जून तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इसकी प्रशंसा करते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर.एस. गोपालन कहते हैं, हम सुदर्शन पटनायक के उनकी खूबसूरत रेत कला के लिए आभारी हैं।

#WATCH ओडिशा: जाने-माने सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कल पुरी के नीलाद्री बीच पर SIR के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सैंड आर्ट बनाया। सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आज (30 मई) से 28 जून तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। pic.twitter.com/0V164lwdRX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2026

एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे राज्य में 45,255 बीएलओ तैनात किए गए हैं। इस कार्य के लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब

छोटी मोटी गलतियों के लिए ये करें

सीईओ गोपालन ने कहा, असल में ज्यादातर लॉजिकल गलतियां छोटी होती हैं, जैसे उम्र में अंतर, नाम में अंतर। इन्हें फील्ड जांच में सिर्फ एक पंचनामे के जरिए ठीक किया जा सकता है। गंभीर गलतियों के लिए वोटर से सहायक सबूत देने के लिए कहा जा सकता है। अगर कोई सहायक सबूत नहीं भी है, तो भी इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर फैसला ले सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि सबूत न होने का मतलब यह नहीं है कि वोटर अयोग्य है। जो मतदाता अभी अपने घरों से दूर हैं, उनके लिए सीईओ ने पुष्टि की कि परिवार के सदस्य उनकी तरफ से एन्यूमरेशन फॉर्म ले सकते हैं और उनके लिए उस पर दस्तखत कर सकते हैं।

BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
Debashish Samantaray Joins BJP: पूर्व बीजेडी नेता देबाशीष सामंतराय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। देबाशीष ने बीजेडी पर अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। वहीं, बीजद छोड़ने और BJP में शामिल होने पर बीजद ने देबाशीष पर स्वार्थी होने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में सरकार बनाने के करीब तीन हफ्ते बाद ही बीजद को तगड़ा झटका लगा है।

BJP नेता ने दी जानकारी

मंगलवार को प्रमुख बीजद नेता के बीजेपी में शामिल होने पर भाजपा प्रवक्ता और उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉराम एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित BJP के केंद्रीय कार्यालय में एक जानी-मानी हस्ती BJP में शामिल होगी। बलूनी के पोस्ट के बाद बंगाल से ओडिशा तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

#WATCH  दिल्ली | बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद सांसद देबाशीष सामंतराय आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। pic.twitter.com/rgF8YQzP42
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2026

नवीन पटनायक का जताया आभार

भाजपा से नई सियासी पारी की शुरुआत करने जा रहे देबाशीष सामंतराय ने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए लिखा था कि बीजू जनता दल के अध्यक्ष को मेरा त्यागपत्र पत्र। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक, मैं अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के अनुसार कार्य करता रहा हूं। भविष्य में भी, मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। जय जगन्नाथ।

ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ମାନ୍ୟବର ସଭାପତି ଶ୍ରୀ @Naveen_Odisha ଙ୍କୁ ମୋର ଇସ୍ତଫା ପତ୍ର। ଦଳ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବାଠୁଁ ଆଜି ଯାଏଁ ମୁଁ ମୋର ସେବା, ସଂଗଠନ ଓ ସମର୍ପଣ ନୀତିରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସିଛି। ଆଗକୁ ମଧ୍ୟ ଓଡିଶାବାସୀଙ୍କ ପାଇଁ ମୋର ସଂଘର୍ଷ ଜାରି ରଖିବି। ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ  pic.twitter.com/Qfgy16PbLl
— Debashish Samantaray (@debashish_mla) May 25, 2026

त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, मैं आज, यानी 25 मई, 2026 को BJD की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं। राज्यसभा के लिए मुझे नामित करने हेतु मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए, अविभाजित कटक जिले के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से ओडिशा से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए, आपके प्रति अपनी हार्दिक और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।

अपमानित करने लगाया आरोप

उन्होंने लिखा, मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हितों के लिए समर्पित रखा है और पिछले कई वर्षों से, पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है। हालांकि, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि हाल के दिनों में, पार्टी के भीतर मुझे सुनियोजित तरीके से कमजोर और अपमानित किया जा रहा है और अब पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। इसलिए, मैंने जनहित में यह कठिन निर्णय लिया है और आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लें।

ये भी पढ़ें-  कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं

नवीन पटनायक के बेहद करीब नेताओं में शुमार

देबाशीष सामंतराय ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है। इस दिग्गज नेता के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर बीजद को भारी झटका लगा है। सामंतराय के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में अब बीजद पार्टी की संख्या घटकर 5 हो गई है। 25 मई, 2026 उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता और अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी।

नवीन पटनायक के करीबी देबाशीष सामंतराय ने छोड़ा साथ, BJD से दिया इस्तीफा, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज!
BJD MP Debasish Samantray Resigns: बीजू जनता दल (BJD) पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की।

BJD राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को मेरा त्याग पत्र। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक, मैंने अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के अनुरूप कार्य किया है। भविष्य में भी, मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। जय जगन्नाथ।"

सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ବିଜୁ ଜନତା ଦଳର ମାନ୍ୟବର ସଭାପତି ଶ୍ରୀ @Naveen_Odisha ଙ୍କୁ ମୋର ଇସ୍ତଫା ପତ୍ର। ଦଳ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବାଠୁଁ ଆଜି ଯାଏଁ ମୁଁ ମୋର ସେବା, ସଂଗଠନ ଓ ସମର୍ପଣ ନୀତିରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରି ଆସିଛି। ଆଗକୁ ମଧ୍ୟ ଓଡିଶାବାସୀଙ୍କ ପାଇଁ ମୋର ସଂଘର୍ଷ ଜାରି ରଖିବି। ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ  pic.twitter.com/Qfgy16PbLl
— Debashish Samantaray (@debashish_mla) May 25, 2026

राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मैं आज, यानी 25 मई, 2026 को BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। राज्यसभा के लिए मुझे नामित करने हेतु मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए, अविभाजित कटक ज़िले के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से ओडिशा से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए आपके प्रति अपनी हार्दिक और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।"

पार्टी में हो रहा अपमान

देबाशीष सामंतराय ने पार्टी में अपमानित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, कि मैंने सदैव पार्टी के हितों के प्रति स्वयं को समर्पित रखा है और विगत वर्षों में, पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है। फिर भी, मुझे ऐसा लग रहा है कि हाल के दिनों में, पार्टी के भीतर मुझे सुनियोजित ढंग से उपेक्षित किया जा रहा है और अब पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं रही है। इसलिए मैंने जनहित में यह फैसला लिया है और आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें -   असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान

पार्टी पर लगे इस तरह के आरोपों के बाद अब ओडिशा में सियासी बवाल मच गया है। ओडिशा में अब कयास लगाए जा रहे है कि देबाशीष सामंतराय अब जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देंगे।

ओडिशा के चर्चित नबरंगपुर ट्रिपल मर्डर के 19 गुनहगारों को उम्रकैद, 10 साल बाद न्याय, अंधविश्वास ने ली थी 3 जान
Nabarangpur Court Verdict: ओडिशा के चर्चित रहे नबरंगपुर हत्याकांड पर फैसला आ गया। पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते हुई इस क्रूर वारदात में 10 साल बाद फैसला हुआ है।

ओडिशा के नबरंगपुर जिले से बड़ा फैसला सामने आया है, जिसने एक दशक पुराने उस जख्म को फिर से हरा कर दिया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक हिंसक झड़प, तीन लोगों की बेदर्दी से हत्या और फिर सबूत मिटाने के लिए आगजनी का अंत अब अदालत ने 19 दोषियों को सलाखों के पीछे भेजकर किया है।

साल 2016 का वो दिन

यह मामला साल 2016 का है, जब नबरंगपुर जिले के एक गांव में हिंसक झड़प के दौरान तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने न केवल हत्या की, बल्कि वारदात के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर आगजनी भी की ताकि सबूतों को नष्ट किया जा सके। इस जघन्य अपराध ने उस समय पूरे राज्य में सनसनी फैला दी थी और इलाके में भारी तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।

पुरानी रंजिश और अंधविश्वास

पुलिस जांच में इस हत्याकांड के पीछे जो वजहें सामने आईं, वे बेहद चौंकाने वाली थीं। जांच के अनुसार, इस खूनी खेल की मुख्य जड़ 'पुरानी रंजिश' और 'अंधविश्वास' थी। आपसी विवाद और कूप्रथाओं के चलते एक सुनियोजित साजिश रची गई, जिसके तहत तीन मासूम जिंदगियों को मौत के घाट उतार दिया गया। अदालत ने भी माना कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि दोषियों ने सोची-समझी रणनीति के तहत इस अपराध को अंजाम दिया था।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आया फैसला

पिछले 10 सालों से इस मामले की सुनवाई नबरंगपुर की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष ने दोषियों के खिलाफ बेहद मजबूत दलीलें पेश कीं। इस केस को सुलझाने में प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और फोरेंसिक साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि बचाव पक्ष ने आरोपों को खारिज करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन अदालत ने पेश किए गए सबूतों को दोषियों को सजा देने के लिए पर्याप्त माना।

19 दोषियों को उम्रकैद

अदालत ने हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोपों को सही पाते हुए सभी 19 आरोपियों को उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई है। फैसले के दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे क्योंकि यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा था। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है और अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इतने वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला है।

Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
Rath Yatra of Jagannath Temple:  विश्वभर में प्रसिद्ध ओड़िशा के जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा एक बड़ा उत्सव है, जिसे बड़े ही धूमधाम से निकाली जाती है। इसे रथ त्योहार या श्री गुंडीचा यात्रा भी कहा जाता है।

पुरी का जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है। इस साल रथ यात्रा 16 जुलाई यानि गुरूवार को आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को शुरू होगी। इस दौरान भगवान अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजमान होते है। पूरी दुनिया से श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए एकत्रित होते है।

रथ यात्रा का शेड्यूल

रथ यात्रा की शुरूआत- 16 जुलाई 2026 (गुरूवार)

बहुदा यात्रा यानि वापसी- 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)

द्वितीया तिथि प्रारंभ- 15 जुलाई (सुबह 11.50 बजे)

द्वितीया तिथि समाप्त- 16 जुलाई (सुबह 8.52 बजे)

क्या है पहले दिन निभाई जाने वाली छेरा की रस्म

रथ यात्रा प्रभु जगन्नाथ के मंदिर से निकलकर गुंडीचा मंदिर तक जाती है। लेकिन इससे पहले छेरा की रस्म निभाई जाती है। कहा जाता है कि प्राचीन काल से ओड़िशा के राजा सबसे पहले सोने की झाड़ू से रथ की सफाई करते है, जो कि विनम्रता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उसके बाद ही रथ यात्रा प्रारंभ होती है और भक्त भगवान के रथ को हाथ लगाते है। इसके बाद हेरा पंचमी की रस्म की जाएगी। जिसके बाद रथ गुंडीचा मंदिर से मुख्य मंदिर जाएगी, जिसे बहुंड़ा कहा जाता है। इसके अगले दिन भगवान अपने मंदिर में वापस आएंगे और वहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 11 May: वृश्चिक को व्यापार में लाभ और धनु को मिलेगी राजनैतिक सफलता, जानें अपनी राशि का हाल

भगवान के रथ को क्या कहते हैं?

भगवान जगन्नाथ का रथ नंदीघोष कहा जाता है, जिसमें 16 पहिये होते है। बड़े भाई बलभद्र के रथ को तालध्वज, जिसमें 14 पहिये और बहन सुभद्रा के रथ को दर्पदलन कहते है, जिसमें 12 पहिये होते है। इसके लिए कुल 42 पहिए और 21 अख का निर्माण किया गया है। जिसकी शुरूआत अक्षय तृतीया के दिन हुई थी।

क्यों निकाली जाती है रथ यात्रा?

इसका वर्णन स्कंद पुराण में मिलता है। इसके अनुसार, भघवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक दिन नगर भ्रमण की इच्छा जाहिर की। इसके प्रभु जगन्नाथ और बलभद्र ने रथ में बिठाकर नगर भ्रमण कराया और अपनी मौसी गुंडीचा के घर गए। जहां तीनों ने सात दिन बिताया। तब से यह प्रथा चल पड़ी।

₹19,000 के लिए बैंक ने मांगा मौत का सबूत, बहन का शव खोदकर कंधे पर कंकाल लेकर पहुंचा भाई
Odisha Bank Incident: ओडिशा के केओंझार जिले से सामने आई यह घटना संवेदनशीलता और सिस्टम की सख्ती पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कागजी प्रक्रियाओं के बोझ तले एक गरीब आदिवासी की मजबूरी इस हद तक सामने आई कि उसे अपनी मृत बहन का कंकाल ही “सबूत” के तौर पर बैंक तक लाना पड़ा। महज ₹19,300 के लिए उठाया गया यह कदम हर किसी को झकझोर देने वाला है।

यह मामला पटना ब्लॉक के मल्लीपासि इलाके का है, जहां स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपनी बहन के कंकाल को कंधे पर लेकर पहुंचा। यह दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

दो महीने पहले हुई थी मृत्यु

जीतू मुंडा, जो ओडिशा के डियानाली गांव का रहने वाला है, अपनी बहन कालरा मुंडा के बैंक खाते से ₹19,300 निकालना चाहता था। कालरा की दो महीने पहले मृत्यु हो चुकी थी, और उनके पति व इकलौती संतान का पहले ही निधन हो गया था। ऐसे में जीतू ही उनका एकमात्र जीवित परिजन था।
कुछ दिन पहले जीतू बैंक गया था, लेकिन वहां उसे खाताधारक को साथ लाने या फिर मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस होने का दस्तावेज पेश करने को कहा गया। इन प्रक्रियाओं की जानकारी और जरूरी कागजात न होने के कारण वह निराश होकर लौट आया।

बैंक में मचा हड़कंप

गरीबी, अशिक्षा और सिस्टम की जटिलताओं के बीच फंसे जीतू के लिए ये औपचारिकताएं पूरी करना बेहद मुश्किल था। अंततः उसने सोमवार को अपनी बहन की कब्र खोदकर अवशेष निकाले, उन्हें कपड़े में लपेटा और करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। तपती धूप में यह दृश्य जिसने भी देखा, वह भावुक हो उठा।

बैंक के बाहर इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंक प्रशासन चाहें तो स्थानीय स्तर पर सत्यापन कर सकता था या मानवीय आधार पर निर्णय ले सकता था।

यह भी पढ़ें-  83 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस ले केंद्र सरकार; अमित शाह के लद्दाख दौरे से पहले सोनम वांगचुक की मांग

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने जीतू को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले को संवेदनशीलता के साथ देखा जाएगा। साथ ही बैंक प्रशासन से भी जवाब तलब किया गया है।

ओडिशा में बड़ी गड़बड़ी! SIR से पहले ही वोटर लिस्ट से गायब हुए 9.8 लाख नाम, चुनाव आयोग ने दिए जांच के निर्देश
Odisha Voter List Names Deleted: ओडिशा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया मई से शुरू होने की संभावना है। इसी बीच राज्य में मतदाता सूची से करीब 9.8 लाख नाम गलत तरीके से हटाए जाने को लेकर शिकायतें सामने आई हैं, जिसके बाद चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) ने फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करने से पहले कड़े सत्यापन (verification) के निर्देश जारी किए हैं।

CEO कार्यालय के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नाम हटाने को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। इनमें ऐसे मामले भी शामिल हैं जहां संबंधित वोटर जीवित पाए गए, जबकि उनके नाम सूची से हटा दिए गए थे। साथ ही कई मामलों में आरोप है कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने नाम हटाने से पहले न तो फील्ड विजिट किया और न ही उचित सत्यापन प्रक्रिया अपनाई।

इलेक्टोरल मैपिंग की प्रक्रिया पूरी

जनवरी से मार्च के बीच ओडिशा में इलेक्टोरल मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसके बाद 2 अप्रैल के बाद करीब दो लाख फॉर्म-7 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें नाम जोड़ने या हटाने को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन आवेदनों को फिलहाल रोक दिया गया है। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) से यह प्रमाण देने को कहा गया है कि कम से कम 50 प्रतिशत मामलों का भौतिक सत्यापन किया गया है और नाम हटाने की प्रक्रिया सभी नियमों के अनुसार हुई है।

अंतिम पते पर नोटिस भेजना अनिवार्य

आमतौर पर राज्य में हर साल अलग-अलग कारणों से लगभग 7 से 9 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाते हैं, लेकिन इस बार SIR से पहले चल रही मैपिंग प्रक्रिया के कारण यह संख्या बढ़ी है। CEO आर.एस. गोपालन ने बताया कि BLOs को मैपिंग के दौरान ऐसे नाम मिले हैं जो मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट थे, लेकिन उन्हें सीधे हटाने का अधिकार नहीं है। इसके लिए परिवार या पड़ोसियों से फॉर्म-7 पर पुष्टि जरूरी है।

एडिशनल CEO द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि मृत्यु के मामलों में भी नाम हटाने से पहले अंतिम पते पर नोटिस भेजना अनिवार्य होगा। वहीं, संदिग्ध डुप्लीकेट या मिलान वाले मामलों में वोटरों को नोटिस देकर पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। शिकायतों की जांच ईमेल, 1950 कॉल सेंटर, NGRS और अन्य माध्यमों से भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  नारी शक्ति पर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली BJP ने घटाए महिला उम्मीदवार, जानें अन्य दलों का भी हाल

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन मामलों में गलत तरीके से नाम हटाए गए हैं, वहां वोटरों को प्राथमिकता के आधार पर दोबारा सूची में शामिल किया जाएगा। पहले SIR प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब इसके मई में शुरू होने की संभावना है।

महिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल...नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
Naveen Patnaik Letter to Odisha CM On Women Reservation:  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि बीजू बाबू हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक रहे हैं और उन्होंने पंचायत स्तर पर महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत की थी।

पत्र में ओडिशा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि राज्य का गठन 1 अप्रैल 1936 को भाषा के आधार पर हुआ था। यह भारत का पहला राज्य था, जिसे ओड़िया भाषा के आधार पर बनाया गया, ताकि ओड़िया भाषी लोगों को एकजुट किया जा सके।

पत्र में क्या लिखा?

नवीन पटनायक ने आगे कहा कि ओडिशा का निर्माण लंबे संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है जिसमें कई दूरदर्शी नेताओं और आम लोगों ने ओड़िया पहचान को बचाने के लिए योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 1817 के पाइक विद्रोह से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक कई महान नेताओं ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया, जिनमें बक्सी जगबंधु, वीर सुरेन्द्र साय और गोपबंधु दास प्रमुख हैं। इसके अलावा 12 वर्षीय शहीद बाजी राउत को साहस का प्रतीक बताया गया।

पत्र में जगन्नाथ संस्कृति का उल्लेख

पत्र में जगन्नाथ संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यह भारत की समावेशी और विविधता वाली परंपरा को मजबूत करती है और समानता, भाईचारा और करुणा जैसे मूल्यों को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत को ओडिशा की संस्कृति, साहस और संसाधनों से शक्ति मिलती है। राज्य के खनिज, बंदरगाह और ऊर्जा संसाधन राष्ट्रीय विकास में अहम योगदान देते हैं।

परिसीमन को लेकर जताई चिंता

इसके साथ ही पत्र में प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026, यानी परिसीमन विधेयक को लेकर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि इस विधेयक के तहत लोकसभा की संरचना बदलने और सदस्यों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। नवीन पटनायक के अनुसार, वर्तमान में ओडिशा के 21 सांसद हैं, जो लगभग 3.9 प्रतिशत प्रतिनिधित्व है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो संख्या 29 तक बढ़ सकती है, लेकिन अनुपात घटकर 3.4 प्रतिशत रह जाएगा। इससे ओडिशा के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लगभग 15 प्रतिशत की कमी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण की जंग! संसद सत्र से पहले इंडिया ब्लॉक की आज अहम बैठक, बनाएंगे सरकार को घेरने का प्लान

परिसीमन की वजह से प्रदेश की आवाज कमजोर होगी- नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने आगे लिखा कि इससे राज्य की राजनीतिक आवाज कमजोर होगी और यह संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ होगा। पत्र में यह भी कहा गया कि ओडिशा को इस प्रक्रिया में चौथा सबसे अधिक नुकसान झेलने वाला राज्य बताया गया है। नवीन पटनायक ने कहा कि बीजेडी महिला आरक्षण कानून का समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन विधेयक का समर्थन तभी किया जाएगा जब ओडिशा के राजनीतिक अधिकार सुरक्षित रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे को गंभीरता से अंदर और 48 घंटों के भीतर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओडिशा के राजनीतिक अधिकारों में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। बीजेडी ने स्पष्ट किया है कि वह इस मुद्दे पर राज्य के हितों की रक्षा के लिए सरकार के साथ खड़ी रहेगी।

ओडिशा में बॉक्साइट खदान पर छिड़ा खूनी संग्राम, 40 पुलिसकर्मी घायल, जल-जंगल के लिए जंग या मामला कुछ और?
Vedanta Bauxite Mine: ओडिशा के रायगढ़ा जिले के सागाबारी गांव में तड़के करीब 3 बजे जब पुलिस ने वेदांता लिमिटेड की प्रस्तावित बॉक्साइट खदान के लिए सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षा देने की कोशिश की, तो वहां पहले से पहरा दे रहे आदिवासी ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया।

देखते ही देखते शांतिपूर्ण विरोध ने एक हिंसक मोड़ ले लिया, जिसने न केवल प्रशासन को हिलाकर रख दिया बल्कि विकास और पर्यावरण के बीच की पुरानी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है।

आधी रात के बाद शुरू हुआ खूनी संघर्ष

अंधेरे का फायदा उठाकर जैसे ही सुरक्षा बल गांव में दाखिल होने लगे, रात भर से जाग रहे ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक दिया। पुलिस का दावा है कि जब उन्होंने भीड़ को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थरों, ईंटों और यहां तक कि तलवारों व कुल्हाड़ियों जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
इस अचानक हुए हमले में स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि लगभग 50 लोग घायल हो गए, जिनमें से 40 तो केवल पुलिसकर्मी ही हैं। अतिरिक्त महानिदेशक संजय कुमार के अनुसार, 10 पुलिसकर्मियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आनन-फानन में रायगढ़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रशासन के लिए यह स्थिति किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी, क्योंकि ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

क्यों हो रहा है सड़क का विरोध

अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये ग्रामीण इस खदान परियोजना का इतना पुरजोर विरोध क्यों कर रहे हैं? दरअसल, सिजीमाली बॉक्साइट खदान परियोजना लगभग 1,549 हेक्टेयर में फैली हुई है, जिसे राज्य सरकार ने मार्च 2023 में 50 साल के लिए वेदांता प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया है। स्थानीय आदिवासियों और दलित समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले 'मां माटी माली सुरक्षा मंच' का तर्क है कि यह खदान सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है।
उनके लिए सिजीमाली की पहाड़ियां उनके आराध्य देव 'तिज राजा' का पवित्र निवास स्थान हैं। ग्रामीणों को डर है कि खनन से न केवल उनके जल स्रोत सूख जाएंगे, बल्कि उनकी पारंपरिक आजीविका और जंगल भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। यह लड़ाई उनके लिए सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि अपनी पहचान और संस्कृति को बचाने की जंग बन गई है।

सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच उलझा विवाद

इस पूरी घटना के दो पहलू सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ प्रशासन इसे कानून-व्यवस्था का मामला बता रहा है और इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाजवादी जन परिषद के अफलातून जैसे नेताओं का आरोप है कि पुलिस और सीआरपीएफ ने कण्टामाल गांव में 'बर्बर दमन' किया है।

उनका दावा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और ग्रामीणों पर आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया गया, जिसके वीडियो सबूत होने की बात कही जा रही है। वे मीडिया में चल रही हिंसक आदिवासियों की खबरों को एकतरफा बताते हुए कहते हैं कि ग्रामीण केवल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जमीन की रक्षा कर रहे थे। इन विरोधाभासी दावों ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

यह भी पढ़ें:  अपना ब्लाउज फाड़ लो…, केरल कांग्रेस नेता ने दिया शर्मनाक बयान, विरोधियों को फंसाने का दिया अजीबोगरीब नुस्खा

क्या बातचीत से सुलझेगा जल जंगल और जमीन का संग्राम

फिलहाल सागाबारी और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। रायगढ़ा ओडिशा के कलेक्टर कुलकर्णी आशुतोष सी. खुद मौके पर मौजूद हैं और आंदोलनकारी आदिवासियों के साथ संवाद करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हिंसा को रोका जा सके। आदिवासी नेताओं का स्पष्ट कहना है कि पांचवीं अनुसूची वाले क्षेत्र में उनकी सहमति के बिना कोई भी परियोजना आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।

SC-ST छात्रों के लिए दोगुना किया गया आरक्षण, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में फायदा, कैबिनेट बैठक में मंजूरी
Odisha Reservation Policy 2026: ओडिशा(Odisha) में शनिवार देर रात भाजपा शासित सरकार ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण नीति में बड़े बदलाव की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल, इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा देने वाले कॉलेजों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) के लिए आरक्षण की सीमा लगभग दोगुना कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम इन समुदायों की आबादी के अनुपात में उनके अधिकार सुनिश्चित करने और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उठाया गया है। खासतौर पर पिछड़ा वर्ग (SEBC) के छात्रों के लिए पहली बार तकनीकी शिक्षा में आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

अब कितना मिलेगा आरक्षण?

अनुसूचित जनजाति (ST): 12% → 22.5%

अनुसूचित जाति (SC): 8% → 16.25%

पिछड़ा वर्ग (SEBC): पहली बार 11.25% सीटें आरक्षित

Odisha सरकार ने कुल आरक्षित सीटों को 50% की सीमा के भीतर रखा है ताकि कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।

मेडिकल और इंजीनियरिंग में सीटों पर प्रभाव

मेडिकल (2,421 सीटें)

ST: 290 → 545

SC: 193 → 393

SEBC: 272 सीटें

इंजीनियरिंग (44,579 सीटें)

ST: 5,349 → 10,030

SC: 3,566 → 7,244

SEBC: 5,015 सीटें

नयी नीति राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, संबद्ध कॉलेजों, सरकारी संस्थानों (ITIs) और पॉलिटेक्निक पर लागू होगी। इसके दायरे में मेडिसिन, सर्जरी, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर, पशु चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी और कृषि विज्ञान के कोर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा ने मोदी विरोधी सारे पोस्ट हटाए…सौरभ भारद्वाज ने स्क्रीनशॉट के साथ खोल दी पोल! AAP में बढ़ी कलह

इस फैसले के राजनीतिक मायने

ओडिशा(Odisha)  के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने SC और ST छात्रों को उनकी आबादी के अनुपात में पर्याप्त सीटें नहीं दीं। भाजपा सरकार ने इसे सुधारने का कदम उठाया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, SEBC को पहली बार आरक्षण देने का निर्णय भाजपा के लिए राज्य में नए वोट बैंक की ओर इशारा है, जबकि SC और ST कोटे में वृद्धि पार्टी की स्थिति मजबूत करने का प्रयास है। बीजू जनता दल (BJD), जो दशकों तक राज्य की सत्ता में रही, पिछड़ों के लिए इस तरह के बड़े कदम नहीं उठा पाई थी, जिसका फायदा अब भाजपा उठाना चाहती है।

55 लाख के इनामी माओवादी 'सुक्रू' ने किया सरेंडर, कमांडर राव समेत 22 नक्सलियों ने भी डाले हथियार
Sukru Maoist Surrender Odisha: छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ माओवादी कमांडर पापा राव ने मंगलवार को अपने 17 सहयोगियों के साथ सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पापा राव दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और साउथ सब जोनल ब्यूरो के इंचार्ज थे।

उनके साथ आत्मसमर्पण करने वालों में सात महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी ने हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई और अपने हथियार भी सौंप दिए, अधिकारियों का कहना है कि इस समर्पण से दंडकारण्य क्षेत्र में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और यह नेतृत्त्व के कमजोर होने का संकेत है।

पापा राव पिछले दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय था और कई बड़े हमलों में शामिल रहा था, जिनमें 2010 का ताडमेटला हमला भी शामिल है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम के बाद अन्य नक्सली भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे।

यह भी पढ़ें - अशोक खरात ने 5 लोगों की दी नरबलि! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में खुले कई राज, कोर्ट भी चकराया

55 लाख के इनामी माओवादी सुक्रू ने 4 साथियों संग किया सरेंडर

ओडिशा के कंधमाल जिले में 55 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुक्रू ने मंगलवार को चार साथियों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। डीजीपी वाईबी खुरानिया के अनुसार, नुसार, सुक्रू प्रदेश समिति का सदस्य था और उसने एके-47 राइफल समेत हथियार भी सौंपे।

सुक्रू को राज्य में सक्रिय बचे अंतिम बड़े माओवादी नेताओं में गिना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बलों के सघन नक्सल-रोधी अभियान और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से उस पर दबाव बना, जिसके बाद उसने आत्मसमर्पण किया।

ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करना पड़ा भारी, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड
BJD Big Action: बीजू जनता दल ने शनिवार को ओडिशा में हुए हालिया राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने वाले अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि इन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की जो पार्टी के सामूहिक निर्णय के खिलाफ माना गया। यह कार्रवाई उनके कारण बताओ नोटिस के जवाबों की जांच और बीजेडी अनुशासनात्मक कमेटी द्वारा पूरी तरह से समीक्षा के आधार पर की गई।

सस्पेंड किए गए उम्मीदवारों में चक्रमणि कन्हार (बालीगुडा), नबा किशोर मल्लिक (जयदेव), सौविक बिस्वाल (चौद्वार-कटक), सुबासिनी जेना (बस्ता), रमाकांत भोई (तिर्तोल), और देवी रंजन त्रिपाठी (बांकी) शामिल हैं।

सस्पेंशन से पहले कारण बताओ नोटिस

बीजेडी ने सस्पेशन से पहले इन सभी छह विधायकों को कारण बताओ नोटिस भेजा था। जिसके बाद पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया। एक बयान में बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का संविधान अपने सदस्यों से पक्की वफादारी की मांग करता है। इस कदम को अनुशासन को मजबूत करने और पार्टी की ईमानदारी बनाए रखने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Pursuant to the show cause notices issued by the Chief Whip, Biju Janata Dal (BJD), the replies received from the MLA's, due examination of the replies by the BJD Disciplinary Committee and as per the decision taken in Political Affairs Committee (PAC) of BJD today on 21st March… pic.twitter.com/m5bNpZ7tTO
— IANS (@ians_india) March 21, 2026

क्या है क्रॉस वोटिंग का पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में ओडिशा की चार सीटों में से भाजपा को दो सीटें मिलीं। जबकि एक सीट बीजेडी और एक भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। राज्य में कुल 147 विधायक हैं। जिनमें भाजपा और उसके समर्थकों की संख्या 82 है। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को पहली पसंद के तौर पर 93 वोट मिले जो अपेक्षित संख्या से 11 अधिक थे। इनमें 8 वोट बीजेडी और 3 कांग्रेस विधायकों के बताए जा रहे हैं। इसी क्रॉस वोटिंग के चलते बीजद ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: केरल चुनाव 2026: ‘अब राज खुल चुका है’, क्या है CPI(M) और BJP का गुप्त समझौता? केसी वेणुगोपाल ने लगाए आरोप

राज्यसभा चुनाव नतीजे से बदले समीकरण

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद ओडिशा की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और बीजेडी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह परिणाम विधानसभा के अंदर बदलते सियासी समीकरणों और आने वाले समय की रणनीति का संकेत दे रहा है।

राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में 'सर्जिकल स्ट्राइक', सस्पेंड किए गए 3 बागी विधायक; जानें क्या है पूरा मामला
Odisha Congress Suspend 3 MLA's: सोमवार, (16 मार्च) को ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से हारने वाली कांग्रेस ने अब बागी विधायकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट देने वाले तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित विधायकों में सनाखेमुंडी से रमेश चंद्र जेना, मोहाना से दसरथी गोमांगो, कटक से सोफिया फिरदौस शामिल हैं।

इन विधायकों ने सोमवार को हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी की हिदायत के बावजूद दिलीप रे के पक्ष में वोट दिया। ओडिशा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस को धोखा देने वालों ने देश के साथ विश्वासघात किया है।

स्पीकर को नोटिस भेजेगी कांग्रेस

ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरबिंद दास ने बताया कि यह निर्णय पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के हितों के खिलाफ काम किया और अब उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराई जाएगी। इसके लिए पार्टी स्पीकर को जल्द ही नोटिस भेजेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि इन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत इन लोगों को विधानसभा से बाहर किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान ने इस कदम की सराहना की है और यह जरूरी भी था।

बिहार-हरियाणा में भी एक्शन

ओडिशा में विपक्ष के साझा उम्मीदवार दत्तेश्वर होता की हार में भी भूमिका रही। बीजेडी के 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। दत्तेश्वर होता को बीजेडी ने उतारा था, जबकि कांग्रेस ने उनके समर्थन की घोषणा की थी। कांग्रेस का मानना है कि इस तरह का ऐक्शन बिहार और हरियाणा में भी लिया जा सकता है। बिहार में विपक्षी उम्मीदवार को हार मिली, जबकि वह आसानी से जीत सकता था।

यह भी पढ़ें:  ओडिशा में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव में इन 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? बिगड़ा BJD का गणित

हरियाणा में भी क्रॉस वोटिंग

हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली, लेकिन पार्टी की रणनीति कमजोर पड़ती नजर आई। यहां 5 विधायकों ने पार्टी से अलग रुख अपनाया और क्रॉस वोटिंग की। इसके अलावा 4 वोट अवैध करार दिए गए। 37 सीटों वाली कांग्रेस के उम्मीदवार को महज 28 वोट मिले। पार्टी अब पड़ताल कर रही है कि हरियाणा और बिहार में किन नेताओं ने उसके उम्मीदवार को वोट नहीं दिया।

ओडिशा में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव में इन 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? बिगड़ा BJD का गणित
Five MLA Cross Vote: ओडिशा विधानसभा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी बीच खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि इन 3 विधायकों में कांग्रेस विधायक दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं क्रॉस वोटिंग की चर्चा में बीजेडी के कुछ विधायकों के नाम भी सामने आए हैं। जिनमें सौभिक बिस्वाल और चक्रमणि कंअर का नाम लिया जा रहा है।

इस घटनाक्रम ने चौथी सीट के मुकाबले को और ज्यादा रोचक बना दिया है क्योंकि यहां पहले से ही करीबी मुकाबले की संभावना जताई जा रही थी। अब इस खबर के बाहर आने के बाद सियासी बवाल मच गया है।

ओडिशा में क्या है सियासी गणित?

दरअसल, ओडिशा विधानसभा में कुल 147 विधायक हैं। वहीं इस साल राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है लेकिन मैदान में 5 उम्मीदवार हैं। अब एक सीट पर जीतने के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि इस मुकाबले में भाजपा के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं बीजेडी के पास 48 विधायक हैं और उसने संत्रुप्त मिश्रा व दत्तेश्वर होता को मैदान में उतारा है। जिनमें मिश्रा की जीत पक्की मानी जा रही है। चौथी सीट पर मुकाबला कड़ा है। भाजपा दिलीप राय को समर्थन दे रही है जबकि कांग्रेस के 14 और माकपा के 1 विधायक दत्तेश्वर होता के साथ हैं।

चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?

ओडिशा में बीजेडी के संत्रुप्त मिश्रा की जीत तो लगभग तय है। वहीं, दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। ऐसे में भाजपा पूरी कोशिश में है कि चौथी सीट पर दिलीप राय जीतें। वहीं, दूसरी तरफ बीजेडी के पास भी 48 विधायक हैं, जिससे उसकी एक सीट तो कंफर्म है। अगर उसे चौथी सीट जीतना है, तो कांग्रेस के 14 और माकपा के 1 विधायक का साथ चाहिए होगा। ऐसा हुआ तो बीजेडी के पास 33 वोट आ जाएंगे और दत्तेश्वर होता को सीट मिल जाएगी। इस बीच बताया जा रहा है कि 3 कांग्रेस और 2 बीजेडी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। ऐसे में इस सीट पर बीजेडी का दावा कमजोर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Chunav: बिहार में ‘खेला’ हो गया? वोटिंग के बीच ‘लापता’ हुए विधायक, सूबे में मचा सियासी हड़कंप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास ने कहा- कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना ने क्रॉस वोटिंग की है। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं।

कैसे लगी कटक के मेडिकल कॉलेज में आग? 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 25 लाख के मुआवजे का एलान
Odisha Hospital Fire News: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सोमवार सुबह एक भयंकर अग्निकांड हुआ, जिसमें 10 मरीजों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य भी चलाया गया, जिसके तहत आईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की वजह से आईसीयू में धुआं फैल गया, जिससे वहां भर्ती गंभीर मरीजों की हालत और बिगड़ गई। आग के कारण 23 मरीजों में से सात की मौत हो गई।

कुल 10 लोगों की मौत

बाद में इलाज के दौरान तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 10 हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों को बचाने के दौरान अस्पताल के कई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत कार्य भी किया। अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री के आदेश और सहायता

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

नवीन पटनायक और राज्यपाल की संवेदना

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता नवीन पटनायक ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने राज्य सरकार से घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की अपील भी की।

वहीं, राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने भी इस दर्दनाक घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रभावित मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और इलाज जारी रखने के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की और प्रशासन को पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

यह भी पढे़ं- दिल्ली के नेचर बाजार में ‘अग्नितांडव’: 40 दुकानें जलकर स्वाहा, सुबह-सुबह आसमान में छाया धुएं का खौफनाक मंजर

यह हादसा ओडिशा के स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और राज्य सरकार को भविष्य में अस्पतालों की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की खामियों को सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

कटक के सरकारी अस्पताल में 'आग का तांडव', 10 मरीजों की जलकर मौत, धू-धू कर जल उठा ICU
Cuttack Hospital Fire: जब कटक के अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भर्ती वे मरीज, जो पहले से ही अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे, उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मौत किसी बीमारी के रूप में नहीं, बल्कि आग के रूप में उनके करीब खड़ी है। इस भीषण अग्निकांड ने पूरे अस्पताल परिसर को एक श्मशान जैसी शांति में बदल दिया है, जहां अब केवल अपनों को खोने वाले परिवारों की सिसकियां और दहशत का माहौल बचा है।

हादसा सोमवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सबसे दुखद पहलू यह है कि इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है।

ICU में एडमिट थे जान गंवाने वाले ज्यादातर मरीज

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले ज्यादातर वे बदनसीब मरीज थे, जो उस वक्त ट्रॉमा केयर के आईसीयू (ICU) में भर्ती थे और अपनी गंभीर स्थिति के कारण वहां से हिलने-डुलने में भी असमर्थ थे। जैसे ही आग लगी, अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और मौके पर मौजूद फायर विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

चीखते रहे बेबस मरीज, नहीं बची जान

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया था। मरीजों के परिजन अपने अपनों की सलामती के लिए घबराकर इधर-उधर भाग रहे थे।

यह भी पढ़ें: रातभर इंतजार करते रहे नेता, कांग्रेस के 4 विधायक ‘नॉट रिचेबल’…बिहार में राज्यसभा के लिए वोटिंग से पहले खेला!

स्थिति को बिगड़ता देख अस्पताल प्रशासन ने तत्परता दिखाई और आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। जिन मरीजों की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल के न्यू मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, ताकि उनका इलाज न रुके।

ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन माझी खुद हालात का जायजा लेने एससीबी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उन मरीजों तथा उनके परिजनों से मुलाकात की, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक के जिला कलेक्टर और डीसीपी जैसे प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं, जो राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल 5 मरीजों की हालत अब भी काफी गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर! हरियाणा-ओडिशा राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को भेजा 'सेफ हाउस'
Congress Fear In Rajya Sabha Election: ओडिशा और हरियाणा के राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने विधायकों को सेफ रखने के लिए दूसरे शहरों में शिफ्ट कर दिया है। ओडिशा के विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है और हरियाणा के विधायकों को शिमला भेजा गया है।

कांग्रेस ने यह फैसला इसलिए लिया है जिससे राज्यसभा की वोटिंग तक पार्टी एकजुट बनी रहे और क्रॉस वोटिंग रोकी जा सके। बताया जा रहा है कि ओडिशा के कांग्रेस के 14 में से 9 विधायक बेंगलुरु पहुंच चुके हैं वहीं विधानसभा में केवल रामचंद्र कदम समेत पांच विधायक ही मौजूद रहे।

हरियाणा के विधायक शिमला शिफ्ट

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला भेजने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी का कहना है कि यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है जिससे हॉर्स ट्रेडिंग से बचा जा सके। वहीं कुछ रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से दावा कर रही हैं कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस बैठक के बाद सभी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंचे और फिर उन्हें वहां से शिमला के लिए रवाना कर दिया। 16 मार्च को यह सभी विधायक मतदान करने के लिए चंडीगढ़ लौटेंगे।

एयरपोर्ट पर दिखे ओडिशा के विधायक

ओडिशा के 9 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र कदम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विधायकों की खरीद-फरोख्त और दल-बदल से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी आशंका के चलते कांग्रेस के नौ विधायकों को एहतियातन बेंगलुरु भेजा गया है। वहां से वह दिल्ली जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिससे राज्यसभा चुनाव के दौरान किसी तरह का दबाव या लालच प्रभाव न डाल सके।

#WATCH | Karnataka: 6 Odisha Congress MLAs reached Bengaluru last night and are staying in a private resort near Bidadi, Ramnagar. More details awaited.

Visuals from Bengaluru airport. pic.twitter.com/MGxrY49l5z
— ANI (@ANI) March 13, 2026

यह भी पढ़ें:  दो सीट तीन उम्मीदवार, हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कर दिया गेम! फंस सकती है कांग्रेस

कब होंगे राज्यसभा चुनाव?

राज्यसभा के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च थी। नामांकन की जांच 6 मार्च को होनी थी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च थी।चुनाव की तैयारी के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेजकर रणनीति मजबूत की है। इस कदम को हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका से बचाव और चुनावी तैयारियों का संकेत माना जा रहा है।

राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मंत्री बावनकुले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा में संभालेंगे BJP की कमान
Chandrashekhar Bawankule Appointed As Central Observer: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को तीन महत्वपूर्ण राज्यों बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की। यह कदम चुनावों के दौरान पार्टी के भीतर समन्वय और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राज्यों के अनुसार नियुक्तियां

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नियुक्तियों का विवरण इस प्रकार है।

बिहार: राज्य में राज्यसभा चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गई है। बिहार की राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए दो अनुभवी नेताओं को एक साथ तैनात किया गया है।

हरियाणा: यहां गुजरात के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। संघवी के संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी हरियाणा में उठाना चाहती है।

ओडिशा: ओडिशा के लिए महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया आभार

अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाना गर्व की बात है। उन्होंने इस भरोसे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हृदय से आभार व्यक्त किया। बावनकुले ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

ओडिशा राज्यातील राज्यसभा निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. नितीन नबिनजी यांनी माझ्यावर पक्षाचा केंद्रीय पर्यवेक्षक म्हणून जबाबदारी सोपवली आहे.

ही महत्त्वपूर्ण जबाबदारी विश्वासाने सोपवल्याबद्दल देशाचे पंतप्रधान आदरणीय नरेंद्र मोदीजी, केंद्रीय गृहमंत्री मा.… pic.twitter.com/moKyAldcVg
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) March 9, 2026

बता दें कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इन 37 सीटों में महाराष्ट्र की 7 सीटें भी शामिल हैं।

ओडिशा की चार सीटों पर चुनाव

गौरतलब कि ओडिशा की चार सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और वर्तमान राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजू जनता दल ने संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर होता को मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ नेता दिलीप राय को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यह कदम राज्यसभा की चार सीटों में से तीन पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।

ओडिशा विजिलेंस की सबसे बड़ी रेड: 30 हजार की रिश्वत ने खोला काली कमाई का राज, घर में मिले नोटों के पहाड़
Bhubaneswar Cash Seizure: ओडिशा के विजिलेंस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसने पूरे राज्य के प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। एक मामूली रिश्वत के मामले से शुरू हुई जांच ने देखते ही देखते काली कमाई के 'कुबेर के खजाने' का पर्दाफाश कर दिया।

ओडिशा विजिलेंस को कटक सर्कल माइंस के प्रभारी (I/C) डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। एक लाइसेंस प्राप्त कोयला वेंडर ने आरोप लगाया था कि मोहंती उसके काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। मंगलवार रात विजिलेंस की टीम ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत जाल बिछाया। जैसे ही देबब्रत मोहंती ने वेंडर से ₹30,000 की रिश्वत हाथ में ली, विजिलेंस के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यह गिरफ्तारी केवल एक बड़े वित्तीय अपराध की पहली कड़ी है।

ट्रॉली बैग और अलमारी: जहां छिपा था 'नोटों का साम्राज्य'

मोहंती की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम उन्हें लेकर उनके भुवनेश्वर स्थित आवास पहुंची। पाटिया के 'नेचर्स क्रेस्ट' अपार्टमेंट स्थित उनके रेजिडेंशियल फ्लैट की जब तलाशी ली गई, तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गई। आरोपी ने भ्रष्टाचार के जरिए जुटाई गई करोड़ों की रकम को घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखा था।

सिस्टम के अंदर बैठा भ्रष्टाचार फिर बेनकाब।

Debabrata Mohanty, जो कटक सर्किल में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइनस के पद पर थे, उन्हें ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

लेकिन असली झटका तब लगा जब ओड़िशा विजिलेंस ने भुवनेश्वर स्थित घर पर छापा मारा, जहाँ से ₹4 करोड़ से… pic.twitter.com/gT9Z1g1qBZ
— Aksad बिलहरी  (@Aksad_Pathan) February 25, 2026

अधिकारियों ने कमरे की अलमारियों और सोफे के नीचे रखे ट्रॉली बैग से नोटों की गड्डियों का अंबार बरामद किया। स्थिति यह थी कि नोटों को गिनने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, इस फ्लैट से अब तक ₹4 करोड़ से अधिक की नकद राशि बरामद की जा चुकी है और जब्ती की प्रक्रिया अभी भी जारी है। यह ओडिशा विजिलेंस टीम के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी मानी जा रही है।

आलीशान घर, सोना और अवैध संपत्ति का खुलासा

छापेमारी केवल भुवनेश्वर के फ्लैट तक ही सीमित नहीं रही। विजिलेंस की टीमों ने एक साथ मोहंती से जुड़ी कई लोकेशन्स पर धावा बोला, जिनमें भद्रक जिले के मथासाही में उनका पैतृक घर और कटक स्थित उनका आधिकारिक दफ्तर शामिल है। इस विस्तृत सर्च ऑपरेशन में कई अन्य संपत्तियों का भी पता चला है:

• दफ्तर से जब्ती: आरोपी के ऑफिस चैंबर की दराज और उनके निजी सामान से ₹1.20 लाख की अतिरिक्त नकद राशि मिली।

• अचल संपत्ति: भुवनेश्वर के पहला इलाके में लगभग 2400 स्क्वायर फीट की एक दो-मंजिला इमारत के दस्तावेज मिले हैं।

• सोना भी मिला: तलाशी के दौरान लगभग 130 ग्राम सोना भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: NCERT की 8वीं की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ पर भड़के CJI, कहा- ‘संस्था को बदनाम करने नहीं देंगे’

कितनी गहरी हैं भ्रष्टाचार की जड़ें?

देबब्रत मोहंती के पास से मिले इस 'ब्लैक मनी' ने खान विभाग में फैले भ्रष्टाचार के सिंडिकेट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विजिलेंस अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम केवल रिश्वत के छोटे मामलों से इकट्ठा नहीं की जा सकती; इसके पीछे खनन क्षेत्र में कोई बड़ा खेल या अवैध सेटिंग होने की प्रबल संभावना है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई अन्य रसूखदार लोगों और बेनामी संपत्तियों के नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और विजिलेंस उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति का आकलन करने में जुटी है।