- Hindi News »
- India »
- Robert Vadra Ed Chargesheet Sanjay Bhandari Arms Dealing Case Congress Gandhi Family
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी, ब्लैक मनी केस में नई चार्जशीट दाखिल
Robert Vadra News: ED ने ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली बार रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाते हुए नई चार्जशीट दायर की है। यह मामला यूके डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े कथित लेनदेन से निकला है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

रॉबर्ट वाड्रा
Robert Vadra ED Case: ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार आधिकारिक तौर पर आरोपी बना दिया है। ED ने लंदन की प्रॉपर्टी और कथित काले धन के लेन-देन से जुड़े मामले में नई चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह मामला यूके के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की जांच से सामने आया था।
ED के अनुसार, वाड्रा का बयान इस साल जुलाई में PMLA के तहत रिकॉर्ड किया गया था। एजेंसी का दावा है कि वाड्रा और भंडारी के बीच वित्तीय लेन-देन की कड़ियां मिली हैं, जिनमें विदेशी प्रॉपर्टी और फंड ट्रांसफर की जांच भी शामिल है। नई चार्जशीट को इस केस का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार वाड्रा को सीधे तौर पर आरोपी के रूप में नामित किया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट जल्द ही इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में राजनीतिक तापमान और बढ़ेगा। फिलहाल, वाड्रा या कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रॉबर्ट वाड्रा का संजय भंडारी केस से कनेक्शन
रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लंदन में स्थित दो संपत्तियों से जुड़ी है, जो ब्रिटेन के हथियार डीलर संजय भंडारी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। ED का आरोप है कि ये संपत्तियां दरअसल वाड्रा की बेनामी संपत्तियां हैं। एजेंसी अब भंडारी और वाड्रा के कथित संबंधों की गहन जांच कर रही है। हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा इन आरोपों को हमेशा नकारते रहे हैं और ED पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कुदरत का कहर! चक्रवात ‘माइला’ ने पापुआ न्यू गिनी में मचाई भयंकर तबाही, 23 की लोगों की मौत
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल का मायावती ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सऊदी अरब का अमेरिका से मोह भंग! होमुर्ज की नाकेबंदी पर ट्रंप को खरी-खरी सुनाया, कहा-आपसे नहीं हो रहा है तो…
अधिकारियों का कहना है कि ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित संपत्ति का पैसा वाड्रा ने ही दिया था, और उनके कहने पर इसका नवीनीकरण भी किया गया था। ED का यह भी दावा है कि वाड्रा अपनी लंदन यात्रा के दौरान कई बार इस प्रॉपर्टी में रुके थे। ED ने 2016 में इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था। अब ये दोनों संपत्तियां ‘अपराध की आय’ के तौर पर जांच के दायरे में हैं।
यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे Gen-Z, फूंक डाला शहर, हिंसा के बाद लग गया कर्फ्यू, देखें- VIDEO
वाड्रा ने क्या कहा था?
हाल ही में, रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ED के समन से बच रहे हैं। उनके वकील सुमन ज्योति खेतान ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह से असत्य और तथ्यहीन है। उन्होंने बताया कि वाड्रा ने पिछले एक दशक में ED के सभी समन और दस्तावेजों की मांगों का पूरी तरह से पालन किया है।
Robert vadra ed chargesheet sanjay bhandari arms dealing case congress gandhi family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान
Apr 15, 2026 | 08:37 PMभाप के इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक, कैसा रहा भारतीय रेलवे का 173 साल का लंबा सफर
Apr 15, 2026 | 08:26 PMPakistan Cricket Board ने मसूद को टेस्ट कप्तान बनाए रखा, सरफराज बन सकते हैं कोच: रिपोर्ट
Apr 15, 2026 | 08:24 PMईरान पहुंचे जनरल आसिम मुनीर; अमेरिका का खास ‘मैसेज’ लेकर तेहरान में दी दस्तक, क्या पाक में होगी शांति डील?
Apr 15, 2026 | 08:24 PMमहिला आरक्षण का समर्थन लेकिन परिसीमन पर सवाल…नवीन पटनायक ने ओड़िशा के CM को लिखा पत्र; रखी यह मांग
Apr 15, 2026 | 08:24 PMPeddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
Apr 15, 2026 | 08:18 PMईरान-अमेरिका के बीच ‘शांति दूत’ बना रूस; पुतिन के नए ‘न्यूक्लियर प्लान’ ने पलटी बाजी, क्या थमेगी जंग?
Apr 15, 2026 | 08:13 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














