

Nagpur Mahal Clothing Showroom Fire: नागपुर में शहर कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। महल में हुई इस घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल जवानों ने आग पर काबू पाया। सौभाग्य से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जानकारी के अनुसार शिवाजी पुतला के पास, महल में आशीष एनएक्स नामक रेडिमेड कपड़ों का शोरूम है।
शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शोरूम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग भड़क उठी। शोरूम में कपड़े भरे होने के कारण आग तेजी से फैली और शोरूम की एक पूरी मंजिल को अपने चपेट में ले लिया। आनन-फानन में प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। कपड़ों के शोरूम में आग की घटना को देखते हुए एक के बाद एक कुल 7 गाड़ियों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। आग की घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई।
आग की गंभीर घटना को देखते हुए कुल 38 जवानों को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। शोरूम में आग के साथ धुआ भी फैल गया था। इस कारण जवानों को इमारत में प्रवेश करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग के जवानों ने धुएं से बचने के लिए एग्जॉस्ट ब्लोअर का उपयोग किया।
इससे उन्हें आग को अधिक प्रभावी ढंग से बुझाने में मदद मिली। करीब 7 से 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन सटीक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
आग लगने के कारण हुआ फैल गया था। धुआं पास की इमारत तक भी जा पहुंचा। समीप की इमारत में चुआं फैलने से एक वृद्धा इमारत में ही फंस गई। वृद्धा के इमारत के अंदर फंसे होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिक अब्दुल आलिम बाबूभाई मदद के लिए दौड़े। धुआं निकलने के लिए जगह नहीं होने के कारण उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा और वृद्धा को बाहर निकाला। समय रहते बाहर निकलने से वृद्धा की जान बच गई।