- Hindi News »
- Crime »
- Major Twist In Surya Murder Case Father Nawab Under Scanner For Alleged Conspiracy
Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Ghaziabad Police On Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामूली झगड़े के बाद असद के पिता के उकसाने पर ही असद ने अपने दोस्तो के साथ सूर्या के हत्या की साजिश रची।

सूर्य हत्याकांड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Major Twist In Surya Murder Case: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड ने नया मोड ले लिया है। हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस के सामने कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि असद के पिता को असद और सूर्या की दोस्ती पंसद नही थी इसलिए उसने असद को भड़काना शुरू किया जिसके बाद असद ने सूर्या के हत्या की साजिश रची।
बाइक चलाने को लेकर शूरु हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने ही कथित तौर पर हत्या के लिए उकसाया था। जांच में पता चला है कि नवाब को अपने बेटे असद की दोस्ती सूर्या चौहान के साथ पसंद नहीं थी। पुलिस के अनुसार नवाब ने असद के मन में सूर्या के खिलाफ भड़काना शुरू किया। समय के साथ यह नाराजगी और नफरत में बदल गई। इसके बाद बाइक चलाने को लेकर विवाद शूरू हुआ और असद ने अपनी नफरत को सूर्या की हत्या कर अंजाम दिया।
बकरीद के दिन हुई थी हत्या
बता दें कि खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या चौहान को 28 मई, बकरीद के दिन उसके दोस्त असद और उसके साथियों ने चाकुओं से हमला किया था। बताया जा रहा है कि असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूर्या को बकरीद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया था… फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। परिजनों का दावा है कि गंभीर रूप से घायल सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन हमलावरों ने दोबारा उसका पीछा कर कई हमले किए जिसके बाद सूर्या ने दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में गौहत्या का मामला: तालाब में मिले गायों के अवशेष, तीन आरोपी गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर मैसेज करना पड़ा भारी, विवाद में चले चाकू, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग
सूर्या की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। सूर्या के परिजनों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें से 3 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने असद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह भी पढ़े- साकेत बिल्डिंग हादसे में अब तक 5 की मौत, फरार मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी, 2 इंजीनियर सस्पेंड
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया असद
खोड़ा और इंदिरापुरम की पुलिस ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। घेराबंदी के दौरान असद ने अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। पुलिस ने मौके से असद की बाइक और हथियार बरामद किए है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
अब पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है जिन्होंने हत्या के पीछे की पूरी साजिश रची थी। अब जब पुलिस को हत्याकांड में असद के पिता के भी शामिल होने की शंका है तो इस एंगल से हत्या की साजिश रचने के आरोप में नवाब को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
Major twist in surya murder case father nawab under scanner for alleged conspiracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
May 31, 2026 | 08:18 PMIPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा
May 31, 2026 | 08:11 PMडिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
May 31, 2026 | 08:05 PMपानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
May 31, 2026 | 08:04 PMMaharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
May 31, 2026 | 08:00 PMपरमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
May 31, 2026 | 07:57 PMगोंदिया में गौहत्या का मामला: तालाब में मिले गायों के अवशेष, तीन आरोपी गिरफ्तार
May 31, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM













