

Naveen Patnaik On Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में धरना प्रदर्शन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें पद से नहीं हटाए जाने को लेकर विपक्ष भी अब आक्रामक हो चुका है। इसी बीच ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रमुख नवीन पटनायक ने भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री पद छोड़ देना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व सोमवार, 20 जुलाई को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक एक बड़ा प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन के बाद सरकार भी बैकफुट पर नजर आ रही है।
दिल्ली में छात्रों और कॉकरोच पार्टी द्वारा हुए प्रदर्शन पर बात करते हुए नवीन पटनायक ने कहा कि जिस तरह से युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाईं गई, जिस तरह से उन्हें चोट पहुंचाया गया। यह देखने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई युवा छात्र और छात्राओं पर हिंसक हमले हपए और वे गंभीर रूप से घायल हुए। इस स्थिति को उन्होंने बेहद ही गंभीर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह विरोध सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं, देश के कई इलाके में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध हो रहा है।
नवीन पटनायक ने कहा कि हिंसक हमले में कई युवा छात्र गंभी रूप से घायल है। हमारी पार्टी बीजू जनता दल के सांसद घायल युवा छात्रों के देखने और उनकी हालचाल लेने के लिए हॉस्पिटल गए हैं... मुझे कल सुबह गंभीर मामलों के लिए भुवनेश्वर वापस जाना है। लेकिन हमारे सांसद इस मामले को गंभीरता से उठाएंगे। मुझसे यह भी पूछा गया है कि क्या शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए... इन हालात में मुझे लगता है कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
इससे पहले रविवार, 19 जुलाई को नवीन पटनायक ने कहा था कि राजनीति से हटकर मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह कई दिनों से शांतिपूर्ण ढ़ंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ सही तरीके से बातचीत शुरू करे। युवाओं को अपनी बात रखने के लिए सही समय और सही मंच देना सरकार का काम है। पूर्व सीएम ने कहा था कि एक जीवंत लोकतंत्र बातचीत के जरिए ही आगे बढ़ता है, मौन से नहीं। जब देश के लाखों युवाओं के भविष्य की बात हो तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।