-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 11 May 2026 Astrology Market Commodity Forecast
Aaj Ka Rashifal 11 May: वृश्चिक को व्यापार में लाभ और धनु को मिलेगी राजनैतिक सफलता, जानें अपनी राशि का हाल
- Written By: प्रिया जैस
Aaj Ka Rashifal: सोमवार 11 मई 2026 का विशेष राशिफल! मेष को वस्त्राभूषण लाभ, वृश्चिक को साझेदारी में सफलता और मकर को मिलेगा सम्मान। अपनी राशि का पूरा भविष्यफल यहां पढ़ें।

आज का राशिफल (डिजाइन फोटो)
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: आज सोमवार, 11 मई 2026 है। ज्येष्ठ कृष्ण नवमी और शतभिषा नक्षत्र के विशेष संयोग के साथ आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। जहाँ कुछ राशियों के लिए आज का दिन ‘सिफारिश’ और ‘साझेदारी’ से लाभ का है, वहीं बाजार में आज अनाज और मसालों की कीमतों में सुस्ती देखने को मिल सकती है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रणनीतिक सफलता का है। यदि आप ‘ले-देकर’ या किसी मध्यस्थ के जरिए अपना काम निकालने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। वैचारिक मतभेद और गतिरोध दूर होंगे। आज आपको नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। साहसिक कार्यों में हाथ डालेंगे तो विजय निश्चित है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ और सफलता का मिश्रण है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आप जितना अधिक श्रम और प्रयास करेंगे, उतनी ही बेहतर सफलता आपको प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं, बस ध्यान रखें कि अनावश्यक और व्यर्थ के कार्यों में अपनी ऊर्जा नष्ट न करें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Birthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समृद्धि लेकर आया है। आकस्मिक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। जमीन-जायदाद (जधनु जायजाद) और सुख-समृद्धि में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। बौद्धिक कार्यों, लेखन और अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या प्रवास का मन बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। वाणी दोष के कारण किसी प्रियजन या सहयोगी से विवाद पैदा हो सकता है। आज किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचें। हालांकि, लेखन और अध्ययन से जुड़े कार्यों के लिए दिन अत्यंत अनुकूल है और इन क्षेत्रों में आपको सराहनीय सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के युवाओं के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। करियर और प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, तो आज का फैसला या कार्यवाही आपके पक्ष में जा सकती है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी, हालांकि लाभ की मात्रा मध्यम रहेगी जिससे आपको संतोष करना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी सावधानी बरतने का है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी आने से आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, वे आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। अधिकारियों का रुख आपके प्रति लचीला रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को बचाकर रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अनुशासन या रोक-टोक के चलते सहकर्मियों से विवाद संभव है। आपके कामकाज में माता-पिता का सहयोग संजीवनी का काम करेगा और काम आसानी से पूरे होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़ी सावधानी बरतें, थकान हावी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत सुखद रहने वाला है। व्यापारिक साझेदारी (पार्टनरशिप) में किए गए कार्य विशेष लाभ देंगे। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और मनोवांछित सफलता मिलेगी। घर में आगंतुकों या मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज ‘प्रभाव’ का दिन है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश से आपके अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों वाला है। उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी।
यह भी पढ़ें – Shani Jayanti : इन राशि वालों के लिए खास है शनि जयंती, जरूर करें शनि देव की पूजा और मंत्र जाप
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों को सुधारने का है। जो लोग आपसे नाराज चल रहे हैं, उन्हें मनाना आज थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन प्रयास जारी रखें। नए लोगों के साथ संपर्क और मेलजोल बढ़ेगा। आकस्मिक रूप से रुके हुए कार्य अचानक बन जाने से मन हर्षित रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों का कोई सोचा हुआ कार्य आज किसी मित्र या सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज खर्चों में आकस्मिक वृद्धि देखी जा सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आज आपका अधिक समय और धन मनोरंजन तथा विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी और नियोजित कार्यों का है। कानूनी मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। पहले से नियोजित किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको कोई नवीन उपहार या भेंट प्राप्त हो सकती है।
व्यापार भविष्य: शतभिषा नक्षत्र का बाजार पर प्रभाव
सोमवार 11 मई 2026 को शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण नवमी के अवसर पर शतभिषा नक्षत्र की गणना बाजार में सुस्ती के संकेत दे रही है। व्यापारिक ज्योतिष के अनुसार, अनाज बाजार में आज गेहूँ, जौ, चना और बाजरा में मंदी का रुख बना रहेगा।
किराना और तेलहन बाजार की बात करें तो गुड़, खांड, शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, अलसी और अरंडी की कीमतों में भी आज नरमी (मंदी) देखने को मिलेगी। व्यापारियों को बड़े सौदे आज सावधानीपूर्वक करने चाहिए। आज का विशेष भाग्यांक 9064 है।
Daily horoscope 11 may 2026 astrology market commodity forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMसागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
Jun 25, 2026 | 11:29 AMPregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMMigrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AM‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
Jun 25, 2026 | 11:01 AMअरुणाचल में बारिश बनी आफत! भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, एक की मौत; वायुसेना ने संभाला मोर्चा
Jun 25, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














