PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल

PM Narendra Modi World Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम की दुनिया में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उनके एक वीडियो ने वो आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे पहले कभी कोई नहीं छू सका।
narendra modi instagram reels new world record
पीएम नरेंद्र मोदी वर्ल्ड रिकॉर्ड (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

PM Narendra Modi Instagram Reels Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेन-जी से कनेक्ट करने के लिए अब एक्स के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव होने का फैसला कर लिया है। इंस्टाग्राम पर आते ही उन्होंने अपनी पहली रील से ही तहलका मचा दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने जेन-जी को संबोधित करते हुए अपनी पहली रील गुरुवार रात शेयर की थी, जिसने 24 घंटे में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

पीएम मोदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर इंस्टाग्राम रील पर सबसे ज्यादा व्यूज (303 मिलियन से ज्यादा) का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले का रिकॉर्ड 300 मिलियन व्यूज का था।

https://twitter.com/ians_india/status/2080716206835921278

NEET पेपर लीक के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को 'जेन-जी' का आंदोलन बताया जा रहा है। 'जेन-जी' की अपनी अलग पसंद और प्राथमिकताएं हैं और वे फेसबुक या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म के मुकाबले इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स पर ज्यादा एक्टिव रहते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों को इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने और उस पर अपनी एक्टिविटी बढ़ाने की सलाह दी है।

पीएम मोदी और राहुल गांधी के फॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात करें तो पीएम नरेंद्र मोदी यहां भी सबसे आगे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके 102 मिलियन (10.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं, जिससे वे दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बन गए हैं। वहीं, राहुल गांधी के इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन (1.4 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

मोदी कैबिनेट में भी फॉलोअर्स में उनके मुकाबले कोई भी 26 मिलियन फॉलोअर्स तक पार नहीं कर पाया है। कैबिनेट की बात करें तो पीएम मोदी के बाद गृह मंत्री अमित शाह का नंबर आता है। अमित शाह के अभी 35.2 मिलियन (3.52 करोड़) फॉलोअर्स हैं। इसके बाद नितिन गडकरी हैं, जिनके 6.6 मिलियन (66 लाख) फॉलोअर्स हैं।

निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल पीछे

उनके बाद शिवराज सिंह चौहान (4.83 मिलियन या 48.3 लाख फॉलोअर्स) और चिराग पासवान (3.84 मिलियन या 38.4 लाख फॉलोअर्स) का नंबर आता है। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के 3.49 मिलियन (34.9 लाख) फॉलोअर्स हैं और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कुल 2.5 मिलियन (25 लाख) फॉलोअर्स हैं।

चंद्रकांत पाटिल के 180 मिलियन (18 करोड़) फॉलोअर्स हैं। इन नेताओं के बाद निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू का स्थान आता है। ये वे मंत्री हैं जो इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या के मामले में टॉप 10 में शामिल हैं।

रैंक नेता पद इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
1 नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री 102 मिलियन (10.2 करोड़)
2 अमित शाह गृह मंत्री 35.2 मिलियन (3.52 करोड़)
3 राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता 14 मिलियन (1.4 करोड़)
4 नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री 6.6 मिलियन (66 लाख)
5 शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री 4.83 मिलियन (48.3 लाख)
6 चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री 3.84 मिलियन (38.4 लाख)
7 एस. जयशंकर विदेश मंत्री 3.49 मिलियन (34.9 लाख)
8 राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री 2.5 मिलियन (25 लाख)
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com