राघव चड्ढा ने मोदी विरोधी सारे पोस्ट हटाए...सौरभ भारद्वाज ने स्क्रीनशॉट के साथ खोल दी पोल! AAP में बढ़ी कलह

Raghav Chadha Controversy: सौरभ भारद्वाज का दावा- राघव ने मोदी-BJP विरोधी सारे ट्वीट्स डिलीट किए। राज्यसभा उपनेता पद से हटने के बाद डिजिटल 'क्लीन स्वीप' से सियासी गलियारों में हड़कंप।
raghav chadha saurabh bhardwaj
राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज(Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Raghav Chadha Vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली यूनिट के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा(Raghav Chadha) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राघव चड्ढा ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल ‘एक्स’ से उन सभी पुरानी पोस्ट्स को हटा दिया है जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की आलोचना की थी।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि AAP नेताओं द्वारा साझा किए गए राघव चड्ढा(Raghav Chadha) के कई ट्वीट्स भी अब उनके अकाउंट से गायब हैं। इसके साथ ही सौरभ ने अपने एक्स अकाउंट पर राघव चड्ढा से जुड़ी कुछ पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर आरोप

सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि, "राघव चड्ढा ने अपने X टाइमलाइन को पूरी तरह साफ कर दिया है। मोदी या भाजपा के खिलाफ जितनी भी पुरानी आलोचनात्मक पोस्ट्स थीं, वे सब गायब हो गई हैं। मैंने उनके पूरे अकाउंट में 'BJP' और 'Modi' शब्दों से गहराई से सर्च किया, नतीजा चौंकाने वाला है। कोई भी पुरानी आलोचना अब दिखाई नहीं देती।"

'Modi' शब्द वाले केवल दो पोस्ट बचे

पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि चड्ढा की टाइमलाइन पर केवल दो पोस्ट बचे हैं जिनमें 'Modi' शब्द है, और दोनों पोस्ट में PM मोदी की तारीफ की गई है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के क्वोट किए गए ट्वीट्स भी गायब हो गए हैं। यह कोई साधारण सफाई नहीं है, बल्कि पूरी डिजिटल हिस्ट्री का ‘सर्जिकल’ मिटाना है। एक समय में मोदी और भाजपा के कट्टर आलोचक रहे राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने अब अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर नई, चमकदार तस्वीर पेश कर दी है।

राघव चड्ढा के साथ AAP का विवाद

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह से चड्ढा की टाइमलाइन बदल गई है, इससे उनकी राजनीतिक तैयारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, इस आरोप पर राघव चड्ढा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

AAP और राघव चड्ढा के बीच विवाद उस समय उभरा जब गुरुवार को राज्यसभा में पार्टी की ओर से उन्हें उपनेता पद से हटा दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच घमासान की स्थिति सामने आई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com