- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Naxal Leader Devji Surrenders Gadchiroli Chhattisgarh Operations
Gadchiroli Naxal: ‘देवजी’ ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, पढ़ें 131 जवानों के हत्यारे की पूरी कहानी
Naxal Leader Devji Surrender: बड़ी नक्सल घटनाओं का मास्टरमाइंड देवजी आत्मसमर्पण। गड़चिरोली और छत्तीसगढ़ में सक्रिय प्रतिबंधित संगठन के सर्वोच्च नेता ने डाले हथियार। पढ़ें पूरा सफर।
- Written By: प्रिया जैस

थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी (सौजन्य-नवभारत)
Gadchiroli Naxal News: गड़चिरोली जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सर्वोच्च नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी तथा केंद्रीय समिति सदस्य मल्लाराजी रेड्डी उर्फ संग्राम सहित 15 से अधिक सशस्त्र नक्सलियों ने रविवार को तेलंगाना राज्य के आसिफाबाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार देवजी गड़चिरोली तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।
उसके आत्मसमर्पण को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ज्ञात हो कि अप्रैल-मई 2025 में छत्तीसगढ़ के करेगुट्टा पहाड़ क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पुलिस बल ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलियों को घेर लिया था। इस अभियान के दौरान 21 मई 2025 को माओवादी संगठन के तत्कालीन सर्वोच्च नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू मारे गए थे।
कमांडर के रूप में किया था काम
इसके बाद थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। बसवराजू की मौत के बाद संगठन के दूसरे नंबर के नेता मल्लोजुल्ला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू ने 15 अक्टूबर 2025 को गड़चिरोली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में आत्मसमर्पण किया था। 18 नवंबर 2025 को नक्सलियों के सैन्य कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
गड़चिरोली में पिछड़ा वर्गीय छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, प्रमोद सालवे ने उठाई आवाज
Naxal Weapon: Gadchiroli में नक्सलियों का हथियार कारखाना ध्वस्त, जंगल से भारी सामग्री बरामद
दिनभर हुआ हनुमान चालिसा का पाठ, सेमाना देवस्थान मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
थिप्परी तिरुपति (64) ने तेलंगाना के जगतियाल जिले के कोरुटला गांव के डा. आंबेडकर नगर का निवासी है। वह ‘माडिगा’ दलित समुदाय से संबंध रखता है। वर्ष 1980 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के दौरान वह करीमनगर की क्रांतिकारी छात्र आंदोलन से जुड़ा। वर्ष 1983 में उसने पीपुल्स वार ग्रुप में प्रवेश किया। शुरुआत में उसने गड़चिरोली जिले में दलम सदस्य तथा कमांडर के रूप में काम किया।
बाद में वह डिविजनल कमेटी सदस्य बना और उसे दंडकारण्य क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई। वर्ष 2001 में उसे केंद्रीय समिति सदस्य तथा सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का प्रमुख नियुक्त किया गया। वर्ष 2007 में रानीबोदली हमले में 55 जवान तथा अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा जिले में हुए भूसुरंग विस्फोट में 76 जवान शहीद हुए थे। इन दोनों घटनाओं के पीछे देवजी की भूमिका बताई जाती है।
यह भी पढ़ें – हिडमा के करीबी ₹50 लाख के इनामी बारसे देवा ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, बैकफुट पर माओवादी
मल्लाराजी रेड्डी का सफर
देवजी के साथ आत्मसमर्पण करनेवाले मल्लाराजी रेड्डी उर्फ संग्राम उर्फ मुरली भी केंद्रीय समिति का सदस्य था। वह 1975 से माओवादी आंदोलन से जुड़े था। उनका जन्म तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले के शतरंजपल्ली गांव में हुआ था।
उनकी पहली पत्नी रथनम्मा उर्फ राजक्का उर्फ निर्मला 1998 में एक मुठभेड़ में मारी गई थी। बाद में उसने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की बिच्चा उर्फ सगुणा से विवाह किया। आत्मसमर्पण के दौरान उसने एके-47 और इंसास राइफल सहित कई हथियार पुलिस के हवाले किए।
Naxal leader devji surrenders gadchiroli chhattisgarh operations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन का ये रोमांस सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
May 25, 2026 | 04:10 PMतुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
May 25, 2026 | 04:09 PMगुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO
May 25, 2026 | 04:09 PMनासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
May 25, 2026 | 04:08 PMSunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PM‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
May 25, 2026 | 03:54 PMनागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
May 25, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














