-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Child Death Reporting Mandatory Private Hospitals
महाराष्ट्र में बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग हुई अनिवार्य, निजी अस्पतालों को 24 घंटे में देनी होगी जानकारी
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Child Death Reporting: महाराष्ट्र सरकार ने बाल मृत्यु के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए निजी अस्पतालों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों की मौत की रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी है।

महाराष्ट्र चाइल्ड डेथ रिपोर्टिंग (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Child Death Reporting News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी निजी अस्पतालों, प्रसूति गृहों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बाल मृत्यु की रिपोर्टिंग अनिवार्य कर दी है। अब शून्य से 5 वर्ष के आयु वर्ग के किसी भी बच्चे की मृत्यु होने पर उसकी सूचना 24 घंटे के भीतर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी।
साथ ही प्रत्येक मामले की ऑनलाइन एंट्री सीआरएस और एचआईएमएस प्रणाली में करना आवश्यक होगा। इसी के साथ ही किसी तरह की लापरवाही पर प्रशासन की पैनी नजर भी रहेगी। सरकार का उद्देश्य बाल मृत्यु के सटीक आंकड़े जुटाकर स्वास्थ्य सेवाओं की कमियों की पहचान करना और रोकी जा सकने वाली मौतों में कमी लाना है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए शासनादेश में जिक्र किया गया है कि बाल मृत्यु राज्य की प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। यद्यपि महाराष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्यों के तहत निधर्धारित नवजात व बाल मृत्यु दर के लक्ष्य हासिल कर लिए हैं, फिर भी बाल मृत्यु के प्रत्येक मामले का सटीक दस्तावेजीकरण और विश्लेषण आवश्यक माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फेल हुआ ठाकरे गुट की घर वापसी का प्लान, व्हिप के बावजूद संसदीय दल की बैठक को बागियों ने ठेंगा
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
Everyday Yoga: समय की कमी है तो रोज सिर्फ 15 मिनट में करें ये 5 योगासन, पूरी बॉडी रहेगी फिट और हेल्दी
नीट पुनर्परीक्षा: नागपुर में Z+ सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे प्रश्नपत्र, 21 जून को हाई अलर्ट
सरकार का मानना है कि यदि सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में होने वाली सभी बाल मृत्यु की सही रिपोर्टिंग हो, तो जोखिम कारकों, उपचार में देरी, रेफरल प्रणाली की कमियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद खामियों की पहचान कर समय रहते सुधार किया जा सकता है।
विभाग ने पाया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बाल मृत्यु की जानकारी नियमित रूप से दर्ज की जाती है, जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थानों में कई मामलों की रिपोटिंग नहीं हो पाती या अधूरी रह जाती है। इससे वास्तविक आंकड़ों और सरकारी रिकॉर्ड में अंतर दिखाई देता है। इसी विसंगति को दूर करने के लिए सरकार ने सभी निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।
शासन निर्णय में स्वास्थ्य संस्थाओं की तय हुई जिम्मेदारी
शासन निर्णय में सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है। सभी उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पताल, जिला अस्पताल और मनपा क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं को अपने अधिकार क्षेत्र के निजी अस्पतालों में हुई बाल मृत्यु की जानकारी एकत्र कर जिला स्तर पर भेजनी होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एचएमआईएस प्रणाली में सभी मामलों की सही और पूर्ण प्रविष्टि की गई है।
इस तरह हैं नए दिशा-निर्देश
नए निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी निजी अस्पतालों, मैटरनिटी होम, बाल अस्पतालों, मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों व गैर-सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को प्रत्येक बाल मृत्यु का विवरण एचएमआईएस-आईएचआईपी प्रणाली मे दर्ज करना होगा।
साथ ही सीआरएस में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए निधर्धारित प्रारूप में 24 घंटे के भीतर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सूचना देना भी अनिवार्य रहेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन निजी स्वास्थ्य संस्थानों का अभी तक एचएमआईएस-आईएचआईपी प्रणाली में पंजीकरण या मैपिंग नहीं हुई है, उन्हें संबंधित जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शल्य चिकित्सक अथवा मनया के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर तत्काल प्रणाली से जुड़ना होगा।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra RTE Admission 2026: महाराष्ट्र में 13,142 सीटें अब भी खाली, जल्द जारी होगी नई प्रवेश फेरी
इसके बाद प्रत्येक माह स्वास्थ्य संबंधी सभी सूचकांकों की जानकारी ऑनलाइन भरना, उनका प्रमाणीकरण करना और मासिक रिपोर्ट संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था को उपलब्ध कराना आवश्यक होगा, राज्य सरकार ने जिला और स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन को निजी अस्पतालों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है, ताकि ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली का प्रभाठी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा राज्य और जिला स्वास्थ्य कार्यालयों के आधिकारिक ई-मेल पते भी सभी निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।
Maharashtra child death reporting mandatory private hospitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फेल हुआ ठाकरे गुट की घर वापसी का प्लान, व्हिप के बावजूद संसदीय दल की बैठक को बागियों ने ठेंगा
Jun 18, 2026 | 12:31 PMShahid Kapoor Film: रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई
Jun 18, 2026 | 12:28 PMअफगानिस्तान में स्मार्टफोन पर लगा बैन: तालिबान का आदेश न मानने पर होगी जेल, छिन जाएगी सरकारी नौकरी
Jun 18, 2026 | 12:21 PMमीनाक्षी नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन न करने पर NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस, भाजपा ने साधा निशाना
Jun 18, 2026 | 12:09 PM‘वेश्याएं इनसे ज्यादा ईमानदार’, ऑपरेशन टाइगर पर भड़के राउत ने याद की बालासाहेब ठाकरे की टिप्पणी
Jun 18, 2026 | 11:45 AMG7 Summit 2026: AI पर मोदी का MANAV मंत्र, ट्रंप से मुलाकात में मिडिल ईस्ट से लेकर व्यापार तक हुई बड़ी चर्चा
Jun 18, 2026 | 11:43 AMइंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान: राष्ट्रपति का दौरा प्रदेश के लिए गौरव, कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 18, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM













