पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?
Ratlam Second Marriage Arrest Warrant: रतलाम से वैवाहिक विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें गंभीर बीमारी से जूझ रहे पति ने अपनी पत्नी पर पहली शादी खत्म किए बिना दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय ने आरोपी महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उसे 25 जुलाई 2026 को पेश होने के निर्देश दिए हैं।
राजस्व कॉलोनी निवासी आकाश जाट ने बताया कि उनकी और साक्षी नकुम की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। कुछ महीनों तक बातचीत के बाद दोनों ने नवंबर 2022 में इंदौर के आर्य समाज मंदिर में विवाह किया। बाद में परिवारों की सहमति मिलने पर दिसंबर 2022 में रतलाम में पारंपरिक रीति-रिवाज से दोबारा शादी हुई।
बीमारी के बाद रिश्तों में आई दरार
आकाश के मुताबिक, शादी के कुछ ही महीने बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जांच के लिए गुजरात के वडोदरा ले जाने पर अप्रैल 2023 में डॉक्टरों ने श्वासनली के कैंसर की पुष्टि की। उनका आरोप है कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने कहा कि तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा और उसका साथ छोड़ दिया।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
आकाश का कहना है कि इलाज के दौरान उनकी पत्नी ने महिला थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन मेडिकल दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया, जहां पत्नी ने तलाक की अर्जी दाखिल की।
तलाक का फैसला आने से पहले दूसरी शादी का आरोप
पति का आरोप है कि तलाक का मुकदमा लंबित होने के बावजूद उनकी पत्नी ने जून 2024 में छतरपुर निवासी युवक से विवाह कर लिया। उन्होंने दावा किया कि इस विवाह से एक बेटी भी है। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के साथ अदालत में आपराधिक परिवाद दायर किया।
फैमिली कोर्ट ने नहीं मानी पत्नी की दलील
18 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने तलाक की याचिका खारिज कर दी। आदेश में अदालत ने कहा कि पत्नी ने अप्रैल 2023 में घर से निकाले जाने का दावा किया था, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार वह नवंबर 2023 में अपने पिता के साथ विवाह पंजीकरण से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने स्वयं पहुंची थीं। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके दावों पर सवाल उठाए।
अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
आकाश की शिकायत पर जेएमएफसी कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 82(1) के तहत मामला दर्ज किया। अदालत का कहना है कि कई बार समन जारी होने के बावजूद आरोपी महिला पेश नहीं हुई। लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई 2026 की तारीख तय की है।
ये भी पढे़ं : दतिया के रामगढ़ सिद्ध दरबार में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, आक्रोशित श्रद्धालुओं ने की जांच की मांग
मुश्किल दौर में दोस्तों और वकील का सहारा
आकाश ने बताया कि कैंसर से जूझने के दौरान पहले उनके पिता और बाद में मां का भी निधन हो गया। वर्तमान में वह अकेले रह रहे हैं और इलाज के लिए दोस्तों की मदद पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि उनके अधिवक्ता रजनीश शर्मा बिना फीस लिए उनका मुकदमा लड़ रहे हैं। अब उन्हें अदालत से ही न्याय मिलने की उम्मीद है।
रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो
Ratlam Jaora Sword Viral Video: रतलाम जिले के जावरा शहर में एक युवक द्वारा तलवार लहराकर धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि युवक लंबे समय से एक नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था।
जानकारी के अनुसार जावरा के हाथीखाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी खालिद पिछले करीब डेढ़ साल से एक नाबालिग लड़की का बाइक से पीछा करता था। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने बात मानने के बजाय आक्रामक रुख अपना लिया।
तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि खालिद तलवार लेकर हाथीखाना इलाके में पहुंचा और लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान उसने खुलेआम तलवार लहराई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पिता ने छीनी तलवार, टली बड़ी वारदात
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति, जो आरोपी से तलवार छीन रहा है, वह उसका पिता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पिता मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी किसी पर हमला भी कर सकता था। जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी खालिद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी और उसके भाई फिरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : जबलपुर EOW की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के दो अफसर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ठेकेदार से मांगी थी घूस
स्थानीय लोगों ने भी लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर तेज रफ्तार बाइक चलाता था और टोकने पर विवाद व मारपीट करता था। उसकी दबंगई के कारण लोग पुलिस में शिकायत करने से भी डरते थे। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 3 की मौत, 9 लोग गंभीर घायल
Ratlam Muharram Procession Accident : रतलाम जिले के हतनारा गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ताजिया लेकर जा रहे श्रद्धालु उस समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जब ताजिए का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से छू गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, हतनारा गांव में मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज करंट फैल गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में शामिल करीब 12 लोग करंट की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
3 लोगों की मौत, 9 का इलाज जारी
अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं नौ अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि करंट से झुलसे सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
बिजली विभाग पर लगाए आरोप
घटना के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर वर्ष मोहर्रम जुलूस के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहते हैं और ताजिया निकलने के समय हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इस बार भी लाइनमैन मौजूद थे, लेकिन बिजली बंद नहीं की गई, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें : नवभारत की खबर का असर: सीवन नदी के घटिया निर्माण पर मचा बवाल, CMO बोले- ठेकेदार होगा ब्लैकलिस्ट
प्रशासन से लाइन शिफ्ट करने की मांग
स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि गांव के बीच से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन काफी नीचे है, जिससे बड़े वाहन भी आसानी से नहीं निकल पाते। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बिजली के पोल हटाकर लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
रतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Ratlam Temple Theft Case: रतलाम जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम सूखेड़ा में मंदिर चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस पुजारी ने खुद मंदिर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड निकला।
पुलिस जांच में सामने आया कि पुजारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मंदिर से कीमती धार्मिक सामग्री चोरी की थी। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मंदिर से चांदी का सिद्धचक्र और सोने का हार किया था चोरी
पुलिस के अनुसार मंदिर के पुजारी विशाल बैरागी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मंदिर में रखे चांदी के सिद्धचक्र और सोने के हार की चोरी की योजना बनाई थी। चोरी के बाद आरोपियों ने मंदिर में किसी बाहरी व्यक्ति के शामिल होने का भ्रम पैदा करने की कोशिश की। शुरुआती जांच में मामला रहस्यमय लग रहा था, लेकिन पुलिस की तकनीकी और तथ्यात्मक जांच ने पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए छोड़ा था संदेश
सोने का हार बेचने दिल्ली पहुंचे आरोपी
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के बाद आरोपी सोने का हार बेचने के लिए दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने हार को 94 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ।
तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और सामान बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पुजारी विशाल बैरागी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी की सिद्धचक्र प्रतिमा तथा सोने का हार बेचकर प्राप्त 94 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
रतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट
Ratlam Mansingh Mayda Murder Case: रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खेरियापाड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खाट पर सो रहे मृतक मानसिंह पर तलवार और कुल्हाड़ियों से हमला किया गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार हैं। मामले में महिलाओं की भी भूमिका सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक घटना 9 जून की देर रात की है जब मृतक मानसिंह मईडा अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था तभी मुख्य आरोपी जयसिंह मईडा समेत 8 से 10 लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और मानसिंह के साथ विवाद करने लगे।
आरोपियों ने मानसिंह के माता-पिता पर भी किया हमला
कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपियों ने मानसिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया, जहां उपचार के दौरान मानसिंह ने दम तोड़ दिया। वही मानसिंह के माता पिता ईलाज जारी हैं।
4 जून को भागी थी मुख्य आरोपी की पत्नी
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जयसिंह मईडा की पत्नी संध्या 4 जून को घर छोड़कर चली गई थी। जांच में पता चला कि वह गांव के ही ओमप्रकाश मईडा के साथ गई थी। आरोपी पक्ष को शक था कि मानसिंह ने दोनों को भगाने में मदद की थी। इसी शक और रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।इस हत्याकांड में कुल 17 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 6 आरोपी और एक महिला अभी फरार हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि हत्या, मारपीट, और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था और मुख्य आरोपी जयसिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया था पुलिस ने पूरे मामले की बारी की से जांच की तो इस पूरे हत्याकांड में 17 लोगों के नाम सामने आए जिसमें 13 पुरूष और 4 महिला शामिल है। पुलिस ने अभी तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
MP News: रतलाम के सर्राफा बाजार में डकैती करने आए पारदी गिरफ्तार; 6 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
Ratlam Pardi Gang Arrest: रतलाम पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी शहर के चांदनी चौक सराफा बाजार में किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से धारदार हथियार और चोरी-नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार बरामद किए हैं। वहीं गैंग की मदद करने वाला रतलाम का एक स्थानीय बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपीर दरगाह और नई ईदगाह के पास उंकाला रोड क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ बैठे हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि वे सराफा बाजार में डकैती की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया तथा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से तलवार, फालिया, गुप्ती, टॉमी, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस, पाना और अन्य औजार बरामद किए गए।
रायसेन, अशोकनगर और गुना से जुड़े हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश मोंगिया, मेहरसिंह उर्फ नेहरिया, नामेश उर्फ सोल्जर, प्रभात उर्फ चेतन, निखिल और वजूद उर्फ अंगद के रूप में हुई है। इनमें अधिकांश आरोपी रायसेन और अशोकनगर जिले के पारदी समुदाय से जुड़े हैं, जबकि एक आरोपी का संबंध गुना और उज्जैन क्षेत्र से है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी और डकैती जैसी गंभीर वारदातें शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
फरार इनामी आरोपी भी गिरफ्त में, स्थानीय साथी की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रभात उर्फ चेतन नेपानगर (बुरहानपुर) में हुई एक बड़ी डकैती का फरार और इनामी आरोपी भी है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट भी जारी थे। जांच में यह भी पता चला है कि गैंग पिछले तीन-चार दिनों से रतलाम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में घूमकर रेकी कर रही थी।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बाद MP की राजनीति में पोस्टर वॉर, दिग्विजय सिंह को बताया वरिष्ठ बयानवीर; BJP ने झाड़ा पलड़ा
वहीं सराफा बाजार की रेकी करने वाला रतलाम निवासी दिनेश हांडा पुलिस कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से शहर में एक बड़ी डकैती की घटना टल गई और सराफा कारोबारियों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।
रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल
Ratlam Palsodi Stone Pelting Case: रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हुए पथराव और हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीडी नगर थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पलसोड़ी गांव के समीप प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
एक दर्जन लोगों को भेजा जेल
घटना के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने मौके से दो वज्र वाहन भरकर लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं करीब दो दर्जन महिलाओं को दीनदयाल नगर थाने लाकर पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें : कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और जिन लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।
रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
Ratlam Palsodi Encroachment Clash: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। पलसोड़ी क्षेत्र में प्रशासनिक टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो स्थानीय ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को अतिरिक्त बल की मदद लेनी पड़ी।
घटना शिवगढ़ के पास की बताई जा रही है, जहां प्रशासन की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस और प्रशासनिक टीम पर हुआ पथराव
प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने पुलिस और अधिकारियों की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के लिए पीछे हटना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद एमपी पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने पड़े। पथराव के कारण सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई और पूरे इलाके में तनाव फैल गया।
हालात काबू करने के लिए करना पड़ा लाठीचार्ज
स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालां कि, जब भीड़ शांत नहीं हुई और विरोध जारी रहा, तब पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे पीछे हटे और हालात पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान झड़प में तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
40 से अधिक लोग हिरासत में, जांच जारी
घटना के बाद पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, उपद्रव और पथराव की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मौके से 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के बलेडी में नाली को लेकर खूनी विवाद, युवक को उतारा मौत के घाट; दो आरोपी गिरफ्तार और दो अब भी फरार
हिरासत में लिए गए लोगों में जुलवानिया के सरपंच छोटू मईडा समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
रतलाम के जावरा में 18 दिन के भीतर दूसरी बार चाकूबाजी, दहशत में हुसैन टेकरी क्षेत्र; पुलिस कमान पर उठे सवाल
Ratlam Jaora Hussain Tekri Chaku Bazi Incident: रतलाम जिले के जावरा में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हुसैन टेकरी चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह एक बार फिर चाकू से हमला होने की घटना सामने आई है।
मामूली कहासुनी के बाद अज्ञात व्यक्ति ने अयोध्या से आए एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उसका ईलाज जारी है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पत्नी के इलाज के लिए हुसेन टेकरी में रह रहा युवक
घायल युवक का कहना है कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी के इलाज के लिए हुसैन टेकरी क्षेत्र में रह रहा है। उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है, जिसके चलते वह यहां रुका हुआ है। रविवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और उसे घूरने लगा। आरोपी बच्चों को बाजार ले जाने की बात कर रहा था, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार
घायल युवक ने बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं कंधे और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: MP News: सागर के शासकीय संभागीय बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की हालत चिंताजनक; उठ रहे गंभीर सवाल
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की शुरू
हुसैन टेकरी चौकी के जांच अधिकारी नरेश पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आए युवक मेवालाल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल हुसैन टेकरी चौकी क्षेत्र में 20 मई को भी चाकूबाजी की एक घटना हुई थी, जिसमें तीन युवक घायल हुए थे। अब 18 दिन के भीतर दूसरी बार हुई जिले में लगातार बढ़ रही इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Ratlam Tulsi Water Park Raid: रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में शुक्रवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अवैध स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से तीन विदेशी युवतियां और कुछ युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वाटर पार्क परिसर में स्वीमिंग पूल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एक विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया ताकि किसी को पहले से भनक न लग सके और सटीक जानकारी जुटाई जा सके।
ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस टीम दोपहर करीब तीन बजे वाटर पार्क पहुंची। प्रारंभिक जांच के लिए कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया, जबकि अन्य अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने पहले पूरी स्थिति का आकलन किया और फिर स्पा सेंटर पर दबिश दी।
छह कमरों में संचालित हो रहा था स्पा सेंटर
एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसडीओपी किशोर पाटनवाला और महिला अधिकारियों की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, वाटर पार्क के स्वीमिंग पूल परिसर के पीछे बने छह कमरों में गुप्त रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां अलग-अलग युवकों के साथ मिलीं। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर नामली थाने भेजा गया।
यह भी पढ़ें: MP पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले; आयुष जाखड़ बने ASP
मैनेजर से पूछताछ, जांच जारी
पुलिस ने वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शिकायतों के सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है और फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई में सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, डीएसपी अनीशा जैन, महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल रहे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रतलाम में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के बाद हंगामा, जीतू पटवारी की गाड़ी के आगे बैठे नाराज कार्यकर्ता
Ratlam Congress Workers Protest: रतलाम शहर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया, जब अपनी मांगों और संगठनात्मक नाराजगी को लेकर पहुंचे दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार विरोध कर रहे दोनों कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन में पूर्व पदाधिकारी रह चुके हैं। प्रशिक्षण शिविर समाप्त होने के बाद जैसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का काफिला कार्यक्रम स्थल से रवाना होने लगा, दोनों कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछाकर उनके वाहन के सामने बैठ गए। इस दौरान उन्होंने संगठन में उपेक्षा और पदों के वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की
स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस और कांग्रेस नेताओं की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में रही।
दोनों को अपने साथ ले गए पटवारी
घटना के बीच जीतू पटवारी ने अपना वाहन रुकवाया और पहले कार्यकर्ताओं के इस तरीके से विरोध जताने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद वे वाहन से नीचे उतरे और दोनों कार्यकर्ताओं से अलग से चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और उन्हें शांत रहने की सलाह दी। चर्चा के बाद पटवारी ने दोनों कार्यकर्ताओं को गले लगाया और अपने वाहन में बैठाकर साथ ले गए।
जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप
बताया जा रहा है कि बाद में रतलाम पहुंचने पर दोनों कार्यकर्ताओं को वाहन से उतार दिया गया। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जो पहले से ही संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। वहीं लंबे समय से पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है।
ये भी पढ़ें : MP Rajya Sabha Election 2026: भाजपा ने तरुण चुग-रजनीश अग्रवाल को उतारा, कांग्रेस से मैदान में मीनाक्षी नटराजन
कांग्रेस का अंदरुनी असंतोष बाहर आया
कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष विरोध दर्ज कराना पड़ा। घटना ने एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के भीतर चल रही असंतोष की चर्चाओं को हवा दे दी है।
रतलाम में भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव, हमले में कार क्षतिग्रस्त, एक कार्यकर्ता घायल
Ratlam BJP District President Car Attack: रतलाम जिले में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। यह घटना रतलाम से रावटी जाते समय ग्राम आमलीपाड़ा के पास हुई, जिसमें वाहन के शीशे टूट गए और एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष जुबिन जैन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतलाम से रावटी जा रहे थे। दोनों नेता जुबिन जैन की सफारी गाड़ी में सवार थे। इसी दौरान आमलीपाड़ा क्षेत्र के पास अचानक अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी।
गाड़ी के कांच टूटे, कार्यकर्ता भी हुआ घायल
गाड़ी पर हमले से शीशे टूट गए और अंदर बैठे एक कार्यकर्ता को चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद लेने का भी फैसला किया है।
जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना गंभीर है और पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें : सिवनी में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, टक्कर के बाद लगी आग
इलाके में राजनीतिक हलचल
इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है, हालांकि अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा हमले की जिम्मेदारी सामने नहीं आई है। रतलाम पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रतलाम में सरे आम धर्मांतरण! मसीही सम्मेलन पर बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
Bajrang Dal Conversion Allegations On Masih Sammelan: रतलाम में मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अजंता होटल पैलेस पहुंच गए।कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में धर्मांतरण कराने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने गंभीर आरोप लगाते हुए साफ कहा कि रतलाम जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से लोगों को लाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।
मसीही समाज के वक्ता ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मसीही समाज के मुख्य वक्ता डॉ. आचार्य विकास ने लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक आराधना और प्रशिक्षण से जुड़ा आयोजन है, जिसके लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है। उनका कहना है कि कार्यक्रम को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
डॉ विकास ने लगाए यह गंभीर आरोप
डॉ. विकास ने आरोप लगाया कि आयोजन स्थल पर मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह भी संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौते पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही एमपी पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएसपी अजय सरवन ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से कार्यक्रम में धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आयोजन में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इसके साथ ही कार्यक्रम के लिए ली गई प्रशासनिक अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार कई सालों से धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चला रही है। ऐसे में इस मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी।
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
Ratlam Himmat Kothari Protest: रतलाम में मीसा बंदी के प्लॉट पर हुए कथित अवैध कब्जे को लेकर प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आ गए। कार्रवाई नहीं होने से नाराज कोठारी अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और परिसर के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। उनके इस कदम से पुलिस महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई।
धरने के दौरान हिम्मत कोठारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला और प्रशासन इसी तरह निष्क्रिय बना रहा तो वे पार्टी छोड़ने तक का फैसला ले सकते हैं। पूर्व गृह मंत्री के सख्त तेवर देखते ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
SP ने दिया कार्रवाई का भरोसा
धरने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तुरंत कार्यालय से बाहर आए और उन्होंने हिम्मत कोठारी से चर्चा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद एसपी उन्हें अपने चेंबर में लेकर गए, जहां पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत हुई। एसपी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
FIR दर्ज करने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : ‘खरीदी केंद्रो पर बिचौलियों का बोलबाला’, जीतू पटवारी ने लगाए गेहूं खरीदी में अव्यवस्था के आरोप; जानें क्या कहा
शहरभर में रही चर्चा
पूर्व गृह मंत्री के धरना प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन पर सीधे दबाव बनाने की इस घटना की शहरभर में चर्चा रही। भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस तरह सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताने को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रतलाम में तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शनकारी, शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका
Ratlam Congress Protest: रतलाम में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी और आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसान तपती धूप में जमीन पर लेटते हुए कलेक्ट्रे पहुंचे और समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।
दरअसल, किसान कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुकलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। इस बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंच गए। किसान नेता राजेश पुरोहित कलेक्ट्रेट तक जमीन पर लेटते हुए पहुंचे।
शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ गए। कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया।
जिला प्रशासन को बताया भीगी बिल्ली
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अपने साथ बिल्ली लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को भीगी बिल्ली बताते हुए आरोप लगाया कि गेहूं उपार्जन को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिला अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बीच एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने कांग्रेसियों से राज्यपाल और कलेक्टर के नाम अलग-अलग ज्ञापन लिए।
शिवराज सिंह का पुतला फूंका
रतलाम कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट से बाहर निकले और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेसियों ने पुतले में आग लगा दी, जिसे पुलिस ने वाटर कैनन से बुझा दिया।
ये भी पढ़ें : MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी कांग्रेस
प्रदर्शन के बाद किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश भरावा ने आरोप लगाया कि रतलाम के किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में आकर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
राजधानी एक्सप्रेस के रेस्क्यू के लिए निकली रेलवे की आपातकालीन वैन खाई में पलटी; 5 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
Railway CW Relief Van Accident: राजधानी एक्सप्रेस हादसे के बाद राहत कार्य के लिए भेजी गई रेलवे के कैरेज एंड वैगन (सी एंड डब्ल्यू) विभाग की यातायात वैन खुद दुर्घटना का शिकार हो गई। शामगढ़ और सुवासरा के बीच वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
हादसे में वैन में सवार पांच रेलवे कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। घायलों में राजेश बोरासी, गणेश, रामपाल, श्यामसिंह और धनसिंह शामिल हैं।
रास्ते में गाय आने की वजह से बिगड़ा कंट्रोल
घायलों में राजेश, गणेश और रामपाल को ज्यादा चोटें आने के कारण प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी घायल कर्मचारी रेलवे में ग्रुप-डी श्रेणी के हैं और शामगढ़ में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, वैन को गणेश चला रहे थे। रास्ते में अचानक एक गाय आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ बताया जा रहा है।
राजधानी एक्सप्रेस में सुबह लगी थी आग
राजधानी एक्सप्रेस सुबह करीब 3:45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना होकर अपने अगले निर्धारित ठहराव कोटा जंक्शन की ओर जा रही थी। सुबह लगभग 5:15 बजे लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच एसी थ्री-टियर कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। कोच में सवार 68 यात्रियों के बीच धुआं फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए रेलवे स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 15 मिनट के भीतर पूरे डिब्बे को खाली करा लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
काफी देर तक रहा दिल्ली-मुंबई मार्ग प्रभावित
राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की घटना के बाद व्यस्त दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कई घंटों तक रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हादसे के चलते यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा। स्थिति को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की मदद और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नागदा, उज्जैन और रतलाम रेलवे स्टेशनों पर विशेष सहायता केंद्र स्थापित किए हैं।
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express: रविवार (17, मई) की सुबह-सुबह कोटा रेलवे मंडल के पास तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन थर्ड AC और SLR कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने हादसे की पूरी जानकारी दी। हादसे के वक्स बोगी में 68 यात्री मौजूद थे। उन्होंने बताया, आज सुबह 5.15 बजे, तिरुवनंतपुरम से निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में आग लगने की घटना की सूचना मिली। ट्रेन में विशेष रूप से कोटा मंडल के पिछले SLR और B1 कोच में आग सुलग गई। आग देखते ही, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला, प्रभावित कोच को ट्रेन के बाकी हिस्से से अलग किया। इस वीडियो में देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान।
धू-धू कर जल उठी त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, B1 कोच में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express: रतलाम में त्रिवेंद्रम राजधानी ट्रेन में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। ट्रेन नंबर 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच (SLR छोर के पास) में, लूणी रिछा (LNR) और विक्रमगढ़ आलोट (VMA) स्टेशनों के बीच, Km 729/02 (Loco) और 728/14-16 (SLR) पर, नीचे की दिशा में आग लगने की सूचना मिली।
आग लगते ही ट्रेन में हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल ने जानकारी दी कि प्रभावित कोच के सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।
त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग
इस बड़े हादसे में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे कर्मियों ने OHE सप्लाई तुरंत काट दी गई। प्रभावित B-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
A fire was reported in B-1 coach (near SLR end) of Train No. 12431 Thiruvananthapuram–Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express between Luni Richha (LNR) and Vikramgarh Alot (VMA) at Km 729/02 (Loco) & 728/14-16 (SLR) in Down direction. All passengers of the affected coach were safely… pic.twitter.com/uOJXP5xqUj
AC और SLR कोच जलकर खाक
आज सुबह-सुबह कोटा रेलवे मंडल के पास तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन थर्ड AC और SLR कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
Kota, Rajasthan: A major fire broke out in the Thiruvananthapuram–Nizamuddin Rajdhani Express near Kota Railway Division early morning. While all passengers remained safe, the Third AC and SLR coaches were completely destroyed pic.twitter.com/TOPyRZ6NKz
— IANS (@ians_india) May 17, 2026
रेलवे कर्मचारी और अधिकारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। ट्रेन नंबर 12955 को Mahidpur Road (MEP) पर रोक दिया गया। यह सेक्शन जल्द ही क्लियर कर दिया जाएगा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आग पर काबू पाया
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने हादसे की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया, आज सुबह 5.15 बजे, तिरुवनंतपुरम से निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12431) में आग लगने की घटना की सूचना मिली; विशेष रूप से कोटा मंडल के पिछले SLR और B1 कोच में। आग देखते ही, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकाला, प्रभावित कोच को ट्रेन के बाकी हिस्से से अलग किया।
सौरभ जैन ने बताया कि अग्निशमन दल, राज्य प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया। तत्काल कार्रवाई से सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। आग पर लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। इस समय 3 अग्निशमन इकाइयां, एम्बुलेंस और नागरिक प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और मिलकर काम कर रहे हैं।
यात्रियों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
उन्होंने आगे बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और कोटा से अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की जा रही है। ट्रेन का शेष हिस्सा 30 से 45 मिनट के भीतर रवाना होने की उम्मीद है, जिसके बाद ट्रैक की बहाली का काम शुरू होगा। इस घटना के कारण दोनों दिशाओं में ट्रेनों के परिचालन में कुछ रुकावट आई है, जिससे लगभग 5 से 6 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को किसी भी जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
Measles Outbreak Madhya Pradesh 2026: ऐसा माना जाता है कि जिस साल आम के पेड़ों पर ज्यादा बौर आती है, उसी साल खसरे के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हालांकि, आम की बौर और खसरे के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है बल्कि एक ऐसा चक्र है जिसमें लगभग हर चौथे वर्ष दोनों स्थितियां साथ देखने को मिलती हैं। इसी वजह से साल 2026 में खसरे के अधिक मरीज मिलने की आशंका जताई गई थी, जो अब सही साबित होती दिख रही है।
साल 2025 में पूरे साल के दौरान प्रदेश में खसरे के करीब 1300 मामले सामने आए थे। जबकि इस साल शुरुआती चार महीनों में ही 800 मरीज मिल चुके हैं। लैब जांच में इन मामलों में बीमारी की पुष्टि भी हो चुकी है। इनमें कुछ मामले आउटब्रेक यानी बीमारी के अचानक तेजी से फैलने से जुड़े हैं, जबकि बाकी सामान्य संक्रमण के रूप में सामने आए हैं।
प्रदेश में इन दो जगह सबसे ज्यादा मामले
मार्च 2026 तक की स्थिति देखें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा 123 खसरे के मामले मध्य प्रदेश के रतलाम में दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष यहां केवल 23 मरीज सामने आए थे। इसके अलावा मुरैना में 103, भिंड में 92 और विदिशा में 76 मरीज इस वर्ष अब तक मिल चुके हैं।
क्या होती है आउटब्रेक की स्थिति
किसी विशेष क्षेत्र में एक ही साल के दौरान जब खसरे के पांच या उससे अधिक मामले सामने आते हैं, तो उसे आउटब्रेक की स्थिति माना जाता है। ऐसी परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग को तुरंत रोकथाम और नियंत्रण के उपाय लागू करने होते हैं।
96 प्रतिशत बच्चों को लगी है वैक्सीन- स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 96 प्रतिशत बच्चों को खसरे से बचाव की दोनों वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इन आंकड़ों की सटीकता और जमीनी स्थिति को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
यह हैं खसरे के लक्षण
खसरा एक बेहद संक्रामक वायरल संक्रमण है, जिसके लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10 से 14 दिनों के भीतर दिखाई देने लगते हैं। इस बीमारी में मरीज को तेज बुखार, सूखी खांसी, नाक बहना और आंखों में लालिमा व पानी आने जैसी समस्याएं होती हैं। इसके साथ ही शरीर पर लाल रंग के दाने या चकत्ते उभरने लगते हैं, जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकते हैं।
बीजेपी विधायक ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए क्या है मामला?
Chintamani Malviya Reena Borasi controversy: आलोट से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के बीच राजनीतिक विवाद ने कानूनी विवाद का रूप ले लिया है। विधायक मालवीय ने कांग्रेस नेता रीना बोरासी को 10 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है।
यह नोटिस उनके वकील के माध्यम से भेजा गया है, जिसमें रीना बोरासी द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को आधार बनाया गया है। इन बयानों में विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद दिए थे बयान
रीना बोरासी ने कुछ दिन पहले भोपाल स्थित राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि एक महिला ने उन्हें एफिडेविट के साथ सबूत दिए हैं, जिसमें यौन शोषण, संपत्ति पर कब्जा और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि 70 वर्षीय महिला के साथ अत्याचार और संपत्ति नुकसान के मामले सामने आए हैं।
चुनावी रंजिश के चलते लगाए आरोप
नोटिस में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि वे एक शिक्षित और प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि हैं और उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला चुनावी रंजिश और राजनीतिक द्वेष का परिणाम है और इसके पीछे सोशल मीडिया तथा एक स्थानीय चैनल का भी इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ें : MP में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदेश में कई जगहों पर लगाया ‘महाजाम’
7 दिन में सबूत पेश करने की मांग
एडवोकेट शेखर श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए नोटिस में रीना बोरासी को 7 दिन के भीतर सभी आरोपों से जुड़े दस्तावेज और प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वे ऐसा करने में असफल रहती हैं, तो विधायक ने 10 करोड़ रुपए के हर्जाने के साथ-साथ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
Ratlam Car Accident News: रतलाम में एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले में जा घुसी। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। कार में सवार पिता-बेटी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये हादसा दिल्ली-मुंबई लेन एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय तिशा अपने पिता नरेंद्र (48 साल) और ड्राइवर रोहित (28 साल) के साथ कार से रतलाम जा रही थी, जहां उसका CA का एग्जाम था, लेकिन रास्ते में ही एक्सीडेंट हो गया। ट्रॉले से टकराने के बाद कार में आग लग गई।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
आग लगने के बाद ड्राइवर कार में फंस गया, जिसके चलते उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और वह जिंदा ही जल गया, जबकि कार में सवार पिता और बेटी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इधर पुलिस ने ट्रॉले को जब्त कर शिवगढ़ थाने में रखवाया है।
ये भी पढ़ें : MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच