अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास

Amit Shah's Visit to Bastar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे। इस दौरान वे बस्तर, रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बड़ी सौगात देंगे।
Amit Shah Chhattisgarh Visit
अमित शाह (सौजन्य-IANS)
Published on: 
Updated on: 

Amit Shah's Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छ्त्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर और जगदलपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 17 मई यानी आज अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। नक्सलवाद खत्म होने के दावों के बाद यह अमित शाह का पहला दौरा माना जा रहा है। इस कारण छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक तैयारियां तेजी से की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे की जानकारी दी और बताया कि 18 मई सुबह रायपुर पुलिस लाइन से अमित शाह पूरे राज्य में डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ करेंगे। बता दें, कि अब तक केवल छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में यह सेवाएं लागू थी। अब इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत 400 नई गाड़ियां राज्य के विभिन्न पुलिस थानों में भेजी जाएंगी, ताकि पुलिस लोगों की तत्काल मदद कर सकें।

फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री का करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह प्रदेश को फॉरेंसिंक साइंस लैबोरेट्री की बड़ी सौगात देंगे। इसके साथ ही प्रदेश के 33 जिलों के लिए 33 सभी सुविधाओं से लैस वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन वाहनों से लोगों की जांच और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर का दौरा करेंगे। अमित शाह बस्तर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नक्सलवाद खत्म होने के दावों के बाद से यह उनका पहला बस्तर दौरा होगा इसलिए यह काफी अहम माना जा रहा है। यहां वे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

19 मई को जगदलपुर में मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

इसके बाद 19 मई को जगदलपुर में मध्यक्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस विशेष बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विकास और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होने की संभावनाएं बताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com