शराब दुकान के विरोध में 26 दिन से धरना प्रदर्शन जारी, प्रशासन ने नहीं सुनी तो करेंगे उग्र आंदोलन

Protest Against Wine Shop: अवधपुरी में शराब दुकान के खिलाफ बढ़ता जनआक्रोश, 26 दिन से धरने पर रहवासी, 5 दिन बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर अनसुनी का आरोप
Protest Against Liquor Shop In Bhopal
धरना प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Bhopal News : भोपाल के अवधपुरी इलाके में स्थित शराब दुकान के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध अब तेज होता जा रहा है। क्षेत्र के रहवासी पिछले 26 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले एक साल से वे इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले 5 दिनों के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई, तो करीब 76 कॉलोनियों के हजारों लोग मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह दुकान पूरी तरह से रहवासी इलाके में संचालित हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे बीते एक साल से शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं, फिर भी अब तक सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला।

महिलाओं और बच्चों पर छींटाकशी और गाली-गलौज

स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो महिलाओं और बच्चों पर छींटाकशी और गाली-गलौज करते हैं। इसके चलते बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

सीएम से की भोपाल को शराब मुक्त करने की अपील

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि भोपाल को शराब मुक्त शहर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं और रहवासी इलाकों से शराब दुकानों को हटाया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com