कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गढ़ में बीजेपी की एंट्री, पाइपलाइन का पानी पीकर दिया जवाब

Indore Water Politics:इंदौर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इलाके में बीजेपी नेताओ ने पहुच कर पानी की जाँच की
इंदौर के बिजलपुर क्षेत्र में पाइपलाइन से पानी पीकर जल गुणवत्ता की जांच करते नगर निगम के जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा।
नगर निगम के जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने पाइपलाइन से पानी पीकर उसकी शुद्धता का दावा किया (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Water Politics: पेयजल की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सवालों के बाद बीजेपी ने उनके गृह क्षेत्र बिजलपुर क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। नगर निगम के जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने क्षेत्र का दौरा किया और पाइपलाइन से आ रहे पानी को पीकर लोगों को भरोसा दिलाया कि सप्लाई किया जा रहा पानी सुरक्षित है।जीतू पटवारी के द्वारा इंदौर के पानी को दूषित बताने के बाद बीजेपी ने उनके इलाके में जाकर जवाब दिया है

पानी पर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों के बीच बीजेपी मैदान में

इंदौर में पानी की गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अब जमीनी स्तर तक पहुंच गई है। कांग्रेस द्वारा जल गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद नगर निगम के अधिकारी और बीजेपी नेता लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बिजलपुर में निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा ने रहवासियों से सीधे बातचीत भी कि

"पानी में जहर है क्या?" रहवासियों से सवाल

निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने स्थानीय लोगों से पानी की गुणवत्ता और सप्लाई को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पाइपलाइन का पानी पीकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि निगम की जल आपूर्ति व्यवस्था पर संदेह की कोई वजह नहीं है।इस दौरान रहवासियों से भी यह पूछा गया की वो कितने सालो से यह पानी पी रहे है और क्या उन्हें कभी कोई समस्या हुई

कांग्रेस बनाम बीजेपी: इंदौर में अब पानी बना राजनीतिक मुद्दा

शहर में पानी की गुणवत्ता का मुद्दा अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस जहां जल आपूर्ति को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं बीजेपी और नगर निगम पानी की गुणवत्ता को प्रमाणित करने के लिए मौके पर पहुंचकर जवाब दे रहे हैं। दोनों दलों के बीच यह मुद्दा आने वाले दिनों में और गर्मा सकता है।

यह भी पढें:

बिजलपुर दौरे से बीजेपी का संदेश, जल गुणवत्ता पर नहीं कोई समझौता

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नर्मदा जल की नियमित जांच की जाती है और निर्धारित मानकों के अनुसार ही पानी की सप्लाई की जा रही है। बिजलपुर दौरे के जरिए बीजेपी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि पानी की गुणवत्ता को लेकर फैल रही आशंकाओं का जवाब तथ्यों और जमीनी निरीक्षण से दिया जाएगा। इसलिए बीजेपी सीधे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इलाके में पहुची और वही से सप्लाई का पानी पीकर जवाब दिया

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com