-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Health Department Staff Shortage Crisis
Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 841 पद लंबे समय से खाली हैं। डॉक्टर और नर्सों की कमी के कारण शहर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Municipal Health Department Staff: शहर और नए शामिल किए गए गांवों की लगातार बढ़ती आबादी के सामने पुणे महानगर पालिका की स्वास्थ्य सेवाएं बेहद अपर्याप्त साबित हो रही हैं। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2013 के बाद से कोई नियमित भर्ती नहीं हुई है।
वहीं, लगातार हो रही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति ने इस समस्या को और भी गंभीर बना दिया है। वर्तमान में महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत स्थायी पदों में से 56 प्रतिशत पद रिक्त हैं, जिसका सीधा और प्रतिकूल असर शहर की स्वास्थ्य 2 व्यवस्था पर पड़ रहा है। मनपा द्वारा वर्तमान में 52 ओपीडी केंद्र, 20 प्रसूति गृह, 1 सामान्य अस्पताल, 1 संक्रामक रोग अस्पताल, 1 मोबाइल क्लीनिक, 2 ई-हेल्थ सेंटर और 1 स्मार्ट क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं।
841 पद लंबे समय से खाली
इन संस्थानों में राज्य सरकार की नीति के अनुसार डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य आवश्यक कर्मचारियों की संख्या निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग और मनपा अस्पतालों में श्रेणी 1 से 4 तक कुल 1900 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल 1059 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि 841 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
Diabetes Or Blood Sugar: क्या डायबिटीज और ब्लड शुगर एक ही बीमारी है या अलग? आसान भाषा समझें
केतन अग्रवाल हत्याकांड में ट्विस्ट: सिया के वकील ने भाई साहिल गोयल को ही भेज दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
नागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज
कर्मचारियों की इस भारी किल्लत से मरीजों की सेवा और प्रशासनिक कामकाज, दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। विभाग में विशेष रूप से वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों की भारी कमी देखी जा रही है। श्रेणी-1 में स्वीकृत 145 पदों के मुकाबले केवल 38 अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 107 पद रिक्त हैं।
मरीजों की बढ़ती संख्या व संसाधनों का अभाव
मनपा अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विशेष रूप से नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारियों की कमी से अस्पतालों के दैनिक संचालन में बाधा आ रही है। बीमारियों के बढ़ते प्रकोप और मुफ्त उपचार की बढ़ती मांग के बीच अतिरिक्त स्टाफ की सख्त जरूरत है, फिर भी भर्ती प्रक्रिया में देरी से विभाग पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
वर्तमान जनसंख्या को देखते हुए रिक्त पदों को भरने के साथ-साथ नए पदों का सृजन करना भी अनिवार्य है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नई भर्ती और पद निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करना हमारी प्राथमिकता है।
– डॉ। नीना बोराडे, स्वास्थ्य प्रमुख, पुणे मनपा
ये भी पढ़ें :- कल्याण में 20 साल से गटर संकट, गंदे पानी और बदबू के बीच जीने को मजबूर 400 लोग
संविदा पर काम करने को तैयार नहीं डॉक्टर
- विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता पर भी संकट खड़ा हो गया है। श्रेणी-2 में 269 स्वीकृत पदों में से 88 पद खाली हैं। श्रेणी-3। जिसमें नर्स, टेक्नीशियन और स्वास्थ्य सहायक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। वहां 871 पदों में से 373 पद रिक्त हैं। वहीं श्रेणी-4 के सफाई और सहयोगी कर्मचारियों के 615 पदों में से 273 पद खाली पड़े हैं। नियमित भर्ती न होने के कारण मनपा को अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति करनी पड़ रही है।
- पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, लेकिन कम मानदेय के कारण डॉक्टरों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद बीएएमएस डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन वहां भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। चयन के बावजूद कई डॉक्टर काम पर नहीं आते, और जो शामिल होते हैं उनमें से भी लगभग 40 प्रतिशत डॉक्टर 3 से 6 महीने के भीतर नौकरी छोड़ देते हैं।
Pune municipal health department staff shortage crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर: गोलू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फूटा गुस्सा, महाराजपुर थाने का घेराव
Jun 30, 2026 | 04:02 PMआरपीएफ के डॉग ‘प्रिंस’ का कमाल; नागपुर स्टेशन पर 3.02 लाख रूपए के गांजे के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार!
Jun 30, 2026 | 04:00 PMगड़चिरोली में प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन, केंद्रप्रमुखों और मुख्याध्यापकों ने किया गुणवत्ता वृद्धि पर मंथन
Jun 30, 2026 | 04:00 PMछत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मिली मंजूरी, प्रशासनिक नियुक्तियों और CCTV संचालन पर अहम निर्णय
Jun 30, 2026 | 03:58 PMएक एक करके विकेट गिरते रहेंगे, सचिन अहीर के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
Jun 30, 2026 | 03:57 PMBharat Tiwari Encounter Case: CBI जांच की मांग पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
Jun 30, 2026 | 03:56 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी
Jun 30, 2026 | 03:55 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM














