- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Jabalpur Flyover Plaster Falling Quality Issue Pwd Investigation
MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
Jabalpur Flyover Plaster Falling: मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। फ्लाईओवर का प्लास्टर गिरने से राहगीरों पर खतरा मंडरा रहा है। PWD ने जांच की बात कही है।
- Written By: प्रीतेश जैन

फ्लाईओवर और उसका गिरता हुआ प्लास्टर (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Largest Flyover Controversy: जबलपुर में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया गया है, लेकिन इसके निर्माण की शुरुआत से शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फ्लाई ओवर के केबल स्टे ब्रिज वाले हिस्से में सीलिंग से प्लास्टर गिरने का है, जिसके बाद एक बार फिर फ्लाईओवर के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में मदन महल रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से से प्लास्टर गिरने की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में सड़क पर बिखरा प्लास्टर का हिस्सा और कंक्रीट नजर आ रही है।
वीडियो वायरल होते ही एक्शन में PWD
वीडियो वायरल होते ही PWD विभाग एक्शन मोड में आ गया। आनन फानन में सड़क पर बिखरे प्लास्टर को हटवाया गया और ब्रिज की जांच शुरू की गई। इस मामले को लेकर PWD इंजीनियर प्रमेश कोरी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर के ब्लॉक्स के बीच में एक्सपेंशन ज्वॉइंट होता है। निर्माण के दौरान ब्लॉक्स के सेट होने के बाद जब प्लेट्स हटाई जाती हैं तो कुछ जगहों पर SLURY चिपकी रह जाती है, जो ब्रिज पर वाहनों के गुजरने के दौरान कंपन के कारण गिरने लगती है, हालांकि ऐसा बहुत कम होता है। बहरहाल ब्रिज का निरीक्षण करके जहां भी SLURY की सफाई नहीं हो पाई है उसे हटाने का काम करवाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
राहगीरों के लिए खतरा
ये गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा उस वक्त भीड़ कम थी और कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था। सड़क पर जगह-जगह गिरा मलबा फ्लाईओवर का प्लास्टर गिरने की गवाही दे रहा है। इस मलबे की चपेट में आने से वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
फ्लाईओवर और कॉन्ट्रोवर्सी
साल 2018 से शुरू हुआ फ्लाईओवर निर्माण कार्य तीन साल में पूरा होना था, लेकिन इसे बनाने में करीब 6 साल का वक्त लगा। 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी में इसका लोकार्पण किया गया। फ्लाईओवर निर्माण के बाद कई महीनों तक रीलबाज और गंदगी फैलाने वालों के कारण फ्लाईओवर सुर्खियों में रहा, फिर सड़क हादसे और फ्लाईओवर पर बनाए गए साइन बोर्ड को लेकर विवाद खड़े हुए। बहरहाल एक बार फिर फ्लाईओवर का प्लास्टर गिरने की घटना के बाद लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
ये भी पढ़ें : सफेद हाथी साबित हुई MP की मेट्रो! 8 लाख रोज का खर्च और 100 यात्री भी नहीं; अब 7000 में होगी बुकिंग मनेगा जश्न
खामियों के साथ साथ खूबियां रहीं चर्चा में
यह फ्लाईओवर जहां गुणवत्ता की खामियों को लेकर चर्चा में रहा वहीं इसकी कई खासियतें भी हैं, जिनकी वजह से यह देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है।
- फ्लाईओवर की कुल लंबाई 6.855 KM है
- जबलपुर शहर का यह फ्लाईओवर वर्तमान में मध्यप्रदेश का सबसे लम्बा (6.855 कि.मी.) फ्लाईओवर है
- फ्लाईओवर निर्माण की कुल लागत 1100 करोड़ रुपए है
- लगभग 7 सालों में बनकर तैयार हुआ
- ब्रिज के नीचे 50 हजार पौधे लगाए गए, गार्डन और बास्केट बॉल कोर्ट भी बनाया गया
- मदन महल से दमोहनाका और महानद्दा से LIC तक T शेप में निर्माण हुआ
- इस फ्लाईओवर में 2 एलिवेटेड रोटरी (रानीताल चौक और दशमेश द्वार पर) हैं। इस तरह का ये भारत का पहला फ्लाईओवर है
- मदन महल रेलवे स्टेशन के ऊपर केबल स्टे ब्रिज बनाया गया
- केबल स्टे ब्रिज में एक्स्ट्रा डोस केबल स्टे ब्रिज का सेंट्रल स्पान 193.5 मीटर लंबा है, जो कि रेलवे ट्रैक एवं स्टेशन के ऊपर से गुजरने वाला भारत का सबसे लंबा सिंगल स्पान है
- इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य हेतु भारत सरकार से सी.आर. आई. एफ. निधि अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी राशि 758.54 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई थी
Jabalpur flyover plaster falling quality issue pwd investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












