सिंगरौली

सिंगरौली: तिरंगा यात्रा में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, तेज धूप और उमस के कारण कई ज्यादा छात्र-छात्राएं गिरे
Singrauli Tiranga Yatra Student Health : सिंगरौली जिले के चितरंगी में तिरंगा यात्रा के दौरान तेज धूप और उमस के बीच एक दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कई बच्चे चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि कुछ छात्राओं ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बीमार छात्र-छात्राओं को चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

चितरंगी तहसील में आयोजित तिरंगा यात्रा में सांदीपनि विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि तेज धूप, भारी उमस और लंबे समय तक पैदल चलने के दौरान अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई छात्र-छात्राएं चक्कर खाकर सड़क पर गिर गए। कुछ छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद यात्रा में मौजूद लोगों और आयोजकों में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्चों की हालत बिगड़ते ही उन्हें तत्काल चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। सामने आए वीडियो में कुछ छात्राओं को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल सभी प्रभावित छात्र-छात्राओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यात्रा की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

घटना के बाद तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के शामिल होने के बावजूद तेज धूप और उमस को देखते हुए पर्याप्त पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था नहीं की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कर रही थीं नेतृत्व

बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह कर रही थीं। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं के शामिल होने के कारण व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त सावधानी की जरूरत थी। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना सामने आने के बाद अब आयोजन की तैयारियों और चिकित्सा एवं पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

इंदौर में युवाओं की तिरंगा यात्रा: 25 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा, वंदेमातरम गान से गूंजा शहर

मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण

फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज धूप, उमस और लंबे समय तक पैदल चलने को तबीयत बिगड़ने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, बच्चों की स्वास्थ्य जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान की संवेदनशील पहल, कैंसर पीड़ित बच्ची की मुस्कान के लिए मुंडवाया सिर
Savita Pradhan Shaved Head For Cancer Child: सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त और MPPCS अधिकारी सविता प्रधान ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी प्रदेशभर में सराहना हो रही है। कैंसर से जूझ रही एक बच्ची की भावनाओं को समझते हुए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया। इस भावुक पल की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद उनका यह कदम चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने इसे करुणा, संवेदनशीलता और मानवीय नेतृत्व की प्रेरणादायक मिसाल बताया है।

जानकारी के अनुसार कैंसर के इलाज के दौरान बच्ची के सिर के बाल झड़ गए थे। इससे वह खुद को अलग-थलग महसूस कर रही थी। उसने इच्छा जताई थी कि कोई उसके जैसा दिखे ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो। बच्ची की इस भावना को समझते हुए सविता प्रधान ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बाल मुंडवा लिए। उनके इस कदम से बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

सोशल मीडिया पर बताई असली वजह

बाल मुंडवाने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके बाद सविता प्रधान ने एक लंबी पोस्ट लिखकर स्पष्ट किया कि उनके बाल मुंडवाने का संबंध किसी दुख, बीमारी या पारिवारिक संकट से नहीं है। उन्होंने लिखा कि यह उनका पूरी तरह स्वैच्छिक निर्णय था और इससे उन्हें मानसिक संतुष्टि मिली। उन्होंने कहा कि लोग उनके गंजे सिर को देखकर हैरान हो रहे हैं, लेकिन उनके संदेश पर ध्यान नहीं दे रहे।

महिलाओं की सुंदरता पर सामाजिक सोच पर उठाए सवाल

सविता प्रधान ने अपनी पोस्ट में महिलाओं की सुंदरता को लेकर समाज की सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि महिलाओं की सुंदरता सिर्फ लंबे बालों या गहनों से नहीं होती, बल्कि आत्मविश्वास से होती है। उन्होंने कहा कि पुरुषों के गंजे होने को सामान्य माना जाता है, लेकिन यदि कोई महिला स्वेच्छा से सिर मुंडवा ले या उसके बाल झड़ जाएं तो समाज उसे सहजता से स्वीकार नहीं कर पाता। उन्होंने लोगों से बाहरी रूप की बजाय व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को महत्व देने की अपील की।

संघर्षों से बनीं प्रशासनिक अधिकारी

सविता प्रधान का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है। गरीबी और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई। वर्तमान में वे सिंगरौली नगर निगम की आयुक्त हैं और प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: 15 राउंड में खुलेगा जनादेश, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सोशल मीडिया पर मिल रही सराहना

सविता प्रधान की इस पहल को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। लोग इसे संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व और इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि उनका यह कदम कैंसर मरीजों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और बाहरी सुंदरता से अधिक मानवीय संवेदनाओं को महत्व देने का संदेश देता है।

https://youtu.be/SznYgJ21Lfc?si=3zPtgzCL4Kg7YYmV

कीचड़ में फंसा शव वाहन, खाट पर ढोना पड़ा किशोर का शव, सिंगरौली की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल
Singrauli Dead Body Carried On Cot: सिंगरौली जिले से ग्रामीण विकास की हकीकत बयां करती एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहा शव वाहन बारिश के कारण कीचड़ में फंस गया। हालात ऐसे बने कि परिजनों और ग्रामीणों को शव को खाट पर रखकर करीब आधा किलोमीटर तक पैदल ढोना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सड़क व्यवस्था और विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला सरई थाना क्षेत्र के दुधमनियां गांव का है। यहां 16 वर्षीय सुनील सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार किशोर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

कीचड़ में फंसा शव वाहन

बारिश के कारण गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में बदल चुका था। शव वाहन जैसे ही गांव से बाहर निकला, वह बीच रास्ते में कीचड़ में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद वाहन को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मजबूरी में शव को वाहन से उतारकर खाट पर रखा और करीब आधा किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। वहां दूसरे वाहन की व्यवस्था कर शव को अस्पताल रवाना किया गया।

हर बरसात में झेलते हैं यही परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि दुधमनियां गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से कच्ची पड़ी है। बरसात शुरू होते ही यह रास्ता दलदल में बदल जाता है। करीब 1500 की आबादी वाले गांव के लोगों को हर साल इसी समस्या का सामना करना पड़ता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों तक को कई बार खाट या पैदल मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, लेकिन सड़क निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : छिंदवाड़ा में सेल्फी लेते समय फिसला पैर, वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत, सुबह रेस्क्यू कर निकाला गया शव

विकास के दावों पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय सड़क बनाने के कई वादे किए गए, लेकिन आज तक हालात नहीं बदले। एक ओर सरकार गांव-गांव तक सड़क और विकास पहुंचाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर दुधमनियां की यह तस्वीर उन दावों की सच्चाई सामने ला रही है।

https://youtu.be/c1SbHvV-7UY?si=vEvHFzdS1SZ0w8U5

सिंगरौली में आधी रात जेसीबी से ढहाया मकान, विरोध पर परिवार से मारपीट का आरोप, सामने आया वीडियो
Singrauli House Demolition: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि आधी रात जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे लोगों ने उनका मकान ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने ग्राम पंचायत के एक शासकीय सचिव सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़िया वीरान का है। पीड़ित रंगनाथ गुप्ता के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे आमो ग्राम पंचायत के शासकीय सचिव रामायण बैस करीब 10 लोगों और एक जेसीबी मशीन के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जेसीबी से मकान को गिरा दिया गया।

परिवार के साथ की गई मारपीट

पीड़ित का कहना है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। रंगनाथ गुप्ता का दावा है कि उनका परिवार पिछले करीब 40 सालों से उक्त पुश्तैनी जमीन पर रह रहा है। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला तहसील न्यायालय तक पहुंचा था, जहां दो बार फैसला उनके पक्ष में आया था।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार

इसके बावजूद आरोप है कि दबंगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए मकान को ढहा दिया। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि घटना के दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। मकान गिराए जाने के बाद परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया है। बारिश के मौसम में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

ये भी पढ़ें : नीमच मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो

पीड़ितों ने पुलिस में की शिकायत

पीड़ितों ने जियावन थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तहसीलदार देवसर ऋषि नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। राजस्व विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Singrauli Municipal Corporation: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले 2 वार्ड प्रभारी निलंबित, 10 का वेतन रोका
Singrauli Municipal Corporation: सिंगरौली नगर निगम में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निगम आयुक्त सविता प्रधान ने राजस्व एवं विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति का आकलन किया, जिसमें कई वार्डों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया।

इसके बाद आयुक्त ने 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए, जबकि गंभीर लापरवाही के आरोप में दो वार्ड प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि भी छह महीने के लिए बढ़ा दी गई। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

दो कर्मचारियों को किया गया निलंबित

आपको बता दें कि सिंगरौली नगर निगम में राजस्व वसूली और विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही, के आरोप में वार्ड प्रभारी नवल किशोर और अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी गई।

राजस्व वसूली की समीक्षा में खुली पोल

तो वहीं समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने सभी वार्ड प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। कई वार्डों में राजस्व वसूली की स्थिति अपेक्षित स्तर पर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अवैध नल कनेक्शनों पर चलेगा अभियान

बता दें कि इस बैठक के दौरान आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों की पहचान कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा समग्र आईडी, संबल योजना और सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व वसूली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों मो. वकील और वैभव गोस्वामी की सराहना करते हुए आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से लक्ष्य आधारित कार्यशैली अपनाने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस, आरबी सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश शिक्षक ट्रांसफर: विवाह प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म, अब वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य

निगम आयुक्त ने दी सख्त चेतावनी

निगम आयुक्त सविता प्रधान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लापरवाही सामने आने के कारण संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Singrauli Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शादी वाले दिन 19 वर्षीय दुल्हन भाजपा ने दी जान
Singrauli Bride Commits Suicide News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बहुत ही दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव में एक युवती ने अपनी शादी से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 19 वर्षीय भाजपा प्रजापति के रूप में स्पष्ट रूप से हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका भाजपा प्रजापति के घर में कल 19 जून को शादी की शहनाइयां जोर-शोर से बजने वाली थीं। सरई थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव से उसकी बारात धूमधाम के साथ कल ही उनके दरवाजे पर आने वाली थी। परिवार के सभी लोग मेहमानों के स्वागत और विवाह की अन्य सभी रस्मों को पूरा करने में काफी व्यस्त थे। लेकिन अचानक हुई इस दुखद घटना ने घर की सारी खुशियों को एक पल में ही गहरे मातम में बदल दिया है।

कमरे में फांसी लगाकर दी जान

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मृतका ने रात में अपने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया था। जब वह सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने घबराकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का भयानक दृश्य देखकर सभी परिजनों के होश पूरी तरह से उड़ गए क्योंकि शव फंदे से लटका था। इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

सुसाइड का कारण अब तक अस्पष्ट

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। फिलहाल यह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि 19 वर्षीय युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह किसी पारिवारिक विवाद का नतीजा था या कोई अन्य गहरा व्यक्तिगत कारण था। इन तमाम अहम पहलुओं की बहुत ही बारीकी और गंभीरता के साथ पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

नाम का घटना से कोई संबंध नहीं

मृतका के अजीब नाम के चलते यह दुखद घटना आम लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। युवती का नाम 'भाजपा प्रजापति' होने के कारण सोशल मीडिया पर यह सुसाइड की खबर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं लेकिन स्थानीय पुलिस का स्पष्ट रूप से कहना है कि नाम का घटना से कोई संबंध नहीं है। पड़ोसियों के अनुसार यह 19 वर्षीय युवती काफी शांत स्वभाव की थी।

यह भी पढ़ें: मरीजों की जान से खिलवाड़: डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से गायब, सिक्योरिटी गार्ड ने ही चढ़ा दी ग्लूकोज की ड्रिप

पुलिस कर रही है सघन जांच पड़ताल

चितरंगी थाना प्रभारी ने आधिकारिक रूप से बताया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट और असल कारणों का पूरी तरह से पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और हर एक छोटे बिंदु पर गहराई से पड़ताल कर रही है। आखिर शादी से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ कि एक हंसती-खेलती युवती ने अचानक मौत को गले लगा लिया।

मरीजों की जान से खिलवाड़: डॉक्टर और नर्स ड्यूटी से गायब, सिक्योरिटी गार्ड ने ही चढ़ा दी ग्लूकोज की ड्रिप
Chitrangi CHC Negligence Case: सिंगरौली जिले से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और घोर लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि मरीजों की जान जोखिम में डालने का भी एक बड़ा उदाहरण है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार थी, लेकिन वहां इलाज के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स अपनी ड्यूटी से नदारद थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड ही मरीजों के मसीहा की भूमिका में आ गया और बिना किसी मेडिकल प्रशिक्षण के लोगों को इंजेक्शन लगाने लगा। अस्पताल परिसर की इस अव्यवस्था ने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया।

​विरोध करने पर मिली धमकियां

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीडियो बनाने वाले स्थानीय निवासी ने जब इस गंभीर लापरवाही पर आपत्ति जताई और गार्ड को रोकने का प्रयास किया, तो गार्ड ने जिम्मेदारी महसूस करने के बजाय उल्टा चुनौती देते हुए कहा, "जो कर सकते हो कर लो, मुझे हटवा दो।" आरोप है कि यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इस अस्पताल में वार्ड बॉय द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने के मामले सामने आते रहे हैं, जिसके कई साक्ष्य मौजूद हैं।

​मरीजों की जान से खिलवाड़

अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने सिस्टम के प्रति भारी आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि आए दिन डॉक्टर और जरूरी स्टाफ ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिससे उन्हें दर-दर भटकना पड़ता है। लोगों का कहना है कि एक प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी द्वारा दी जाने वाली सेवा और एक गार्ड द्वारा इलाज किए जाने में जमीन-आसमान का अंतर है, जिससे मरीजों की जान पर खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें : गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बड़वानी में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

​जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन

मामला सुर्खियों में आने के बाद सिंगरौली के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पुष्पराज सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और इसकी गहन जांच कराई जाएगी। CMHO ने कहा, "वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है और ड्यूटी के दौरान कौन-कौन कर्मी अनुपस्थित थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

सिंगरौली में दिल दहलाने वाली वारदात, मां ने दो मासूम बच्चों संग खाया जहर; अस्पताल में मची भारी चीख-पुकार
Singrauli Siddhikala Poisoning Incident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिले के सिद्धिकला गांव में 24 वर्षीय प्रमिला वैश्य ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद प्रमिला और उसके एक वर्षीय बेटे की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद प्रमिला वैश्य, उसके एक वर्षीय बेटे सबर कुमार वैश्य और दो वर्षीय बेटी तन्वी वैश्य की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान प्रमिला और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं दो वर्षीय तन्वी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गांव में पसरा मातम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ समय पहले तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही प्रमिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल और गांव पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और मासूम बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मायके पक्ष ने लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद प्रमिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी आत्मघाती कदम उठाने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन से हुआ ‘कौन बनेगा ज्ञानरत्न’ का भव्य शुभारंभ; वाल्मीकि रामायण आधारित राष्ट्रीय ज्ञान अभियान का आगाज

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मायके और ससुराल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानियां और मानसिक प्रताड़ना समेत विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर अस्पताल में भर्ती मासूम तन्वी की सेहत पर टिकी हुई है और सभी उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

15 करोड़ की बैंक डकैती के आरोपी अब भी फरार, बिहार-ओडिशा से लौटी पुलिस टीम, 5 में से सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार
Singrauli Bank of Maharashtra Robbery: सिंगरौली शहर के बीचोंबीच स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हुई करोड़ों रुपये की डकैती का मामला 45 दिन बाद भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। 17 अप्रैल को हुई इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पांच आरोपियों में से अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि मुख्य आरोपी और लूट की बड़ी रकम अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।

जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल की दोपहर हथियारों से लैस पांच बदमाश बैंक में घुसे थे। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये नकद तथा लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर के व्यस्त इलाकों से होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा की ओर फरार हो गए थे।

3 राज्यों में दी दबिश

घटना के बाद पुलिस ने बड़े स्तर पर जांच अभियान शुरू किया। सिंगरौली, रीवा, जबलपुर, सतना और भोपाल सहित विभिन्न जिलों के 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बिहार, ओडिशा तथा झारखंड में लगातार दबिश देते रहे। हालांकि लंबे अभियान के बावजूद पुलिस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी और टीम खाली हाथ लौट आई।

मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस ने बिहार से पांच लोगों को हिरासत में लेकर सिंगरौली लाया। इनमें से कुछ लोगों पर आरोपियों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने का संदेह जताया गया, जिसके चलते उन्हें सह-आरोपी बनाया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ और रिमांड के जरिए कई सुराग जुटाने का प्रयास किया, लेकिन मुख्य आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए किराये पर लिया मकान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वारदात से पहले मोरवा क्षेत्र में किराये के मकान में लगभग 15 दिनों तक रुके हुए थे। मकान किराये पर लेने के दौरान उन्होंने कथित रूप से फर्जी पहचान दस्तावेजों का उपयोग किया, जिससे उनकी वास्तविक पहचान और पते का सत्यापन करने में पुलिस को काफी समय लग गया।

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस हाई-प्रोफाइल डकैती ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिस बैंक में करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण गिरवी रखे गए थे, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बैंक में सीसीटीवी कैमरे तो लगे थे, लेकिन सुरक्षा गार्ड की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : रतलाम में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के बाद हंगामा, जीतू पटवारी की गाड़ी के आगे बैठे नाराज कार्यकर्ता

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

फिलहाल पुलिस का दावा है कि जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न राज्यों में लगातार सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। हालांकि डेढ़ महीने बाद भी मुख्य आरोपियों का सुराग न मिलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

MP News: सिंगरौली के देवसर बाजार में 'गोमती' नामक दुकान धू-धू कर जली; घरेलू गैस सिलेंडर बना काल
Singrauli Jiawan Fire Accident: सिंगरौली के जियावन थाना अंतर्गत देवसर बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गोमती दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते लपटों ने कई दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव (लीकेज) होने लगा, जिससे पहले सिलेंडर ने आग पकड़ी। आग ने पलक झपकते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आने में भी घबरा रहे थे।

​फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल जियावन थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

दुकान के अंदर रखा सामान खाक

इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारण बाजार में काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना के बाद दुकान संचालक का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल जियावन पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा

प्रशासन द्वारा किया जा रहा नुकसान का आकलन

जियावन एसडीओपी गायत्री मिश्रा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट माना जा रहा है। घटना में हुए नुकसान का आकलन जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सिंगरौली: काल बनकर बरसी आकाशीय बिजली, चचेरे भाई-बहन समेत 4 की मौत, मवेशियों ने भी तोड़ा दम
Singrauli Lightning Strike Death News: सिंगरौली में बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली कई परिवारों पर कहर बनकर टूटी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में चचेरे भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चितरंगी क्षेत्र में चार मवेशियों के भी मरने की सूचना है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाकों में शोक का माहौल है।

सबसे हृदयविदारक घटना सरई थाना क्षेत्र के धिरौली गांव में हुई। यहां सुरूज कुमारी कुशवाहा (12 साल) अपने चचेरे भाई वेदप्रसाद कुशवाहा (16 साल) के साथ घर के पास आम बीन रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

2 लड़कों की मौत

दोनों लड़के बिजली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

21 वर्षीय युवक की भी गई जान

इसी तरह रम्पा गांव के पास 21 वर्षीय अक्षय कुमार यादव भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। बताया गया कि अक्षय रजमिलान बाजार से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक बारिश शुरू हुई और बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

10 साल के बच्चा भी चपेट में आया

उधर, बरगवां थाना क्षेत्र के उज्जैनी गांव में 10 वर्षीय तुलसीदास कोल साइकिल से अपने दोस्तों के पास जा रहा था। इसी दौरान हुई बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : MP Road Infrastructure: महाराष्ट्र मॉडल से बदलेगी मध्य प्रदेश की सड़कों की तस्वीर, फडणवीस ने साझा किए अनुभव

मवेशियों की भी मौत

वहीं चितरंगी थाना क्षेत्र के रजदहा गांव में बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े चार मवेशियों पर भी बिजली गिर गई। इस हादसे में एक गाय और तीन बैलों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
Singrauli Police Recover Child From Jharkhand Within 36 Hours: पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र तलाश के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 2 वर्षीय अपहृत बालिका को महज 36 घंटे के भीतर झारखंड से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस की तेज और समन्वित कार्रवाई के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस सफल कार्रवाई से परिवार के साथ-साथ आम लोगों का मध्य प्रदेश पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

16 मई को बस स्टैंड से गायब हुई थी बच्ची

मामले में थाना बैढ़न में 16 मई को फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी 2 वर्षीय पुत्री के साथ बैढ़न बस स्टैंड पर सोया हुआ था। देर रात जब उसकी नींद खुली तो बच्ची वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही थाना बैढ़न पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।

150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमों ने की तलाशी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई। उप पुलिस अधीक्षक रोशनी पटेल के नेतृत्व में लगभग 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें बालिका की तलाश में लगाई गईं। 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मध्य प्रदेश व सीमावर्ती जिलों में रेडियो संदेश, सीसीटीवी जांच, फोटो पम्पलेट वितरण तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड व अन्य स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के बाद हाथ लगी सफलता

सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बालिका के साथ बैढ़न से बिलौजी होते हुए माजन मोड़ की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बस चालकों, परिचालकों तथा ऑटो चालकों से पूछताछ की, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जांच में सामने आया कि संदिग्ध व्यक्ति झारखंड के लातेहार जिले के थाना बालूमार अंतर्गत ग्राम मासीआतो का निवासी है और वह बालिका को लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गया है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार

सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें तत्काल झारखंड के लिए रवाना की गईं। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया तथा 02 वर्षीय अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।

सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
Singrauli Tribal Man Beaten Viral Video: सिंगरौली के निगाही सीएचपी मधुकान क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) के व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग मूकदर्शक बने खड़े नजर आ रहे हैं।

इस घटना ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि मारपीट के दौरान कुछ लोग हमलावरों को उकसा रहे थे। यहां तक कि पीड़ित के पैर तोड़ने जैसी बातें भी कही गईं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में मधुकान कंपनी से जुड़े कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

गौरतलब है कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यहां तक की कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बता दें कि इस पूरे मामले की वजह से सिंगरौली के आस-पास के इलाकों में भी काफी आक्रोश है।

पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित अन्ने लाल बैगा (40), निवासी घोरौली कला, अपनी पत्नी देवसिया बैगा के साथ एनसीएल निगाही गेट के पास सीएचपी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे लकड़ी बीनने गए थे। तभी बजरंग सिक्योरिटी के एमडी सिंह, सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप पटेल और मधुकान कंपनी के विनीत पांडे वहां पहुंचे और उन पर स्क्रैप चोरी का आरोप लगाने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसने खुद को लकड़ी बीनने वाला बताया लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हॉकी से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी एमडी सिंह और प्रदीप पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस कमेटी की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सिंगरौली में एक असहाय आदिवासी व्यक्ति को अपशब्द कहकर बेरहमी से पीटे जाने का यह वीडियो मानवता को शर्मसार करता है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक असहाय आदिवासी आदमी को भद्दी भद्दी गालियाँ देकर बुरी तरह से पीटने का यह वीडियो मानवता को शर्मसार करता है

आदिवासियों की ज़मीन छीनने के साथ ही साथ उनके साथ खुलेआम जानवरों से भी बदतर व्यवहार हो रहा है

डबल इंजन सरकार में यह बर्बरता हो रही है और BJP… pic.twitter.com/11sqcTeUng
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) May 2, 2026

यह भी पढ़ें: Rajgarh News: NH 46 पर भयानक हादसा, तीन-चार बार पलटी कार, एक युवती की मौत; दुर्घटना की तस्वीरें आई सामने

जीतू पटवारी ने भी किया पोस्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को पीड़ादायक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई अन्ने लाल बैगा के साथ हुई मारपीट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है। आज वीडियो कॉल के माध्यम से उनसे बात कर उनके हालचाल की जानकारी ली और पूरी घटना की सच्चाई जानी। उन्होंने बताया कि आदिवासी अंचलों में इस तरह की घटनाएँ आम होती जा रही हैं, जहाँ आदिवासी भाई बहनों के साथ मारपीट कर उन्हें डराया और धमकाया जाता है। मोहन सरकार में आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़े हैं।