ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा केस में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें ट्विशा सुबह 7:20 बजे छत पर जाती और 8:17 बजे पति समर्थ व दो अन्य लोगों द्वारा नीचे लाई जाती दिख रही हैं।
Bhopal Twisha Sharma Case Sensational CCTV Footage Revealed Husband Samarth Bail Rejected
ट्विशा शर्मा का मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Twisha Sharma Death Case CCTV Footage: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। आज कोर्ट में ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने समर्थ की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।

बता दें कि ट्विशा शर्मा केस में अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में ट्विशा शर्मा को छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। इसके कुछ समय बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग ट्विशा को सीढ़ियों से नीचे लाते नजर आ रहे हैं सीसीटीवी में यह भी दिखाई दे रहा है कि सीढ़ियों पर ही ट्विशा को सीपीआर देने की कोशिश की गई।

सीसीटीवी फुटेज में समर्थ के साथ दिखे दो अन्य लोग

सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज में यह देखा जा सकता है कि ट्विशा शर्मा छत पर जा रही है और उसके कुछ ही समय बाद ऊंपर से समर्थ सिंह के साथ दो अन्य लोग उसकी बॉडी को छत से नीचे ला रहे हैं। इस दौरान कैमने में यह भी देखा जा सकता है कि ट्विशा को सीपीआर दिया गया है।

दो वीडियो आए सामने

बताया जा रहा है कि, ट्विशा शर्मा केस में दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। पहला वीडियो 10 मई की सुबह 7:20 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें ट्विशा शर्मा को छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं दूसरा वीडियो सुबह 8:17 बजे का है, जिसमें पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों पर ट्विशा को सीपीआर देने की कोशिश भी दिखाई दे रही है।

क्या है पूरा मामला?

ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के महज पांच महीने बाद ही यह घटना सामने आ गई। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था।

सामने आई चैट्स में ट्विशा ने अपनी मां और सहेली को “मैं फंस गई हूं” और “मेरा जीवन नर्क बन गया है” जैसी बातें लिखी थीं। मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच विशेष जांच दल कर रही है, जबकि आरोपी पति अब भी फरार बताया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com