-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Datia »
- Datia By Election Counting 3 August 2026 15 Rounds Result
दतिया उपचुनाव: 15 राउंड में खुलेगा जनादेश, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
Datia Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को सुबह 8 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। 20 टेबलों पर 15 राउंड में वोटों की गिनती होगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।

मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते निर्वाचन अधिकारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election Counting: दतिया विधानसभा उपचुनाव का फैसला अब कुछ ही घंटों की दूरी पर है। सोमवार 3 अगस्त को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सुबह 8 बजे डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गणना शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती प्रारंभ की जाएगी। मतगणना के शुरुआती रुझानों पर सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की नजरें टिकी रहेंगी।
20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी काउंटिंग
इस बार ईवीएम मतों की गणना 20 टेबलों पर 15 राउंड में कराई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो ऑब्जर्वर सहित तीन सदस्यीय टीम तैनात रहेगी। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी, ताकि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
MP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
मुरैना जिला अस्पताल से भागने की कोशिश नाकाम, कैदी वार्ड का गेट तोड़कर फरार हुआ बंदी, डॉक्टर्स ने दबोचा
इंदौर : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी, कोर्ट ने पत्नी समेत 3 को सुनाई उम्रकैद
कीचड़ में फंसा शव वाहन, खाट पर ढोना पड़ा किशोर का शव, सिंगरौली की बदहाल सड़क ने खोली विकास की पोल
350 कर्मचारी और पुलिस बल रहेगा तैनात
मतगणना स्थल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। करीब 350 कर्मचारियों और पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना परिसर में प्रवेश केवल अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को ही मिलेगा। परिसर के भीतर और बाहर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग और सघन सुरक्षा जांच की व्यवस्था की गई है।
30 जुलाई को हुआ था मतदान
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। मतदान संपन्न होने के बाद से ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों की निगाहें मतगणना पर टिकी हुई थीं। अब 15 राउंड की मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि दतिया की जनता ने किस प्रत्याशी के पक्ष में अपना जनादेश दिया है।
ये भी पढ़ें : MP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
कुछ घंटों में सामने आएगा नया विधायक
प्रशासन का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही रुझान आने लगेंगे और कुछ ही घंटों में दतिया विधानसभा उपचुनाव के विजेता का नाम सामने आ जाएगा। पूरे जिले की निगाहें अब सोमवार को आने वाले इस अहम जनादेश पर टिकी हैं।
Datia by election counting 3 august 2026 15 rounds result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर साबित हुआ तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Aug 02, 2026 | 01:59 PMएक तरफ समझौते की बात, दूसरी तरफ 10 देशों में अलर्ट; US-ईरान जंग में आखिर क्या चल रहा है?
Aug 02, 2026 | 01:59 PMPoK हिंसा में पाकिस्तानी सेना का भयंकर कहर, 50 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा
Aug 02, 2026 | 01:59 PMCWG 2026: ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज होगा ग्रैंड फिनाले, जानिए कब और कहां देखें क्लोजिंग सेरेमनी?
Aug 02, 2026 | 01:57 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 23 लाख का माल जब्त
Aug 02, 2026 | 01:50 PMदुनिया से बेखबर, चेहरे पर मासूम मुस्कान… नासिक में लावारिस मिली बच्ची की तस्वीर देख पिघल जाएगा दिल!
Aug 02, 2026 | 01:50 PM‘मेरा पीछा किया, इमारतों पर लिखा नाम’… ‘अंगूरी भाभी’ का चौंकाने वाला खुलासा, फैन की दीवानगी बन गई डर की वजह
Aug 02, 2026 | 01:48 PMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














