मंदसौर में तांत्रिक गिरोह का पर्दाफाश, नोटों की बारिश और गड़े खजाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार
Mandsaur Tantrik Fraud Case: मंदसौर जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तांत्रिकों के एक गिरोह ने नोटों की बारिश कराने, जमीन में दबा करोड़ों रुपये का खजाना निकालने और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा करते हुए अफजलपुर पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रतलाम जिले के चिकलाना निवासी गोपाल धाकड़ को आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया। आरोपियों ने खुद को तांत्रिक बताकर दावा किया कि विशेष पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के माध्यम से नोटों की बारिश कराई जा सकती है। साथ ही जमीन में दबे पुराने खजाने को निकालने और पैसों को दोगुना करने का लालच भी दिया गया।
जंगल में रचा पूजा-पाठ का नाटक
इसके बाद आरोपियों ने फरियादी को विश्वास में लेने के लिए कुएं और जंगल में पूजा-पाठ का पूरा नाटक रचा। जमीन से अंबे माता की मूर्ति निकालकर 51 दिन की पूजा के बाद गड़ा हुआ धन मिलने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद भूत-प्रेत का डर दिखाकर फरियादी को वहां से दूर कर दिया गया।
नोटों की पोटली में निकली सिर्फ 20-20 रुपये की गड्डियां
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फरियादी को एक पोटली दी, जिसमें नोटों की गड्डियां होने का दावा किया गया था। फरियादी जब पोटली लेकर घर पहुंचा और उसे खोला तो उसमें सिर्फ 20-20 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलीं। इसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में FIR दर्ज कराई।
पुलिस जांच में सामने आई कथित तांत्रिक की असली पहचान
शिकायत मिलने के बाद अफजलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खुद को तांत्रिक बताने वाला आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी नबीनुर खुद को गोपाल बताकर ठगी के इस खेल को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पृथ्वीराज, कमलेश, नबीनुर और अफसर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 51 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, तांत्रिक सामग्री, विशेष वेशभूषा, माला और अंबे माता की मूर्ति बरामद की गई है।
ये भी पढे़ं : मोहन कैबिनेट ने UCC विधेयक 2026 को दी मंजूरी, मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में होगा पेश
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मंदसौर पुलिस के मुताबिक इस गिरोह से जुड़े कंवरलाल समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क, ठगी की रकम और इससे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटाने में लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
70 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्करी पर ED का महा-एक्शन! इंदौर और मंदसौर में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Ed Action Against Drugs Indore Mandsaur: केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ईडी ने मध्य प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए इंदौर और मंदसौर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई करीब 70 करोड़ रुपये कीमत की 70 किलो एमडीएमए (मेफेड्रोन) ड्रग्स की कथित तस्करी से जुड़े मामले में की गई।
ये जांच इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान ईडी को पता चला कि मामले का एक मुख्य आरोपी अपने सभी पुराने ठिकाने छोड़कर फरार हो गया था
कई दिनों से रखी जा रही थी आरोपी की गतिविधियों पर नजर
ईडी की टीम ने तकनीकी निगरानी, खुफिया जानकारी और आधुनिक जांच तकनीकों की मदद से कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर तक ट्रैक की गई। आखिरकार आरोपी को इंदौर के एक ऐसे पते से तलाश लिया गया, जिसकी जानकारी पहले एजेंसी के पास नहीं थी।इसके बाद उसके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम दस्तावेज, डिजिटल सबूत और आरोपियों की संपत्ति तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिले है।
कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए है। जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। एजेंसी अब ये पता लगाएगी कि ड्रग्स तस्करी से कमाए गए पैसे को कहां-कहां लगाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा नेटवर्क कैसे काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: विश्वास की चौपाल में जनता से सीधा संवाद, मंत्री बोले- प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ
ईडी को जांच के दौरान बैंक लॉकर भी मिला
जांच के दौरान एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर बैंक लॉकर भी मिला है। ईडी अब उस लॉकर की अलग से तलाशी और जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि बरामद सबूतों से ड्रग्स तस्करी से जुड़े वित्तीय नेटवर्क, संपत्तियों और इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। ईडी ने कहा है कि मामले में सभी संदिग्ध लोगों की भूमिका और ड्रग्स से कमाई गई रकम के लेन-देन की गहन जांच जारी है।
मंदसौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का किया दौरा, आज गुजरात के लिए होंगे रवाना
Nitin Gadkari Mandsaur Visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे की प्रगति का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस निरीक्षण यात्रा के तहत बुधवार देर रात वे मध्यप्रदेश के मंदसौर पहुंचे, जहां रूपरा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। गुरुवार को वे रतलाम होते हुए गुजरात के बड़ौदा के लिए रवाना होंगे और रास्ते में अधूरे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री का यह दौरा दिल्ली से शुरू हुआ। उन्होंने दिल्ली से अलवर, बूंदी और कोटा तक एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्थान में स्थित एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी मुकुंदरा सुरंग का भी अवलोकन किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सर्किट हाउस में नितिन गडकरी का स्वागत
देर रात मंदसौर पहुंचने पर रूपरा सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग सहित भाजपा के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
आज गुजरात के बड़ौदा रवाना होंगे केंद्रीय मंत्री
गुरुवार को नितिन गडकरी रतलाम के रास्ते गुजरात के बड़ौदा के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान वे थांदला और दाहोद के बीच एक्सप्रेसवे के अधूरे हिस्सों का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि इस निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में तेजी लाने और समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय होगा कम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है। इसके पूरा होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम होगा, साथ ही मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में व्यापार, परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
मंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Mandsaur Gurgaon Police Accused Escape : मंदसौर जिले में गुरुग्राम पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम पुलिसकर्मी धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र को सागर से कार के जरिए गुरुग्राम ले जा रहे थे। इसी दौरान गरोठ थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन रुकते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस को चकमा दिया और पुलिस की कार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों, जो रिश्ते में पिता और पुत्र हैं, को सागर से लेकर गुरुग्राम जा रही थी। रास्ते में गरोठ-उज्जैन फोरलेन पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाने के लिए पुलिस टीम रुकी। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर एक आरोपी ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और पुलिस की कार लेकर मौके से फरार हो गया। दूसरे आरोपी ने भी उसके साथ भागने में सफलता हासिल कर ली।
कार छोड़कर फरार हुए आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने तत्काल गरोठ थाना पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी खड़ावदा क्षेत्र के बारामासी फंटे के पास कार छोड़कर पैदल फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
लावारिस हालत में मिला पुलिस वाहन
गरोठ थाना प्रभारी बलबीर यादव ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस सागर से दोनों आरोपियों को लेकर जा रही थी। पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया और वाहन लेकर फरार हो गए। बाद में वाहन बारामासी फंटे के पास लावारिस हालत में मिला, जबकि दोनों आरोपी मौके से पैदल भाग निकले। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और पेट्रोल पंप सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें : रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब गंभीर मामलों के आरोपियों को एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था, तब पुलिस को अधिक सतर्क रहना चाहिए था। पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में सफल रहे।
मंदसौर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर
Mandsaur Road Accident : मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीतामऊ थाना क्षेत्र के तितरोद के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस के अनुसार रेनॉल्ट ट्राइबर कार में कुल छह लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे दिल्ली से मोबाइल उपकरणों का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
1 घंटे तक कार में फंसे रहे घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक लोग वाहन के भीतर फंसे रहे। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना
हादसे में सचिन गंगाधर, संदीप बोरसे, राजेंद्र कोवडे और रवींद्र काले की मौत हो गई। वहीं अब्दुल खलील और उमर जागीरदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। सीतामऊ थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके मंदसौर पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल चारों शवों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखा गया है।
ये भी पढ़ें : इंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
ट्रक चालक मौके से फरार
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के निगरानी तंत्र की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंदसौर में MD ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, 13.850 किलो एमडी और 9 किलो केमिकल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि 23 जून को नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बाजखेड़ी स्थित एक खेत पर बने पक्के मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और मौके पर दबिश दी गई। जांच के दौरान वहां संचालित सिंथेटिक ड्रग निर्माण इकाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर कार्रवाई की।
13.850 किलो एमडी ड्रग और केमिकल जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 13 किलो 850 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलो 109 ग्राम रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा ड्रग निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इनमें दो बड़े स्टील के मटके, तीन स्टील के चम्मच, तपेला, तपेली, एक सेंट्रीफ्यूगल मशीन, एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, प्लास्टिक ड्रम, तीन बाल्टियां और हैलोजन लाइटें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह सामग्री लंबे समय से ड्रग निर्माण के लिए उपयोग में लाई जा रही थी।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सदाकत (41) निवासी अरोरा कॉलोनी, पटेल नगर, संजीत नाका मंदसौर तथा आरीफ (33) निवासी ग्राम बाजखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले का तीसरा आरोपी ताहिर निवासी बाजखेड़ी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें: दमोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, फल विक्रेता ने दिया वारदात को अंजाम; फेंककर पैसे देने पर हुआ था विवाद
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी
नई आबादी थाना पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज करते हुए धारा 8, 22, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण, परिवहन और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
Mandsaur Congress Protest: मंदसौर शहर में गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सिर पर पानी के मटके लेकर विरोध जताया और नगर पालिका के मुख्य द्वार के बाहर मटके फोड़कर प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां से विधायक विपिन जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर और नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्षद नगर पालिका की ओर रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संकट और नगर पालिका की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के रूप में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका परिसर में विरोध दर्ज कराया और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा।
महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया आक्रोश
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने सिर पर पानी के मटके लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने नगर पालिका के मुख्य द्वार और अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर मटके फोड़कर जल संकट की गंभीरता को उजागर किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा, लेकिन नगर पालिका के सीएमओ या कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा।
करोड़ों की जल योजना पर भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर को जल संकट से राहत दिलाने के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की जल योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। उनका कहना है कि योजना के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हुई, जबकि जमीनी स्तर पर अपेक्षित कार्य नहीं किया गया। कांग्रेस का दावा है कि शहर की कई कॉलोनियों में उपभोक्ताओं से पूरा बिल वसूला जा रहा है, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर के चकरायपुरा में संग्राम, क्रिकेट की एक गेंद पर बरसे डंडे; फिर गूंजीं राइफल की गोलियां
हालात ऐसे हैं कि अनेक परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि शहर में तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाए और जल योजनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मल्हारगढ़-जीरन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। शुरुआती जांच में वाहन सामान्य दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
छत और सीट के नीचे बनाए थे सीक्रेट केबिन
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पुष्पा स्टाइल में बोलेरो की छत और पीछे की सीट के नीचे विशेष रूप से वेल्डिंग कर गुप्त केबिन तैयार किए गए थे। इन केबिनों को खोलने पर उनमें भारी मात्रा में पिसा हुआ डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन से कुल 173 किलो से अधिक डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें : मुरैना में कथित हनीट्रैप मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, व्यवसायी से रुपये और गहने ऐंठने का आरोप
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
मंदसौर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मल्हारगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
MP News: मंदसौर में फूटा जनता का गुस्सा, 14 साल की मासूम की संदिग्ध मौत के बाद फोरलेन पर शव रखकर चक्काजाम
Mandsaur Dalauda Akya Village Minor Girl Death Case: मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र के आक्या गांव में 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। दो दिनों से लापता बालिका का शव गांव के एक कुएं से बरामद होने के बाद परिजनों और समाजजनों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मामले में हत्या तथा दुष्कर्म की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार बालिका मंगलवार सुबह घर से खेत जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर दलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक अनिल मालवीय पर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
कुएं से बरामद हुआ शव
पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गांव के एक कुएं में तलाश अभियान चलाया गया। कुएं का पानी मोटर की सहायता से बाहर निकाला गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार देर रात बालिका का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू की।
हाईवे पर चक्काजाम, कई किलोमीटर तक लगा जाम
पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को परिजन और समाजजन शव लेकर महू-नीमच फोरलेन स्थित सरसोद फंटे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
यह भी पढ़ें: सागर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, बुजुर्ग किसान की मौत के बाद भड़का आक्रोश; दो रसूखदार कॉलोनाइजर गिरफ्तार
प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित आसपास के पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। प्रदर्शनकारी आरोपी के मकान पर कार्रवाई, सभी दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाइश और प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
नौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
Mandsaur Weather News: नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को मंदसौर जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी है। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से मंदसौर जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था और नौतपा के कारण गर्मी अपने चरम पर थी। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता था और लोग घरों में रहने को मजबूर थे। इसी बीच मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया।
लोगों को गर्मी से मिली राहत
जिले के पिपलियामंडी, सीतामऊ, नाहरगढ़ सहित कई नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी तथा हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकलकर बदले मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।
आने वाले दिनों में भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई थी। विभाग का पूर्वानुमान अब सही साबित होता नजर आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
बारिश से किसानों को मिली राहत
अचानक हुई बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। खेतों में काम कर रहे किसानों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी के कारण फसलों और पशुओं पर असर पड़ रहा था, लेकिन मौसम में आई नरमी से कुछ राहत महसूस हुई है। हालांकि किसानों का मानना है कि इस समय अधिक बारिश की जरूरत नहीं है, लेकिन हल्की बूंदाबांदी और तापमान में कमी फायदेमंद साबित होगी।
ये भी पढ़ें : मरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
बारिश से कम हुई गर्मी
नौतपा के बीच हुई इस आंधी और बारिश ने गर्मी के तेवर कुछ नरम कर दिए हैं। मौसम के बदले स्वरूप ने लोगों को राहत पहुंचाई है और आने वाले दिनों में भी मौसम सुहाना बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
MP CM Ministers Review Meeting: मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री को भीषण गर्मी के कारण लू (हीट स्ट्रोक) लग गई थी, जिसके चलते उन्हें यूरिन इंफेक्शन जैसी शिकायतें भी हुईं। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
समीक्षा बैठक में नहीं पहुंच सके डिप्टी सीएम
रविवार को मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन की एक बेहद महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय की समीक्षा की जा रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, समीक्षा के लिए सबसे पहले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को ही बुलाया गया था। जब वे तय समय पर नहीं पहुंचे, तो उनकी खोजखबर ली गई। इसके बाद परिजनों से पता चला कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है।
मंत्रियों ने फोन पर जाना हालचाल
डिप्टी सीएम के बीमार होने और बैठक में अनुपस्थित रहने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने फोन कर उनके परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़ें: हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
ढाई साल पूरे होने पर हो रही है मंत्रियों की समीक्षा
बता दें कि आगामी 13 जून को मध्यप्रदेश में बीजेपी की मोहन यादव सरकार को ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष सभी मंत्रियों को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। इसके लिए मंत्रियों से एक पत्रक (फॉर्म) भी भरवाया गया है, जिसके आधार पर उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस समीक्षा बैठक को प्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
मंदसौर में बड़ा ट्रेन हादसा टला: पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, 3 घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात
Mandsaur Train Accident: मंदसौर जिले के दलौदा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब दलौदा से मंदसौर तक तैयार किए गए नए रेलवे ट्रैक पर निरीक्षण कार्य चल रहा था। घटना के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया और दोनों दिशाओं की कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) और तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद ट्रैक को दोबारा शुरू करने के लिए राहत और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह बंद रहा।
ट्रायल से ठीक पहले हादसा
जानकारी के मुताबिक मंदसौर-नीमच रेलवे दोहरीकरण परियोजना के तहत दलौदा से मंदसौर तक लगभग 14 किलोमीटर का ट्रैक हाल ही में तैयार हुआ है। वर्तमान में इस ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण चल रहा है और शुक्रवार को यहां स्पीड ट्रायल भी प्रस्तावित था। ऐसे में ट्रायल से ठीक पहले हुए इस हादसे ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ट्रैक चेंजिंग पोजीशन में हो सकती है गड़बड़ी
प्रारंभिक जानकारी में ट्रैक चेंजिंग पोजीशन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। सामने आए वीडियो में एक इंजन ट्रैक पर खड़ा दिखाई दे रहा है और मालगाड़ी के डिब्बे से टक्कर के संकेत भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक बदलने की प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी के चलते दोनों गाड़ियों को एक ही ट्रैक पर डाल दिया गया, जिसके कारण पीछे से आए इंजन की टक्कर से मालगाड़ी का डिब्बा डिरेल हो गया।
ये भी पढ़ें : Jabalpur Cruise Accident: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जिम्मेदारों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग को लेकर PIL दायर
अधिकारियों ने सिर्फ डिब्बे के डिरेल होने की पुष्टि की
हालांकि रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल केवल डिब्बे के पटरी से उतरने की पुष्टि की है। हादसे की असली वजह और घटनाक्रम को लेकर अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। माना जा रहा है कि समय रहते स्थिति नियंत्रित नहीं होती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Mandsaur News: गर्लफ्रेंड के साथ रंग-रेलियां मना रहे थे डॉक्टर साहब, पत्नी ने दबोचा; खूब पीटा- देखें VIDEO
Doctor Caught Red Handed Mandsaur: मंदसौर में बुधवार देर रात एक होटल में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद नाराज पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर होटल परिसर में ही पति और उसके साथ मौजूद महिला की पिटाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली, पिता नियामत खान, कथित तौर पर अपनी महिला मित्र के साथ मुलतानपुरा क्षेत्र की एक महिला के साथ समता पैलेस होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। कमरे का दरवाजा खुलते ही पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उसने मौके पर ही पति और उसके साथ मौजूद महिला की थप्पड़ों और मारपीट के साथ जमकर धुनाई कर दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
बता दें कि गुस्से में पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर दूसरी महिला(प्रमिका) के साथ मारपीट की और उसके बाल पकड़कर उसे खींचते हुए पीटा। वहीं दूसरी ओर पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ धक्का-मुक्की करता दिखाई दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला को पहली मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते नीचे तक घसीटते हुए ले जाया गया, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
🔥 High Voltage Drama in Mandsaur!
Doctor husband caught red-handed with his girlfriend in a hotel room… and then all hell broke loose! https://t.co/EjhKEEpv1n
— Indian Fight Club (@INDFightClub) May 7, 2026
प्रेमिका का जन्मदिन सेलिब्रेट करवा रहे थे जुल्फिकार
जुल्फिकार अली पेशे से चिकित्सक बताया जा रहा है और वह मध्य प्रदेश के शामगढ़ में अपना निजी क्लीनिक संचालित करता है। बताया जा रहा है कि महिला मित्र का जन्मदिन होने के चलते वह मंदसौर जिला पहुंचा था, जहां उसने होटल में कमरा बुक कराया था। वहीं चर्चा यह भी है कि संबंधित महिला का करीब छह महीने पहले अपने पति से तलाक हो चुका है और स्थानीय स्तर पर इस पूरे विवाद में जुल्फिकार अली का नाम भी वजह के तौर पर लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: सिंहस्थ 2028 का मेगा प्लान, भोपाल में हुई हाई लेवल मीटिंग; महानिदेशक समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद
मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई। बाद में जुल्फिकार अली और उसके साथ मौजूद महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पुलिस टीम थाने पहुंची, तब तक जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को जाने दिया।