हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं

Hemant Khandelwal On Minister Review Meeting: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंत्रियों की वन-टू-वन मीटिंग पर बयान दिया है। उन्होंने कहा मंत्रिमंडल विस्तार पर नहीं, सिर्फ काम पर चर्चा हुई।
MP BJP Minister Review Meeting
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

MP BJP Minister Review Meeting: मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठकों पर हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की है।

खंडेलवाल के अनुसार बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में उनके प्रवास और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रम कितने प्रभावी तरीके से लागू हो रहे हैं।

विभागीय कामकाज और योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों से उनके विभागों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, सरकारी योजनाओं का प्रभाव, और गेहूं खरीदी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इसके अलावा चुनाव के समय किए गए वादों की प्रगति और विभागीय उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कोर कमेटी बैठक और वर्चुअल कार्य प्रणाली पर जोर

खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन के अधिक उपयोग, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत कोर कमेटी की बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है, किसी तरह के विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com