-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Government Raise 2800 Crore Loan State Debt Crosses 5 Lakh Crore
मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की संभावना
- Written By: प्रीतेश जैन
MP State Loan News : मध्यप्रदेश सरकार 2800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। विकास परियोजनाओं पर राशि खर्च होगी। नए ऋण के बाद राज्य पर कुल कर्ज करीब 5.02 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान है।

मोहन कैबिनेट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Government 2800 Crore Loan: मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर बाजार से बड़ी राशि जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार 2800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है, जिसके लिए वित्त विभाग ने राज्य विकास ऋण (एसजीएस) के तहत बॉन्ड जारी करने की अधिसूचना जारी की है। यह राशि दो अलग-अलग चरणों में जुटाई जाएगी।
वित्त विभाग के अनुसार सरकार 1600 करोड़ और 1200 करोड़ रुपए के दो बॉन्ड जारी करेगी। इनकी नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से की जाएगी। सरकार का उद्देश्य विकास और अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना है।
2800 करोड़ रुपए जुटाएगी सरकार
पहले चरण में 7.64 प्रतिशत ब्याज दर वाले मध्यप्रदेश एसजीएस-2034 बॉन्ड का पुनः निर्गम किया जाएगा, जिसके माध्यम से 1600 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। इस ऋण की अवधि आठ वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं दूसरे चरण में 7.83 प्रतिशत ब्याज दर वाले मध्यप्रदेश एसजीएस-2048 बॉन्ड जारी कर 1200 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। इस ऋण की अवधि 22 वर्ष होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
विकास परियोजनाओं पर खर्च होंगे रुपए
सरकार का कहना है कि जुटाई गई राशि का उपयोग प्रदेश में चल रही और प्रस्तावित विकास परियोजनाओं पर किया जाएगा। इसमें सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाएं, ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार, जल संसाधन विकास, संचार सुविधाओं का उन्नयन तथा अन्य सार्वजनिक अधोसंरचना परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त की जा चुकी है।
5.02 लाख करोड़ रुपए का कुल कर्ज
नए कर्ज के बाद चालू वित्तीय वर्ष में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिया गया कुल ऋण 13,800 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही राज्य पर कुल देनदारी भी बढ़कर लगभग 5.02 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वित्तीय आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक प्रदेश पर कुल 4.88 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज दर्ज था। सरकार का दावा है कि पूर्व में लिए गए ऋण का उपयोग सिंचाई, ऊर्जा, सहकारी संस्थाओं और अन्य पूंजीगत विकास कार्यों में किया गया है, जिससे प्रदेश की आधारभूत संरचना को मजबूती मिली है।
ये भी पढ़ें : मानसून की देरी से मध्य प्रदेश में बारिश का संकट, खरीफ फसलों की बोवनी पर असर, आज इन जिलों में लू का अलर्ट
सरकार के सामने ये चुनौती
हालांकि लगातार बढ़ते कर्ज को लेकर आर्थिक विशेषज्ञों की नजर भी राज्य की वित्तीय स्थिति पर बनी हुई है। उनका मानना है कि यदि ऋण का उपयोग उत्पादक और विकासोन्मुखी परियोजनाओं में किया जाता है तो इसका लाभ दीर्घकाल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल सकता है। वहीं ऋण प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती रहेगा।
Mp government raise 2800 crore loan state debt crosses 5 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














