गड़चिरोली नगर पालिका उपचुनाव का ऐलान, प्रभाग 9-ए में बढ़ी हलचल; 18 मई से नामांकन

Gadchiroli Municipal Council: गड़चिरोली नगर पालिका के प्रभाग 9-ए की रिक्त ओबीसी सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। 18 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 20 जून को मतदान संभव है।
Gadchiroli Municipal Council By-election Announced; Activity Intensifies in Ward 9-A; Nominations Begin May 18
गड़चिरोली नगर पालिका, उपचुनाव,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Municipal Council by-Election: गड़चिरोली शहर की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी बढ़ने वाली है। गड़चिरोली नगर पालिका के प्रभाग क्रमांक 9-ए को रिक्त सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया है। यह सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

प्रभाग 9-ए से पार्षद चुने गए मुक्तेश्वर काटवे का कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। तभी से इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजर थी। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 18 मई से 25 मई 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 26 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

27 मई से 2 जून तक नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। आवश्यकता पड़ने पर 20 जून 2026 को मतदान होगा। 21 जून 2026 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे, निर्वाचन कार्यक्रम पोषित होते ही संबंधित प्रभाग में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

इसके तहत मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन देना, नई घोषणाएं करना या राजनीतिक लाभ वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गड़चिरोली नगर पालिका के इस उपचुनाव पर अब पूरे जिले की निगाहें टिकी हैं। मुक्तेश्वर काटवे के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर कौन विजय प्राप्त करेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

घोषणा के बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी

उपचुनाव की घोषणा के बाद गढ़‌चिरोली शहर में राजनीतिक गतिविधिया तेज हो गई हैं। बड़े राजनीतिक दलों से लेकर छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों तक सभी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर रहे हैं। कई इच्छुक उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

चूंकि यह सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है। सभी राजनीतिक दल इस सीट को जीतने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनाव पूर्व बैठकें, जनसंपर्क और राजनीतिक समीकरणों में तेजी आने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com