

Samrat Choudhary Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट के विस्तार के बाद अब मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य और विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर जैसे विभाग दिए गए हैं। बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब राज्य के नए हेल्थ मिनिस्ट होंगे। आइए जानते हैं कि किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से कुल 7 अन्य पिछड़ा वर्ग से वहीं 9 अत्यंत पिछड़ा वर्ग से मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही 2 ब्राह्मण, 2 भूमिहार और 3 राजपूत समुदाय से मंत्री बने हैं। सम्राट कैबिनेट में 7 मंत्री दलित समाज से हैं। चिराग पासवान की पार्टी से भी 1 राजपूत और 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है।
इस कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक ओबीसी नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है। सम्राट मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे से एकमात्र मुस्लिम मंत्री को जगह दिया गया है। इस कैबिनेट में 3 ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस लिस्ट में संतोष कुमार सुमन के पिता जीतन राम मांझी, नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा, निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार जो पिछले 2 दशकों से बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरा रहे हैं।