-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Hair Oil Effects Is It Good To Keep Oil On Hair Overnight
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
- Written By: सीमा कुमारी
Hair Oil Effects Overnight: रातभर बालों में तेल लगाकर रखना कई लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यह हर किसी के बालों के लिए सही नहीं होता। क्या रातभर तेल लगाकर रखना सही है?

बालों में तेल लगाकर रखना (सौ.सोशल मीडिया)
Overnight Hair Oil Effects Hindi: बालों की देखभाल को लेकर हर किसी की अपनी-अपनी राय होती है। कुछ लोग केवल शैम्पू और कंडीशनर से ही संतुष्ट रहते हैं, जबकि कुछ लोग बालों को सही ग्रोथ के लिए तेल का सहारा लेते है।
दादी-नानी अक्सर यही कहती हैं कि रातभर तेल लगाकर रखने से बाल मजबूत, घने और स्वस्थ रहते हैं, लेकिन आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और बालों की समस्याओं को देखते हुए क्या हर किसी के लिए रातभर के लिए तेल लगाना सही है? आइए जानते हैं इस विषय पर एक्सपर्ट का क्या कहना है।
आखिर क्यों है जरूरी? बालों के लिए तेल
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, बालों में तेल लगाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें मुलायम बनाना और रूखेपन को खत्म करना है। तेल हमारे बालों की ऊपरी सतह पर एक सुरक्षा कवच बना लेता है। इससे बालों में प्राकृतिक नमी बनी रहती है और उनका टूटना कम हो जाता है। खासतौर पर नारियल के तेल में यह खूबी होती है कि वह बालों की गहराई तक जाकर एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Eating Mistakes: जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना भी पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है वजन
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Everyday Yoga: समय की कमी है तो रोज सिर्फ 15 मिनट में करें ये 5 योगासन, पूरी बॉडी रहेगी फिट और हेल्दी
क्या रातभर तेल लगाकर रखना सही है?
एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादातर लोगों के लिए बाल धोने से महज 1 या 2 घंटे पहले हल्का तेल लगाना ही काफी होता है।अगर रातभर बालों में तेल लगाकर छोड़ देते हैं, तो स्कैल्प पर धूल, पसीना और गंदगी चिपकने लगता है। इस गंदगी के कारण स्कैल्प में जलन या इन्फेक्शन का खतरा भी काफी बढ़ सकता है।
हर किसी को नहीं लगाना चाहिए रातभर तेल?
हर किसी का स्कैल्प एक जैसा नहीं होता। अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं हैं, तो आपको रातभर तेल लगाकर छोड़ने से बचना चाहिए:
- जिनका स्कैल्प पहले से ही ऑयली है।
- जिन्हें डैंड्रफ, सिर में खुजली या स्कैल्प एक्ने की समस्या है।
- जो लोग सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस से पीड़ित हैं।
अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हों तो क्या करें?
जिन लोगों की स्कैल्प या बाल ज्यादा ही ड्राई हैं, वे कभी-कभार रातभर के लिए तेल लगा सकते हैं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू से बाल जरूर धो लें, ताकि स्कैल्प पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा न रहे।
ये भी पढ़ें-Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
- बालों में तेल लगाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है जितना कि तेल।
- हमेशा हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें।
- इसे अपनी उंगलियों के पोरों की मदद से धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं।
- बहुत ज्यादा रगड़ना या जोर-जोर से मसाज करना बालों की जड़ों पर बेवजह का दबाव डालता है।
- बालों की लंबाई पर बस थोड़ी सी मात्रा में तेल लगाना पर्याप्त है। रोजाना या बहुत ज्यादा मात्रा में तेल लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
कब लें?डॉक्टर की सलाह
अगर तेल लगाने के बाद आपकी स्कैल्प पर चिपचिपाहट, खुजली या भारीपन महसूस होता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी त्वचा को लंबे समय तक तेल लगाना सूट नहीं कर रहा है। ऐसे में किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही बेहतर कदम है।
Hair oil effects is it good to keep oil on hair overnight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Voter Verification Campaign: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 29 जुलाई तक चलेगा मतदाता सत्यापन अभियान
Jun 18, 2026 | 07:31 PMखुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
Jun 18, 2026 | 07:29 PMNEET पेपर लीक पर री-एग्जाम, तो सांसद लीक होने पर री-इलेक्शन क्यों नहीं? रोहित पवार का सरकार पर तीखा तंज
Jun 18, 2026 | 07:27 PMरश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
Jun 18, 2026 | 07:27 PMगड़चिरोली में स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने डिजिटल मीटर लगाने की मांग, शिवसेना नेताओं ने तहसीलदार से लगाई गुहार
Jun 18, 2026 | 07:24 PMछतरपुर में बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई पत्नी, इंस्टाग्राम की दोस्ती ने तोड़ा परिवार; SP ऑफिस पहुंचा मजदूर पति
Jun 18, 2026 | 07:24 PMअभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा… बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














