-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- New Mumbai Pune Parallel Expressway 90 Minutes Travel Plan
मुंबई-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर, जानें प्रोजेक्ट की विशेषताए
- Written By: गोरक्ष पोफली
New 8 Lane Highway: मुंबई-पुणे के बीच नया 8-लेन एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है, जिससे सफर का समय मात्र 90 मिनट रह जाएगा। यह मार्ग जेएनपीटी और अटल सेतु को पुणे से जोड़ेगा।

सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
New Mumbai Pune Parallel Expressway: मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। महाराष्ट्र की इन दो आर्थिक धमनियों के बीच का सफर अब और भी सुगम, सुरक्षित और सुपरफास्ट होने जा रहा है। सरकार मौजूदा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के पॅरालेल एक नया एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी महज 90 मिनट में तय की जा सकेगी।
ट्रैफिक जाम और हादसों से मिलेगी स्थायी मुक्ति
वर्तमान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव अपनी क्षमता से अधिक हो चुका है, जिसके कारण अक्सर लंबे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। हाल ही में मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट पर काम पूरा होने के बाद, अब सरकार ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस नए प्रोजेक्ट की नींव रखी है। NHAI ने इस प्रस्तावित मार्ग के लिए प्रोजेक्ट डेवलपमेंट प्लान और फिजिबिलिटी स्टडी के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दी हैं।
कैसा होगा नया एक्सप्रेसवे और क्या है रूट?
- लंबाई और क्षमता: यह नया एक्सप्रेसवे लगभग 130 किलोमीटर लंबा होगा और पूरी तरह से 8-लेन वाला होगा।
- प्रवेश नियंत्रण: इसे एक ‘एक्सेस कंट्रोल्ड’ मार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका अर्थ है कि इसमें केवल निश्चित स्थानों से ही प्रवेश और निकास मिल पाएगा, जिससे वाहनों की गति निरंतर बनी रहेगी।
- रूट की शुरुआत: इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत रायगढ़ जिले के चौक से होगी। यह हिस्सा जेएनपीटी बंदरगाह (पोगोटे) से चौक तक आने वाले हाईवे से कनेक्ट होगा।
- पुणे से जुड़ाव: चौक से शुरू होकर यह मार्ग सीधे पुणे रिंग रोड पर भोर के शिवरे गांव से जुड़ जाएगा।
पुणे से अटल सेतु की सीधी कनेक्टिविटी
इस नए एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके बनने के बाद पुणे सीधे अटल सेतु (MTHL) के साथ जुड़ जाएगा। इससे नवी मुंबई, जेएनपीटी पोर्ट और पुणे के बीच माल ढुलाई (Logistics) की गति काफी बढ़ जाएगी, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
मुंबई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा
यह केवल मुंबई-पुणे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य के मुंबई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे का एक अभिन्न हिस्सा होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट के तैयार होने के बाद, आने वाले समय में मुंबई से बेंगलुरु तक का लंबा सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें: नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
सम्बंधित ख़बरें
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
गोंदिया में 64,300 किसानों ने कराया फसल बीमा, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी
विकास की नई उड़ान
लगभग 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट से मुंबई, पुणे, रायगड और नवी मुंबई जैसे शहर एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे। इससे न केवल आम यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत कम होगी और दुर्घटनाओं के जोखिम में भी भारी कमी आएगी।
New mumbai pune parallel expressway 90 minutes travel plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
Aug 07, 2026 | 03:59 PMहर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख का रिश्ता कन्फर्म? सोशल मीडिया पर छिड़ी प्यार की चर्चा, एक तस्वीर ने खोले कई राज
Aug 07, 2026 | 03:56 PMUP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
Aug 07, 2026 | 03:54 PMSBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
Aug 07, 2026 | 03:50 PMCSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
Aug 07, 2026 | 03:44 PMसोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
Aug 07, 2026 | 03:43 PMChandrapur News: ब्रह्मपुरी में कांग्रेस का जनाक्रोश महा मोर्चा, सरकार पर बरसे विजय वडेट्टीवार
Aug 07, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM












