भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO

Marco Rubio India Schedule: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज से चार दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। खाड़ी देशों में युद्ध और महंगाई के चलते यह दौरा बेहम अहम माना जा रहा है।

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्होंने 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' का भी दौरा किया। रूबियो का कोलकाता दौरा भारत के उनके चार-दिवसीय आधिकारिक दौरे की शुरुआत है। पिछले साल पदभार संभालने के बाद रूबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वे शनिवार सुबह शहर में उतरे और पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री इस दौरे के दौरान आगरा और जयपुर सहित भारत के कई शहरों की यात्रा करेंगे। अमेरिकी राजदूत के अनुसार, रूबियो का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब वाशिंगटन और नई दिल्ली बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर सहयोग को और गहरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com