Bakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत

Bakrid Fashion Inspo: इस साल 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन के लिए अगर आप भी अपने लुक को लेकर टेंशन में हैं, तो यहां टीवी एक्ट्रेस इंस्पायर्ड कुछ सूट के डिजाइन मौजूद हैं आपके लिए।
Girls can take ideas from Actress for Bakrid 2026
बकरीद फैशन (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
Khushi Kapoor
खुशी का यह इंडो वेस्टर्न पैटर्न का ड्रेस बेहद क्लासी और पिक्चर परफेक्ट लुक देगा। पेपलम कुर्ती के साथ केप की डिटेलिंग इसमें एक ड्रामा ऐड करती है। इसके साथ बोल्ड आई मेकअप और न्यूड लिपस्टिक बेस्ट रहेगा।
Jannat Zubair
ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन में यह धोती पैंट सेट ईद की पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप अपने पसंद के कलर में कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। लटकन वर्क की डिटेलिंग वाली यह ड्रेस सिंपल ज्वेलरी के साथ महफिल लूट ले जाएगी।
Avneet Kaur
अवनीत हमेशा से अपने ग्लैम लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन वो एथनिक वियर में भी कमाल करती हैं। सफेद इंब्रायडरी के साथ पिंक कलर का यह सूट खूब जमेगा। इसके साथ ओपन हेयर स्टाइल, लाइट ब्लश पिंक टोन मेकअप और पर्ल ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन कहर ढाएगा।
Surbhi Jyoti
अगर आप अपने लुक को मॉर्डन टच देना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की तरह पेपलम टॉप के साथ पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। ये को-ऑर्ड सेट समर फ्रेंडली भी है।
Rasha Thadani
समर में फ्लोरल पैटर्न की ड्रेस आई कैची और आंखों को ठंडक देती है। कई लड़कियां होती हैं, जो हल्का और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं। उसके लिए राशा थडानी की यह येलो फ्लोरल शरारा सेट बेहतर चॉइस है।
Ashnoor Kaur
अशनूर कौर का लैवेंडर कलर का यह सूट बिल्कुल अलग लुक देगा। स्लीवलेस कुरते के साथ शरारा का कॉम्बिनेशन ईद के वाइब के साथ बिल्कुल परफेक्ट जाएगा। हेयर स्टाइल, ज्वेलरी और मेकअप के साथ यह लुक पार्टी से लेकर वेडिंग तक के लिए हिट है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com