

Tomato Freshness Tips In Summer: गर्मियों में तेज तापमान का असर सिर्फ हमारे शरीर पर ही नहीं, बल्कि किचन में रखी सब्जियों पर भी पड़ता है। खासकर टमाटर, जो हर सब्जी की जान होती है। जो थोड़ी सी गर्मी में ही नरम होकर सड़ने लगते हैं। ऐसे में बार-बार टमाटर खराब होना न सिर्फ परेशानी बढ़ाता है, बल्कि पैसों की बर्बादी भी करता है। लेकिन कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप टमाटरों को लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल लायक रख सकते हैं।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, टमाटर में लाइकोपेन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय रोग और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। टमाटर में विटामिन C के साथ-साथ सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सल्फर जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ग्लूटाथियोन इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। टमाटर ब्लड सर्कुलेशन को भी सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।