-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Lucknow Super Giants Set Target 197 Runs For Punjab Kings Win Ipl 2026
LSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IPL 2026: इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का 68वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स ने LSG के सामने जीत के लिए 197 रनों का टारगेट रखा। पंजाब के लिए चहल और विजयकुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

जोश इंग्लिस (फोटो- सोशल मीडिया)
LSG vs PBKS 1st Inning Highlight IPL 2026: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ सुपर जाएंट्स 200 का आंकड़ा पार न कर सकी। 20 ओवर में उसने पंजाब किंग्स के सामने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। अब पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो के मुकाबले में जीत के लिए 197 रन बनाने होंगे।
जोश इंग्लिस ने खेली 72 रन की विस्फोटक पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस मुकाबले में जोश इंग्लिस ने सबसे घातक व बड़ी पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 44 गेंदों में 9 चौको व 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने आयुष बडोनी के साथ मिलकर 43, कप्तान पंत के साथ 65 और अब्दुल समद के साथ 35 रन की साझेदारी की।
जोश के अलावा LSG के लिए आयुष बडोनी ने भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 गेंदों में 5 चौको व 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। वहीं, कप्तान पंत ने 22 गेंद ने 26 रन की धीमी पारी खेली। अंत में अब्दुल समद ने अपने हाथ खोले। वो 20 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, 4 पूर्व चैंपियंस के सामने 4 नई टीमों की चुनौती
कॉमनवेल्थ से लेकर ओलंपिक तक! जानिए क्यों दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों की तैयारी में जुटा है भारत ?
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी
पंजाब के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मुकाबले में अपना जलवा नहीं दिखा सके। उन्होंने 3 ओवर में 17 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, उनको एक भी विकेट नहीं मिला।
LSG के खिलाफ इस मैच में मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स: जोश इंग्लिस, अर्शीन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान।
Lucknow super giants set target 197 runs for punjab kings win ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
Jul 09, 2026 | 02:57 PMUS Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
Jul 09, 2026 | 02:56 PMमहाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














