-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Kerala Famous Kulukki Sherbat For Hydration And Heat Wave
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
- Written By: रीता राय सागर
Kulukki Sherbat: गर्मी में केवल पानी से शरीर हाइड्रेट नहीं होता है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट भी जरूरी है। गर्मी में पसीना के साथ मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं, तो डिहाइड्रेशन से चक्कर और थकान होने लगता है।

कुलुक्की शरबत
Summer Sherbat Recipe: लंबे समय तक गर्मी में रहने या फिर अधिक शारीरिक गतिविधि से शरीर से अधिक पसीना निकलता है। पसीने के साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम व सोडियम भी रिलीज हो जाता है।
इसलिए गर्मियों में पानी के साथ-साथ कुछ देशी और ट्रेडिशनल पेय भी पीते रहना चाहिए। पुराने समय से ही भारतीय घरों में कई प्रकार के पेय बनाए जाते रहे हैं। आज हम लाएं है केरल के कोच्चि में सड़कों पर मिलने वाला चटपटा समर ड्रिंक- कुलुक्की। इसे बनाना बेहद आसान है और यह पाचन में मदद करता है।
क्या है कुलुक्की की कहानी?
केरल की सड़कों पर मिलने वाले इस ड्रिंक को शेकेन लेमोनेड भी कहा जाता है। केरल में कुलुक्की का शाब्दिक अर्थ हिलाया हुआ पानी होता है। शुरूआत में कोच्चि की सड़कों पर जूस की दुकानों में यह बनना शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह पॉपुलर हो गया। यह शरबत मुख्य रूप से उतरी केरल के कोझिकोड शहर का है, लेकिन यह कोच्चि में रोड साइड जूस की दुकानों पर बेहद फेमस है।
सम्बंधित ख़बरें
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….
Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
कुलुक्की शरबत के लिए सामग्री
- नारियल पानी- 1 गिलास
- बड़ा नींबू- 1
- हरी मिर्च- 1
- सब्जा सीड्स- 1 चम्मच
- चीनी- 1.5 चम्मच
- पुदीना के पत्ते- 5-6
- काला नमक- चुटकी भर
- आइस क्यूब्स
कुलुक्की बनाने की विधि
एक शेकर में नारियल पानी, नींबू, चीनी, काला नमक व आइस क्यूब्स डालकर मिक्स करेंगे। इसके बाद इसमें पुदीना के पत्तों को क्रश करके मिलाएंगे। अब एक सर्विंग गिलास में कुछ आइस क्यूब्स, सब्जा सीड्स और मिर्च को बीच से चीरा लगाकर ऐड करेंगे। इसके ऊपर शरबत को डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करेंगे।
ये भी पढ़ें- Summer Foods: गर्मी को मात देंगे भारत के ये 7 ट्रेडिशनल फूड, स्वाद के साथ ठंडक भी
कुलुक्की शरबत के फायदे
इस तरह से आपका चटपटा, तीखा, टैंगी और स्वीट फ्लेवर वाला कुलुक्की शरबत बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें यूज होने वाले इनग्रेडिएंट्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। नारियल पानी शरीर को नेचुरली हाइड्रेट करता है, तो वहीं सब्जा के बीज की तासीर ठंडी होती है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर के तापमान को नियंत्रित कर ठंडक देता है। काला नमक डाइजेशन के लिए तो नींबू शरीर को ठंडक देता है। इसके साथ ही कुलुक्की शरबत में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री सभी गर्मियों में लू से बचाने में हेल्पफुल हैं और शरीर में तुरंत एनर्जी देंगे।
Kerala famous kulukki sherbat for hydration and heat wave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल कूच से पहले नर्मदापुरम में किसानों को रोका, 14 नेता हिरासत में, हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध
Jul 27, 2026 | 01:43 PMव्हाट्सएप पर भरोसा किया और गंवा दिए लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
Jul 27, 2026 | 01:43 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
Jul 27, 2026 | 01:41 PMइटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
Jul 27, 2026 | 01:36 PM40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Jul 27, 2026 | 01:33 PMBhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 01:31 PMकौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Jul 27, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM














