-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Which Sleeping Position Is Best Right Left Back
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
- Written By: रीता राय सागर
What Is Best Sleeping Position: अच्छी नींद न केवल हमारा पूरा दिन बेहतर बनाती है बल्कि यह हमारे ओवर ऑल हेल्थ का बेहद जरूरी हिस्सा है। ऐसे में किस पोजिशन में सोना लाभदायक होता है, आइए जानें।

सोने की पोजिशन (सौ. सोशल मीडिया)
Ayurveda Best Sleeping Position: सभी की कोई न कोई फेवरेट स्लीपिंग पोजिशन होती है, जिसमें हम सबसे ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सोने के तरीके से हमारे पूरे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। कुछ स्लीपिंग पोजिशन ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, बाईं करवट सोना हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है। आयुर्वेद में इसे वामकुशी कहा गया है। इसके अलावा भी बाईं और सोने के कई अनेक फायदे हैं।
बाईं करवट सोने के फायदे (Left Side Sleeping Benefits)
हमारा दिल हमारे शरीर के बाईं ओर है। इसलिए जब हम बाईं करवट सोते हैं, तो हमारा दिल अच्छे से फंक्शन करता है। इस प्रकार सोने से हमारे दिल पर कम बोझ पड़ता है और फंक्शनिंग आसान हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Dark Chocolate: क्या आप भी खाते हैं डार्क चॉकलेट? रोज सिर्फ 1-2 पीस खाने से मिल सकते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
-
पाचन होता है बेहतर
बाईं करवट सोने से हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करने में सक्षम हो पाता है। खाना आसानी से पचता है और फूड वेस्ट छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से मूव कर पाता है। इसलिए अच्छी नींद से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतरीन तरीके से काम करता है और बावेल मूवमेंट को आसान बनाता है।
-
प्रेग्नेंसी में बाईं ओर सोना आरामदायक
अमूमन, गर्भवती स्त्री को सोने में बहुत सारी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, जिससे उनका स्लीपिंग पैटर्न खराब हो जाता है और उनका मन चिड़चिड़ा सा हो जाता है। प्रेग्नेंट महिला के बाईं ओर सोने से उनकी पीठ पर दबाव कम पड़ता है और साथ ही ब्लड का फ्लो उनके गर्भाशय में अच्छे से हो पाता है। इससे गर्भ के भीतर पल रहे शिशु के विकास में मदद मिलती है। बाईं ओर सोने से सभी पोषक तत्व प्लेसेंटा तक अच्छे से पहुंच पाते हैं, जो शिशु के ग्रोथ में मदद करता है।
प्रेग्नेंट महिला (सौ. सोशल मीडिया)
-
खर्राटों से राहत
बाईं ओर सोने से खर्राटे कम आते हैं। बाईं ओर सोने से जीभ और गला न्यूट्रल पोजिशन में होते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। पीठ के बल सोने से खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है।
इसके अलावा बाईं करवट लेकर सोने से पीठ दर्द, गर्दन में अकड़न, डिटॉक्सिफिकेशन, किडनी व लिवर फंक्शनिंग, एसिडिटी और हार्ट बर्न में राहत और ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर करने में मदद मिलती है।
क्या दाईं ओर सोना है फायदेमंद (Right Side Sleeping Pros And Cons)
- जहां एक ओर बाईं ओर सोने के अनगिनत फायदे हैं, तो वहीं दाईं ओर सोने के कुछ फायदे, तो कई नुकसान भी हैं। दाईं ओर सोना कुछ मामलों में ह्दय रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस पोजिशन में सोने से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर कम होता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए दाईं ओर सोना बेहद नुकसानदेह हो सकता है।
- बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में दाईं करवट सोने की प्रवृति बढ़ जाती है। यदि आपको भी दाईं ओर सोने की आदत है, तो घबराइए नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपनी आदत में सुधार लाइए और बाईं ओर सोने की कोशिश करें।
खर्राटे (सौ. सोशल मीडिया)
पीठ के बल सोने के फायदे (Back Sleeping Advantages)
- रीढ़ की हड्डी का अलाइनमेंट सही रहता है।
- सिरदर्द व तनाव में राहत।
- छाती पर कम दबाव।
- साइनस में आराम मिलता है।
- नुकसान
- नींद में सांस लेने में समस्या।
- खर्राटों को बढ़ाता है।
- एसिड रिफ्लक्स को बढ़ाता है।
- बिल्कुल भी आरामदायक नहीं होता है।
पीठ के बल सोना (सौ. सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
अच्छी नींद के लिए करें निम्न उपाय
- रात को जब आप बिस्तर पर जाएं, तो बाईं ओर सोने की कोशिश करें।
- एक नरम तकिया को अपने गर्दन के नीचे रखें और एक तकिया अपने घुटनों के पीछे रखें।
- अपने कमरे का तापमान 18 डिग्री के आसपास रखें, इससे नींद अच्छी आएगी।
- सोने के कम से कम 1 घंटे पहले स्क्रीन टाइम बंद कर दें।
- देर रात को कैफिनेटेड ड्रिंक लेने से बचें।
- रात को सोने से पहले हल्दी का दूध या कैलेमाइन टी आपका नींद बेहतर बना सकता है।
Which sleeping position is best right left back
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














