क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO

Gold Rate Today: सोने-चांदी के दामों में बड़ा बदलाव नजर आया है इस बीच आपके शहर में आज क्या भाव है? और अभी गोल्ड लेना सही है ये नहीं?

Gold Market Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट एक बार फिर देखने को मिली है, इस बार जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया है। इस वक्त अमेरिकी विदेश मंत्री भारत दौरे पर है लेकिन इससे पहले उनके एक बयान ने मार्केट की चाल को बदल दिया है। ऐसे में सर्राफा बाजार के इस बड़े उलटफेर के पीछे का सच भारत के सर्राफा बाजार में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के बंद कमरों में छिपा है। उनकी तरफ से आई अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर एक ऐसी खबर ने निवेशकों की घबराहट को कम कर दिया है, जिसके चलते सोने की चमक फीकी पड़ गई है।

ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर मार्को रुबियो ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीक्रेट बातचीत को लेकर ऐसा क्या दावा कर दिया जिससे बाजार का मूड बदल गया? क्या हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर चल रहा विवाद अब सच में सुलझने वाला है, या यह सिर्फ तूफान से पहले की शांति है? और सबसे बड़ा सवाल क्या अब शादी-ब्याह के इस सीजन में आम आदमी के लिए सोना खरीदना सस्ता होगा या कीमतें फिर से आग लगाएंगी? जानेनें के लिए देखें पूरा वीडियो.

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com