-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Nautapa Health Tips How To Stay Healthy During Heatwave
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
- Written By: सीमा कुमारी
Nautapa Health Tips: नौतपा के दौरान तेज गर्मी से बचाव के लिए सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सही खान-पान और पर्याप्त पानी से शरीर को सुरक्षित रखा जा सकता है।

नौतपा में कैसे रखें सेहत का ध्यान (सौ.Gemini)
How To Stay Healthy In Nautapa: इस वक्त पूरा देश भीषण गर्मी में जल रहे है। ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। शहर, गांव, कस्बे सब जैसे तंदूर की भट्टी बन गए हैं, पारा हर रोज नये रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच नौतपा का कहर भी शुरु होने वाला है।
बताया जा रहा है कि, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। 9 दिन तक आसमान से आग बरसने वाली है। इन 9 दिनों में खुद का ख्याल रखने की खास जरूरत होती है। इस दौरान खाने-पीने से लेकर क्या पहनना है इसको लेकर भी सही चुनाव करना होता है।
नौतपा में किन चीजों का करें सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट के अनुसार, नौतपा के दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और चिलचिलाती गर्मी होती है। ऐसे में इस दौरान शरीर को ज्यादा ठंडा रखने की जरूरत होती है। इस दौरान ठंडी तासीर वाली और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर को सलाद के रूप खाना फायदेमंद हो सकता है। ये चीजें आपको लू से बचाने में मदद करेंगी।
इसके अलावा, इस दौरान आप मौसमी फल और सब्जियां को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। इसके लिए तरबूज, खरबूजा, तोरई, लौकी, करेला, पुदीना, हरा धनिया अच्छा ऑप्शन हैं।
नौतपा में करें इन ड्रिंक्स का सेवन
बाजार के पैक्ड जूस या कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय घर के बने पारंपरिक ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें।
- छाछ और दही- दोपहर के खाने में एक गिलास पुदीने और भुने जीरे वाली छाछ या एक कटोरी दही अमृत से कम नहीं है। यह पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाती है और पाचन दुरुस्त रखती है।
- आम पन्ना- कच्चे आम का पन्ना लू से बचाने का अचूक इलाज है।
- सत्तू का शरबत- चने का सत्तू न सिर्फ शरीर को तुरंत ठंडक देता है, बल्कि लंबे समय तक एनर्जी भी बनाए रखता है।
- नारियल पानी और नींबू पानी- यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तुरंत पूरा करते हैं।
ये भी पढ़ें- Tomato Storage Tips: टमाटर को सड़ने से बचाएंगी ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, भयंकर गर्मी में भी दिखेंगे एकदम ताज़ा
इन चीजों से करें परहेज
नौतपा के दौरान शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम करें। ये पेय शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। साथ ही 9 दिनों तक तेल, मसालेदार और बाहर का खाना खाने से बचें, क्योंकि ये पाचन तंत्र को कमजोर कर सकते हैं।
नौतपा में कैसे कपड़े पहनें?
नौतपा में तेज धूप के कारण शरीर को आरामदायक कपड़ों की जरूरत होती है। हल्के, कॉटन या लिनेन के कपड़े पहनें, जो पसीना सोखकर ठंडक दें। टाइट और भारी कपड़ों से बचें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को जरूर ढकें।
Nautapa health tips how to stay healthy during heatwave
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














