- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make This Tasty And Sweet Churma With Jaggery And Millet
गुड़ और बाजरे से बनाएं ये टेस्टी और मीठा चूरमा, रेसिपी जानकर हो जाएंगे खुश आप
Easy Bajra Churma Recipe: बाजरे की तासीर गर्म होती है और गुड़ के साथ मिलकर यह शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है। बाजरे की रोटी तो आपने खाई होगी लेकिन क्या आपने इसके चूरमा का स्वाद चखा है।
- Written By: दीपिका पाल

बाजरा चूरमा रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Milets Churma Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने की आवश्यकता होती है। जहां पर सुपरफूड्स के तौर पर वैसे तो कई चीजें खाने के लिए है लेकिन बाजरे का जवाब नहीं। सेहत और स्वाद के नजरिए से बाजरे का सेवन करना हर कोई पसंद करते है। बाजरे की तासीर गर्म होती है और गुड़ के साथ मिलकर यह शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है। बाजरे की रोटी तो आपने खाई होगी लेकिन क्या आपने इसके चूरमा का स्वाद चखा है।
यह हेल्दी और मीठा चूरमा हर किसी की पसंद होता है और इसे आसान रेसिपी के साथ बनाया जा सकता है। राजस्थान और हरियाणा में यह डिश पारंपरिक रूप से बनाई जाती है। आज हम आपको कुछ सामग्रियों की मदद से यह डिश बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।
बाजरे से बनाएं ये टेस्टी और मीठा चूरमा
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
Gym Knowledge: आप भी ज्वाइन करना चाहते हैं जिम, तो पहले जरूर जान लें ये 5 बातें, नुकसान से बच जाएंगे
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
- बाजरे का आटा- 2 कप
- गुड़- 1 कप
- देसी घी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बादाम
- काजू
- पिस्ता
- गुनगुना पानी
जानिए बाजरे का चूरमा बनाने का आसान तरीका
आप यहां पर बताई गई रेसिपी के अनुसार इस खास डिश को बना सकते है जो इस प्रकार है…
- सबसे पहले बाजरे के आटे में एक चुटकी नमक (ऑप्शनल) डालें और गुनगुने पानी की मदद से एक नरम आटा गूंथ लें।
- अब इस आटे की लोइयां बनाकर थोड़ी मोटी रोटियां बेल लें।
- इसके बाद रोटियों को तवे पर धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
- रोटियां जब गर्म हों, तभी उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। आप चाहें तो इन्हें मिक्सी में हल्का दरदरा पीस सकती हैं।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा घी डालकर गर्म करें और उसमें गुड़ के छोटे टुकड़े डालें।
- जब गुड़ पिघलने लगे तो उसमें तैयार किया हुआ बाजरे का मिश्रण डाल दें।
- इसके बाद इसमें ऊपर से अच्छी मात्रा में देसी घी, इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
ये भी पढ़ें- कभी नहीं खाई होगी ऐसी डिश, गुलाबजामुन और रबड़ी से बनाएं टेस्टी गुलाब जामुन केक, जानिए आसान रेसिपी
- अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आपका गरमा-गरम बाजरे का चूरमा तैयार है।
- इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या छोटे-छोटे लड्डू बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।
Make this tasty and sweet churma with jaggery and millet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हार से निराश ऋषभ पंत के बिगड़े बोल, LIVE इंटरव्यू में दे दी गाली, BCCI का एक्शन तय! देखें VIDEO
May 20, 2026 | 08:05 AMयूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
May 20, 2026 | 08:04 AMमहाकाल पार्किंग जमीन विवाद पर चिंतामणि मालवीय का जवाब, कहा- कोई क्रिकेट खेल ले तो वो मैदान उसका नहीं हो जाता
May 20, 2026 | 07:58 AM20 मई का इतिहास : ब्रिटेन में चली आंसू गैस, टेलीस्कोप से पहली बार मिलीं अंतरिक्ष की तस्वीरें, जाने पुरी खबर
May 20, 2026 | 07:56 AMआपमें इंसानियत जिंदा नहीं…तेजस्वी यादव का CM सम्राट चौधरी पर तीखा हमला, बोले- सरकार बना रही बेवकूफ
May 20, 2026 | 07:55 AMमुंबई के बांद्रा में रेलवे का बड़ा बुलडोजर एक्शन! कोर्ट के आदेश पर सैकड़ों अवैध झोपड़पट्टी ध्वस्त
May 20, 2026 | 07:47 AMमध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, आज कई जिलों में लू का अलर्ट, नौगांव में पारा 47 डिग्री पहुंचा
May 20, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














