Sweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून

Monsoon Recipe: मानसून में गरमा-गरम, क्रीमी स्वीट कॉर्न सूप का स्वाद लें। पोषण से भरपूर यह सूप इम्यूनिटी बढ़ाती है। यह रेसिपी बारिश में पोषण के साथ स्वाद का भी कॉम्बिनेशन है।
sweet-corn-soup-recipe-creamy-healthy-monsoon-soup
कॉर्न सूप (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on

Creamy Sweet Corn Soup Recipe: मानसून का मौसम पूरे देश में दस्तक दे चुका है। ऐसे में गरमा-गरम सूप से बेहतर और क्या ही हो सकता है। इससे मन को तो सुकून मिलेगा ही, साथ ही सेहत भी मिलेगा।

बरसात का आनंद उठाने के लिए यह एक बेहतरीन रेसिपी है। स्वाद से भरपूर और पोषक तत्वों से परिपूर्ण, स्वीट कॉर्न सूप एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बिना किसी झिझक के इंजॉय किया जा सकता है।

स्वीट कॉर्न के फायदे

स्वीट कॉर्न में आवश्यक विटामिन, खनिज और फाइबर होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। मानसून के दौरान हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। ऐसे में यह रेसिपी हमें तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है।

मानसून में अक्सर हमें भारी और पौष्टिक भोजन खाने की इच्छा होती है। लेकिन, स्वीट कॉर्न सूप एक स्वस्थ विकल्प है, जिससे आपको भारीपन महसूस नहीं होता है। यह हल्का होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी है, इसलिए बरसात के मौसम के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

स्वीट कॉर्न सूप के लिए सामग्री

  • स्वीट कॉर्न
  • हरी प्याज
  • अदरक
  • लहसुन
  • सिरका
  • सोया सॉस
  • चिली सॉस
  • कॉर्न स्टार्च
  • कॉर्न प्यूरी
  • गाजर
  • बीन्स

स्वीट कॉर्न सूप बनाने का तरीका

सबसे पहले मीठे कॉर्न को उबाल लें या प्रेशर कुकर में पका लें। फिर दानों को अलग करके आधे दानों को पानी के साथ पीसकर प्यूरी बना लें। एक पैन में थोड़ा तेल और मक्खन डालकर हल्का सा भून लें और उसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी प्याज डालें। कटी हुई गाजर और फ्रेंच बीन्स भी डालें। कॉर्न प्यूरी डालें और अपनी इच्छानुसार गाढ़ापन लाने के लिए थोड़ा पानी डालें। नमक और सफेद मिर्च डालकर धीमी आंच पर पकाएं। फिर कॉर्नस्टार्च को थोड़े से पानी में घोलकर ऐड करेंगे। अब साबुत कॉर्न के दाने, थोड़ा सा सिरका, काली मिर्च और हरी प्याज डालें। कुछ मिनट और पकाएं और सोया सॉस, चिली सॉस और हरी प्याज से सजाकर परोसें।

तैयार है आपका गरमागरम स्वीट कॉर्न सूप। बारिश के मौसम में पकौड़ो से इतर यह एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है।

Navbharat Live
navbharatlive.com