-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Aiims Doctor 5 Easy Brain Health Tips Memory Focus
दिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
- Written By: सीमा कुमारी
Brain Health Tips For Life: क्या आप उम्रभर अपने दिमाग को तेज और सक्रिय रखना चाहते हैं? जानिए एम्स की डॉक्टर द्वारा बताए गए 5 आसान और प्रभावी उपाय जो याददाश्त बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

ब्रेन हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
AIIMS Doctor Recommended Brain Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दिल, किडनी और लिवर की सेहत पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के सबसे अहम अंग दिमाग को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि हमारे सोचने, समझने, याद रखने, सीखने और शरीर के हर हिस्से को नियंत्रित करने का काम दिमाग ही करता है।
एम्स की डॉक्टर प्रियंका शेहरावत के अनुसार, सिर्फ पौष्टिक भोजन ही नहीं बल्कि अच्छी नींद, नियमित व्यायाम और कुछ आसान आदतें भी दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आइए जानते हैं कि हेल्दी ब्रेन के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
दिमाग की असली ताकत है Vitamin B12, इसकी कमी को बिल्कुल हल्के में न लें
डॉ. प्रियंका शेहरावत के अनुसार, विटामिन B12 दिमाग और नसों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो सिर्फ याददाश्त कमजोर नहीं होती, बल्कि ब्रेन फॉग, ध्यान लगाने में परेशानी, फोकस कम होना, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ना और नसों से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
5 से 12 साल की उम्र में बच्चों को रोज खिला दें ये 7 चीजें, फिर देखिए कैसे बदलने लगती है उनकी बुद्धि और सेहत
Ayurveda and Menstruation: पीरियड्स के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है? जानिए मासिक धर्म का प्राचीन विज्ञान
विटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Microplastics: जन्म से पहले ही शरीर में पहुंच रहे प्लास्टिक के कण! असलियत जान आप भी रह जाएंगे दंग
इसी वजह से दिमाग और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में Vitamin B12 लेना बेहद जरूरी माना जाता है।
अच्छी नींद ही है तेज दिमाग का सबसे आसान मंत्र
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग पूरे दिन सक्रिय रहे, तो भरपूर और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेना बेहद जरूरी है।
डॉक्टर का कहना है कि रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद दिमाग को आराम देने, नई यादों को व्यवस्थित करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करती है।
समय पर सोना, समय पर उठना और सोने से पहले मोबाइल या अन्य स्क्रीन का कम इस्तेमाल करना अच्छी नींद के लिए फायदेमंद आदतें हैं।
रोज खाएं ये सुपरफूड्स, दिमाग को मिलेगा प्राकृतिक पोषण
दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हों। अखरोट, बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियां दिमाग के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड, अमीनो एसिड और अन्य पोषक तत्व ब्रेन सेल्स के बेहतर कार्य करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें–5 से 12 साल की उम्र में बच्चों को रोज खिला दें ये 7 चीजें, फिर देखिए कैसे बदलने लगती है उनकी बुद्धि और सेहत
ब्रेन जिम करें, दिमाग रहेगा ज्यादा एक्टिव
जैसे शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होती है, वैसे ही दिमाग को सक्रिय रखने के लिए भी नियमित मानसिक गतिविधियां जरूरी हैं।
डॉक्टर सलाह देती हैं कि दोनों हाथों से बारी-बारी अलग-अलग गतिविधियां करने जैसी एक्सरसाइज करने से दिमाग के दोनों हिस्से सक्रिय होते हैं। इससे मानसिक सक्रियता, समन्वय और सीखने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
रोज 30 मिनट की एक्सरसाइज, दिमाग भी रहेगा फिट
सिर्फ मानसिक नहीं, बल्कि शारीरिक गतिविधियां भी दिमाग की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। रोजाना 30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज जैसे तेज चाल से चलना, साइकिल चलाना या हल्की दौड़ करना मस्तिष्क तक रक्त संचार बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही गर्दन और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें और पूरे दिन सही पॉस्चर बनाए रखें। नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकती है।
ध्यान दें: यदि आपको लगातार भूलने की समस्या, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ना या Vitamin B12 की कमी के लक्षण महसूस हों, तो स्वयं सप्लीमेंट लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेकर जांच और उपचार कराएं।
Aiims doctor 5 easy brain health tips memory focus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PM‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
Jul 03, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
Jul 03, 2026 | 10:59 PMबिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना
Jul 03, 2026 | 10:56 PMजबलपुर-भोपाल हाईवे पर बना ब्रिज, 6 माह बाद महज 15 प्रतिशत सुधरा; पूरे मानसून ट्रैफिक रहेगा डायवर्टेड
Jul 03, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














