-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Prepare This Nutritious Millet Porridge Recipe For Breakfast During The Winter Months
सर्दियों में सुबह के नाश्ते में बनाएं बाजरे की ये पौष्टिक दलिया रेसिपी, जानिए बनाने का आसान तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Bajra Dalia Recipe: आप रोजाना की तरह ही सुबह के नाश्ते में बाजरे की दलिया बना सकते है। यहां पर बाजरे की दलिया सेहत में फायदेमंद होती है तो वहीं पर इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है।

बाजरा दलिया (सौ. सोशल मीडिया)
Bajra Daliya Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है वहीं पर बाजरे का सेवन करना हर कोई पसंद करते है। सर्दियों के मोटे अनाज में बाजरा भी ऐसा ही एक सुपरफूड है जो शरीर को गर्माहट देने के साथ ही सेहत को बेहतर बनाता है। बाजरा की रोटी को आसान तरीके से हर कोई बना लेते है लेकिन आज हम आपको इसके नए तरीके के बारे में बता रहे है। आप रोजाना की तरह ही सुबह के नाश्ते में बाजरे की दलिया बना सकते है। यहां पर बाजरे की दलिया सेहत में फायदेमंद होती है तो वहीं पर इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। चलिए जान लेते है पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे की दलिया बनाने की रेसिपी।
जानिए बाजरे की दलिया बनाने की रेसिपी
आप यहां पर कुछ सामग्रियों की मदद से बाजरे की दलिया बना सकते है इसकी रेसिपी बेहद आसान है…
1 कटोरी-बाजरा
1-2 चम्मच- घी
1/4 कप- मूंगफली
8-10- काजू
1/2 छोटी चम्मच- जीरा
1/2 छोटा चम्मच- राई
1-सूखी लाल मिर्च
3-4 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
1 छोटा चम्मच-हल्दी
1 बड़े साइज- कटा टमाटर
हरा धनिया
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
जानिए बाजरे की दलिया बनाने का तरीका
- बाजरा की दलिया बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी बाजरा को लेकर साफ करें और अच्छे से मसल-मसल कर धो लें।
- 2-3 बार धुले के बाद छानकर अलग करें। फिर आधा गिलास पानी डालकर 8-9 घंटे भिगोकर रखें।
- फिर कुकर में बाजरा, 3 गिलास पानी और 1 चुटकी नमक डालकर ढक्कन बंद कर मीडियम फ्लेम कर 8-10 सीटी आने तक पकाएं।
- फिर ठंडा करके चम्मच से चलाते हुए देखें कि बाजरा अच्छे से पक गया है या नहीं।
- इसके बाद लो फ्लेम गैस पर कड़ाही रखकर इसमें 1-2 चम्मच घी डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें 1/4 कप मूंगफली डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद इसे निकालकर एक कटोरी में निकाल लें।
- अब उसी घी में 8-10 काजू डालकर फ्राई करके निकालें।
- इसके बाद कड़ाही में आधी छोटी चम्मच जीरा, राई, 1 सूखी लाल मिर्च, 3-4 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर आधे मिनट के पकाएं।
- इसके बाद एक चौथाई कप गाजर, हरी मटर और बीन्स डालकर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें 1 बड़े साइज का कटा टमाटर, 1 छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच हल्दी डालकर पकाएं।
ये भी पढ़ें- सोहा अली खान ने झटपट बनाया हेल्दी ग्रीन जूस, न्यू ईयर पर फैंस को दी खास रेसिपी
- इसके बाद इसमें पकाया गया बाजरा, मूंगफली और काजू डालकर हल्के हाथ से चलाएं।
- फिर इसे ढककर 2 मिनट तक इसे पकाएं और फिर ढक्कन खोलकर हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Prepare this nutritious millet porridge recipe for breakfast during the winter months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














