राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग

MP Congress: बुरहानपुर में राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन। चंपत राय का पुतला फूंका, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग। देखें रिपोर्ट।

MP Congress protest On Ram Temple donation: अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुराने तहसील कार्यालय के सामने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी चंपत राय का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राम मंदिर के नाम पर आम जनता से श्रद्धापूर्वक ली गई धनराशि का दुरुपयोग और चोरी हुई है, जो करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।

आंदोलनकारियों ने सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच एक सक्षम एजेंसी (एसआईटी) से कराने की मांग क है। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा और समाजसेवी संदीप जाधव ने स्पष्ट किया कि चंदे के एक-एक पैसे का हिसाब होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com