'तेरी हिम्मत कैसे हुई...', बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल

Mumbai Cab Driver Viral Video: मुंबई में कैब ड्राइवर और पूर्व मिस मुंबई के बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया लोग दो गुटों में बंट गए हैं।

Woman Fights With Cab Driver: मुंबई की व्यस्त सड़क से एक कैब ड्राइवर और महिला के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला ने ड्राइवर के साथ अभद्र व्यवहार किया, गालियां दीं और उसे धमकाया। वायरल क्लिप में महिला कार का दरवाजा खोलकर ड्राइवर पर चिल्ला रही है कि उसकी हिम्मत कैसे हुई उसे हाथ लगाने की, जबकि दूसरी तरफ कैब ड्राइवर बिल्कुल शांत बैठा दिखाई दे रहा है। इस घटना ने इंटरनेट को दो गुटों में बांट दिया है।

एक पक्ष का कहना है कि दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले इन गिग वर्कर्स और ड्राइवर्स के आत्मसम्मान और सुरक्षा पर आंच आ रही है, जबकि दूसरा पक्ष इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की मांग कर रहा है। जब तक पुलिस इस मामले की पूरी जांच नहीं कर लेती, तब तक किसी एक को पूरी तरह कसूरवार ठहराना जल्दबाजी होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com